पहले अपने ही दोनों बच्चों जान से मारने की कोशिश की, फिर पंखे से लटकी कांस्टेबल की पत्नी, जानें पूरा मामला…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 02 अप्रैल 2021, 05:30 AM Updated: 02 अप्रैल 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

जब दो लोग शादी के बंधन में बंधते हैं, तो एक दूसरे का जिंदगीभर साथ निभाने का वादा करते हैं। एक पति पत्नी का रिश्ता काफी खास होता है। ये रिश्ता एक पतंग और डोर की तरह होता है। तो ऐसे में इस रिश्ते में नोंक-झोंक, लड़ाई-झगड़ा और रूठना-मनाना भी चलता ही रहता है। लेकिन कई बार बात इतनी बिगड़ जाती है कि वो ना सिर्फ दो लोगों के रिश्तों बल्कि पूरे परिवार को बर्बाद कर देती है। 

ऐसा ही एक मामला देश की  राजधानी दिल्ली से आया। घिटोरिनी में एक कॉन्स्टेबल की पत्नी ने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने आत्महत्या करने पहले अपने ही दो मासूम बच्चो को जान से मारने की कोशिश भी की। इसमें 3 साल का समर्थ और महज 3 महीने का श्रेष्ठ शामिल है।

बीती रात इस घटना की जानकारी पुलिस को करीब 8 बजे मिली। कांस्टेबल सुशील जो वसंत विहार थाने में तैनात हैं, उन्होंने पुलिस को फो कर बताया कि उनके घर का दरवाजा अंदर से बंद है और पत्नी घर का दरवाजा नहीं खोल रही। जानकारी मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसी। जैसे ही घर का दरवाजा खुला तो वहां का मंजर चौंका देने वाला था। 

कांस्टेबल सुशील की पत्नी राजेश की लाश पंखे से लटक रही थीं। वहीं सुशील के दोनों मासूस बच्चे समर्थ और श्रेष्ठ बाथरुम में घायल अवस्था में मिले। दोनों बच्चे को नाजुक हालातों में अस्पताल लेकर जाया गया। उनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है और पुलिस के स्टाफ की उनकी देख-रेख कर रहे हैं। 

पुलिस के मुताबिक महिला ने पहले अपने बच्चों को मारने की कोशिश की। फिर वो खुद पंखे से लटक गई और अपनी जान दे दी। मृतिका के शव को पुलिस ने अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

बता दें कि कॉन्स्टेबल सुशील और राजेश की शादी साल 2014 में हुई थी। सुशील और उसकी पत्नी राजेश की आपसी कलह और झगड़ों को इस घटना की वजह बताया जा रहा है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds