प्रेग्नेंट हैं दीया मिर्जा: वो एक्ट्रेस जो शादी से पहले ही हो गई थीं प्रेग्नेंट, लिस्ट में ये बड़े नाम भी शामिल!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 02 अप्रैल 2021, 05:30 AM Updated: 02 अप्रैल 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा की जिंदगी में बहुत जल्द ही ढेर सारी खुशियां आने वाली हैं। उनके घर में जल्द ही नन्हे मेहमान दस्तक देने जा रहा है। जी हां, एक्ट्रेस दीया मिर्जा मां बनने जा रही हैं। बेबी बंप के साथ दीया ने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की और ये गुड न्यूज साझा की। जिसके लिए बड़ी संख्या में उनके चाहने वाले बधाईयां देते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन इस दौरान कई लोग सवाल भी खड़े कर रहे हैं। 

दरअसल, दीया मिर्जा ने फरवरी के महीने में ही दूसरी शादी की थीं। एक्ट्रेस ने बिजनेसमैन वैभव राखी के साथ सात फेरे लिए थे। दीया की तस्वीर से पता चल रहा है कि वो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं। वैसे सिर्फ दीया ही नहीं कई और एक्ट्रेस का नाम उस लिस्ट में शामिल हैं, जो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। जिसमें से कुछ एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंट होने के बाद शादी की, वहीं कुछ ने रिश्ते को कई नाम नहीं दिया। आइए आज हम आपको ऐसी ही कुछ एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं…

नेहा धूपिया

सबसे पहले बात करते हैं नेहा धूपिया की। अपने लॉगटाइम बॉयफ्रेंड अंगद बेदी के साथ नेहा ने 2018 में गुपचुप शादी की थीं। जब उनकी शादी हुईं तो नेहा प्रेग्नेंट थीं। नेहा के एक शो में अंगद बेदी ने इस बात को माना था। अब दोनों की एक बेटी है। 

नताशा स्टेनकोविक 

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने पिछले ही साल नताशा स्टेनकोविक के साथ शादी रचाई। शादी के वक्त नताशा प्रेग्नेंट थीं। महामारी कोरोना की वजह से इन दोनों ने घर में ही बेहद सिंपल तरीके से शादी की। अब हार्दिक और नताशा एक बेटे के माता पिता बन चुके हैं। 

गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स

एक्टर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने 18 जुलाई को एक बेटे को जन्म दिया था। अब तक दोनों की शादी नहीं हुई। अर्जुन रामपाल का अपनी पत्नी मेहर के साथ तलाक हो चुका है और वो पहले ही दो बेटियों के पिता भी हैं। वो फिलहाल गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ रिलेशनशिप में है। इस दोनों ने अब तक शादी नहीं की, लेकिन साथ में रहते हैं।

कल्कि कोचलिन

मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप की एक्स वाइफ कल्कि कोचलिन का नाम भी लिस्ट में शामिल है। अनुराग कश्यप से तलाक हो जाने के बाद कल्कि लंबे वक्त से इजराइली क्लासिकल पियानिस्ट गाय हर्शबर्ग को डेट कर रही हैं। कल्कि ने उनके साथ शादी नहीं की और इससे पहले ही वो उनके बच्चे मां बन गई। दोनों की एक बेटी है।

श्रीदेवी

श्रीदेवी के बारे में भी ये बात कही जाती है कि वो शादी से प्रेग्नेंट हो गई थीं। जिसके बाद ही  उन्होनें पहले से शादीशुदा बोनी कपूर के साथ शादी की थीं।

नीना गुप्ता

इस लिस्ट में एक और नाम एक्ट्रेस नीना गुप्ता का भी शामिल है। नीना का मशहूर क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिलेशन रहा था। वो शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थी। विवियन ने अपनी पहली पत्नी को छोड़ने से इनकार कर दिया था, जिसके चलते उन्होनें नीना के साथ शादी नहीं की। इसके बाद नीना ने बेटी मसाबा का पालन-पोषण अकेले ही किया। हालांकि बाद में वो शादी के बंधन में बंध गई थीं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds