संस्पेंस से उठा पर्दा: रिया चक्रवर्ती हैं 'चेहरे' फिल्म का हिस्सा, ट्रेलर में दिखाई दी झलक!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 18 मार्च 2021, 05:30 AM Updated: 18 मार्च 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

अपकमिंग फिल्म ‘चेहरे’ लंबे वक्त से
चर्चाओं में बनी हुई हैं। फिल्म में वैसे तो अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी जैसे
बड़े सितारे लीड रोल में हैं। लेकिन इसके बावजूद चेहरे फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा
सुर्खियां बटोर रही थीं रिया चक्रवर्ती। जी हां
, दिवंगत
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती भी इस फिल्म का हिस्सा है।

चेहरे के ट्रेलर में दिखीं रिया चक्रवर्ती

दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही रिया
विवादों में घिरी रहीं। उन पर कई गंभीर आरोप भी लगे। इसके बाद सोशल मीडिया पर ऐसी
खबरें आने लगीं कि कंट्रोवर्सी की वजह से रिया को चेहरे मूवी से निकाल दिया गया
है। वहीं फिल्म से जुड़े जो पोस्टर रिलीज किए गए
, उसमें भी
रिया नजर नहीं आ रही थीं। जिसके चलते ये उत्सुकता लगातार बनी हुई थीं कि रिया
फिल्म का हिस्सा हैं या नहीं
अब इस राज पर ये आखिरकार
पर्दा उठ गया है।

दरअसल, चेहरे मूवी का ट्रेलर अब से कुछ देर पहले ही रिलीज
किया गया
, जिसमें रिया चक्रवर्ती नजर आ रही हैं। हालांकि वो
ट्रेलर में महज कुछ ही सेकेंड के लिए नजर आती हैं। लेकिन इससे ये पता चल जाता है
कि रिया इस मूवी का अभी भी हिस्सा हैं।

कुछ ऐसा है फिल्म का ट्रेलर?

बात अगर फिल्म के ट्रेलर की करें तो इसकी शुरुआत होती है, अमिताभ
बच्चन के एक डायलॉग से…जिसमें वो कहते नजर आ रहे हैं-
 ‘अगर आप में से किसी ने कोई अपराध या जुर्म किया हो..तो बहुत संभलकर यहां
से गुजरिएगा..क्योंकि ये खेल आपके साथ भी खेला जा सकता है।
‘ मूवी में अमिताभ एक वकील के रोल में नजर आ रहे हैं। वहीं इमरान हाशमी खुद
को एक ऐड एजेंसी के मालिक बताते हैं। ट्रेलर में अमिताभ बच्चन
, इमरान हाशमी के साथ एक अनोखा खेल खेलते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर से ऐसा लग
रहा है कि इस खेल में इमरान हाशमी फंसते नजर आ रहे हैं।
 

चेहरे एक संस्पेंस थ्रिलर मूवी होगी, जो 9 अप्रैल को रिलीज होने जा रही
हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन
, इमरान हाशमी, रिया चक्रवर्ती के अलावा अनु कपूर, क्रिस्टल डिसूजा,
रघुबीर यादव और सिद्धांत कपूर भी लीड रोल में नजर आएंगें।

गौरतलब है कि अब जब रिया चक्रवर्ती भी फिल्म का हिस्सा है, तो इससे
मूवी पर क्या असर पड़ेगा
, ये देखना होगा। क्योंकि अभी भी
सुशांत के तमाम चाहने वाले रिया के खिलाफ ही हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds