राजनाथ सिंह के कोरोना संक्रमित होने को चीनी मीडिया ने की घटिया टिप्पणी, कहा- इससे भारतीय सैनिकों पर…

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

दुनिया में एक बार फिर से कोरोना की वजह से हालात बिगड़ रहे है। कई देशों में कोरोना के मामलों में बहुत तेजी से उछाल देखने को मिल रहा है। इस बीच जहां कोरोना की जंग में पूरी दुनिया एकजुट हो रही है, तो इस दौरान भी चीन अपनी हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहा। वो 

दरअसल, चीनी मीडिया ने मानवीय संवेदनाओं को ताक पर रखकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के संक्रमित होने को भारतीय सैनिकों के मनोविज्ञान से जोड़ा दिया। दरअसल राजनाथ सिंह हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। ट्वीट कर उन्होंने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी साझा की। इस दौरान उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करना तो दूर चीन के सरकारी भोंपू ग्लोबल टाइम्स ने अलग ही बात कह दी। ग्लोबल टाइम्स ने एक एक्सपर्ट के हवाले से कहा कि रक्षा मंत्री का कोरोना से संक्रमित होना ये बताता है कि कोरोना ने भारतीय सैनिकों पर बेहद बुरा असर डाला है।

ग्लोबल टाइम्स ने शिंघुआ विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय रणनीति संस्थान में अनुसंधान विभाग के निदेशक कियान फेंग के हवाले से लिखा है कि ऐसे उच्च-स्तरीय अधिकारी के संक्रमित होने से ये संकेत मिलता है कि COVID की नई लहर ने भारत के लोगों के साथ-साथ सैनिकों पर भी भारी प्रभाव डाला है। वायरस फैलने से बचने के लिए कम सैनिकों की तैनाती होगी, जिससे सीमा पर तैनात सैनिकों पर मनोवैज्ञानिक दबाव पड़ेगा।

राजनाथ सिंह को लेकर चीन का ये बयान ऐसे वक्त पर आया, जब भारत और चीन सीमा विवाद सुलझाने के लिए एक और दौर की बैठक करने जा रहे है। बता दें कि सीमा विवाद को लेकर भारत और चीन के बीच 14वें दौर की बातचीत बुधवार को होने जा रही है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds