UP BJP Manifesto: युवाओं से लेकर महिलाओं तक….जानिए अपने चुनावी घोषणापत्र में BJP ने किसके लिए किए क्या वादे?

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

उत्तर प्रदेश में चुनावों का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 10 फरवरी से यूपी चुनाव के लिए वोटिंग शुरू होने जा रही हैं। इसमें अब बस कुछ ही घंटे बाकी रह गए। इससे पहले आज यानी मंगलवार 8 फरवरी को बीजेपी ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया। गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यूपी चुनावों के लिए अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। साथ ही इस मौके पर धर्मेंद्र प्रधान, अनुराग ठाकुर और दोनों डिप्टी सीएम भी मौजूद रहे।

बीजेपी ने अपने घोषणापत्र को ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ नाम दिया। साथ ही साथ पार्टी ने ‘करके दिखाया है’ नाम से नया चुनावी सॉन्ग भी लॉन्च किया। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले अखिलेश यादव हमारे संकल्प पत्र को लहराते हुए पूछ रहे थे कि इसमें से भाजपा ने कितना पूरा किया? आज हम उसका जवाब दे रहे हैं. 2017 में हमने जो संकल्प पत्र जारी किया था, उनमें से 92% वादों को 5 सालों में पूरा किया गया। 

अपने चुनावी घोषणापत्र में बीजेपी ने यूपी की जनता से कई वादे किए, जिसमें रोजगार से लेकर किसानों तक के लिए कई बड़ी घोषणाएं शामिल रहीं। आइए डालते हैं बीजेपी के घोषणापत्र पर एक नजर…

किसानों के लिए किए ये वादे…

– BJP ने अपने मेनिफेस्टों में सभी किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने की बात कही। 

– 5 हजार करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री कृषि सिंचाई योजना शुरू की जाएगी। लघु एवं सीमांत किसानों के लिए बोरवेल, ट्यूबवेल, तालाब एवं टैंक निर्माण के लिए अनुदान प्रदान करेंगे। 

– चीनी मिल के आधुनिकीकरण के लिए 5 हजार करोड़ जारी करने का वादा। बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में ये भी कहा कि नई सहकारी चीनी मिलों के लिए नीतियों को लाएंगे।

– प्रदेश में 6 मेगा फूड पार्क विकसित करने का ऐलान पार्टी ने किया है। 

– दूध उत्पादन के लिए 1000 करोड़ रुपए जारी करने का वादा।

– 14 दिनों में गन्ना किसानों को भुगतान करने का वादा।

– 5 साल तक MSP पर ही गेहूं और धान की खरीद होगी। आलू, टमाटर, प्याज जैसी सभी फसलों का न्यूनतम मूल्य देने के लिए 1 हजार करोड़ खर्च करेंगे।

– 25 हजार करोड़ की लागत से सरदार पटेल एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन बनाएंगे। 

महिलाओं के लिए बीजेपी के मेनिफेस्टो में क्या?

– उज्जवला योजना के तहत सभी लाभार्थियों को होली और दिवाली पर 2 मुफ्त LPG सिलेंडर देंगे। 

– कॉलेज जाने वाली हर छात्रा को स्कूटी देने का वादा।

– UPSSC समेत सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं की संख्या दोगुनी करेंगे। 

– 60 से ऊपर की महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन में मुफ्त यात्रा। 

– हर विधवा और निराश्रित महिला को 1500 रुपये प्रति माह पेंशन देंगे। 

– मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार किया जाएगा। 

– गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए एक लाख तक की वित्तीय सहायता देंगे। 

– मिशन पिंक टॉयलेट शुरू करेंगे। इसके लिए एक हजार करोड़ जारी किए जाएंगे। 

– मेनिफेस्टो में बीजेपी ने कहा है कि वो सभी सार्वजनिक जगहों और शैक्षणिक संस्थानों के पास CCTV कैमरे और पिंक पुलिस बूथ बनावएगी। 

– 5 हजार करोड़ की लागत से अवन्ति बाई लोधी स्वयं सहायता समूह मिशन की शुरुआत होगी।

– आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक करोड़ महिलाओं को 1 लाख रुपये तक का न्यूनतम दर पर लोन। 

– महिला एथलीटों को 5 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद दी जाएगी। 

– 3 नई महिला बटालियन बनाने का वादा। 

युवाओं के लिए किए गए वादे…

– 2 करोड़ टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित करेंगे। 

– सभी विभागीय रिक्तियों को जल्द से जल्द भरा जाएगा। 

– हर परिवार को कम से कम एक रोजगार और स्वरोजगार के अवसर देंगे। 

– सरकारी खेल अकादमियों में प्रशिक्षित हर खिलाड़ी को मुफ्त स्पोर्ट्स और उपकरण देंगे। 

– इच्छुक युवाओं को UPSC, UPPSC और NDA जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग प्रदान करेंगे। 

– सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण एवं नवीनीकरण करेंगे।

– हर ग्राम पंचायत में जिम और खेल मैदान स्थापित करेंगे। 

स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े वादे 

– हेल्थ इंफ्रास्ट्रचर के निर्माण और नवीनीकरण के लिए 10 हजार करोड़

– हर जिले में आधुनिक विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं से युक्त मेडिकल कॉलेज की स्थापना। 

– मिशन जीरो की करेंगे शुरूआत। डेंगू, मेलरिया, टाइफाइड, निमोनिया, जीका वायरस जैसी वेक्टर बोर्न बीमिरियों को खत्म करने की पहल करेंगे। 

– लाइफ सपोर्ट से लैस एंबुलेंस की संख्या दोगुना करेंगे।

– हर जिले में डायलिसिस केंद्र स्थापित करेंगे। 

– MBBS की सीटें दोगुनी करने का वादा। 

– 6 हजार डॉक्टरों और 10 हजार पैरा मेडिकल स्टाफ की शीघ्र नियुक्ति होगी। 

– 2025 तक यूपी को टीबी मुक्त बनाने का वादा। 

जानिए अन्य बड़े वादों के बारे में…

– मेरठ में कोतवाल धन सिंह गुर्जर अत्याधुनिक पुलिस ट्रेनिंग सेंटर बनाएंगे। 

– सभी पुलिसकर्मियों के लिए बैरक की व्यवस्था कराएंगे। 

– लव जिहाद पर 10 साल की सजा और एक लाख जुर्माना सुनिश्चित करेंगे। 

– देवबंद, मेरठ, रामपुर, आजमगढ़ और कानपुर में एंटी टेररिस्ट कमांडों सेंटर का निर्माण। 

– हर पुलिस स्टेशन में एक साइबर हेल्प डेस्क स्थापित करेंगे। 

– गुंडे, माफियाओं और अपराधी पर ऐसे ही कार्रवाई जारी रखेंगे। 

– सभी 18 मण्डलों में एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन यूनिट स्थापित करेंगे

– आत्मनिर्भर युवा स्टार्टअप मिशन बनाकर 10 लाख रोजगार और स्वरोजगार के अवसर देंगे। 

– कानपुर में मेगा लेदर पार्क स्थापित करेंगे। 

 – 5 विश्व स्तरीय एक्जीबिशन और अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर बनाएंगे।

– 3 अत्याधुनिक डाटा सेंटर पार्क स्थापित करेंगे।

– 2000 नई बसों के माध्यम से सभी गांवों में बस की सुविधा देंगे। 

– पूरे प्रदेश में अन्नपूर्णा कैंटिन शुरू करेंगे। 

– वाराणसी, मिर्जापुर और चित्रकूट में रोप-वे सेवा विकसित करेंगे। 

– काशी, मेरठ, गोरखपुर, बरेली, झांसी और प्रयागराज में मेट्रो की सुविधा देंगे।

– दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों का प्रतिमाह 1500 पेंशन देंगे।

– सभी निर्माण श्रमिकों को मुफ्त जीवन बीमा।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds