बिग बॉस-16 के विनर एमसी स्टेन ने किया खुलासा, वो नहीं करते हैं ये ट्रॉफी डिजर्व!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 14 फ़रवरी 2023, 05:30 AM Updated: 14 फ़रवरी 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

एमसी स्टेन ने किया अपनी जीत को लेकर खुलासा 

टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन- 16 (Big Boss Season – 16) खत्म हो गया है और इस बार इस शो के विनर मुंबई के रैपर एमसी स्टेन (Rapper mc stan) बने. बिग बॉस हाउस में मंडली के सदस्य शिव ठाकरे (shiv thakare) और एमसी स्टेन दोनों ही फाइनलिस्ट थे लेकिन रैपर स्टैन ने मंडली के दोस्त शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Chowdhary) को हराकर बिग बॉस 16 का खिताब अपने नाम किया. वहीं अब रैपर एमसी स्टेन ने खुलासा किया है कि वो ये ट्रॉफी (Bigg boss trophy) डिजर्व नहीं करते हैं. 

Also Read- इस वजह से खास है ‘बिग बॉस 16’ की ट्रॉफी, जीतने वाले को ट्रॉफी के साथ मिलेगी ये मोटी रकम

एमसी स्टेन ने कहा वो नहीं करते हैं, ये ट्रॉफी डिजर्व!

रविवार को सलमान खान ने एमसी स्टैन का हाथ उठा कर उनके जीत की घोषणा करी और इसके बाद सलमान खान ने एमसी स्टैन को 31.8 लाख रुपये की इनाम की राशि और एक कार साथ ही बिग बॉस 16 की चमचमाती ट्रॉफी दी. वहीं इस जीत के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान स्टैन ने कहा कि उनसे ज्यादा इस जीत की ट्रॉफी को शिव डिजर्व करते हैं। 

बिग बॉस-16 के विनर एमसी स्टेन ने किया खुलासा, वो नहीं करते हैं ये ट्रॉफी डिजर्व! — NEDRICK NEWS

एमसी स्टेन की जीत पर शिव ने तोडी चुप्पी 

शिव ठाकरे ने अपने दोस्त और को-कंटेस्टेंट एमसी स्टेन के बिग बॉस 16 जीतने पर कहा कि, उन्हें ट्रॉफी खोने का दुख है. मीडिया से बातचीत के दौरान शिव ने मंडली के अपने साथी एमसी स्टेन से ट्रॉफी हारने के बारे में अपनी भावनाओं को जाहिर किया. शिव ने कहा कि, वह शो हारने से बिल्कुल भी निराश नहीं हैं, लेकिन ये भी सच है कि, उनके दोस्त स्टेन शो जीते हैं तो ये बात उन्हें खुशी देती है. शिव ने कहा, “अगर कोई और बिग बॉस 16 जीतता तो मुझे ज्यादा बुरा लगता. लेकिन विजेता मेरे भाई एमसी स्टेन हैं. मुझे कोई समस्या नहीं है. हालांकि, यह भी सच है कि, जब आप एक ट्रॉफी खोते हैं, तो आपको दिल से बुरा तो लगता ही है,’थोड़ा लगता है भाई’ लेकिन मुझे खुशी है कि मैं जर्नी को पूरा करने में मजबूत रहा और मैंने अपना 100 पर्सेंट दिया. मैंने अपनी बिग बॉस जर्नी के हर हिस्से को जिया है.”

बिग बॉस-16 के विनर एमसी स्टेन ने किया खुलासा, वो नहीं करते हैं ये ट्रॉफी डिजर्व! — NEDRICK NEWS

एमसी स्टेन के भाग्य में ट्रॉफी : शिव ठाकरे

शिव ठाकरे ने आगे कहा, “ट्रॉफी एमसी स्टेन के भाग्य में थी और वो उसके हक की है इसलिए वो विनर बना है. मेरे भाग्य में जो है, वह मुझे मिलेगा. अच्छी बात यह है कि स्टेन और मैंने मंच पर एक साथ खड़े होने का सपना देखा था जो सच हो गया.”

एमसी स्टेन की जीत पर हुआ बवाल 

सलमान खान द्वारा बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के विनर का जब ऐलान किया गया उसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने स्टैन के जीतने पर नाराजगी जाहिर की है. बिग बॉस 16 के फिनाले में एमसी स्टैन, शिव ठाकरे (Shiv Thakare) और प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) ने टॉप 3 में अपनी जगह बनाई थी. व्यूअर्स को उम्मीद थी कि इस सीजन की ट्रॉफी प्रियंका चाहर चौधरी अपने नाम करने वाली हैं. हालांकि, जब थोड़ी देर बाद सलमान खान ने प्रियंका को घर से बाहर बुला लिया तो हर कोई हैरान रह गया. इतना ही नहीं, खुद सलमान खान ने इस फैसले पर हैरानी जताते हुए कहा था उनके लिए विनर प्रियंका ही हैं. अब इसे लेकर सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा हो रहा है. यूजर्स ने स्टैन की जीत को पहले से ही फिक्स बताते हुए शो पर बायस्ड होने के आरोप लगाए हैं. वहीं लोगों का कहना है कि जो कंटेस्टेंट पूरे सीजन बस घर जाने की बात करता रहा, उसे शो का विनर कैसे बनाया जा सकता है. इसी के इस शो के फैन्स ने अगले साल इस शो को बायकॉट (Boycott) करने की मांग करी है.  

Also Read- बिग बॉस-16 शो की खुली पोल, MC Stan को विनर बनाने के पीछे Bigg Boss की थी ये बड़ी मजबूरी

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds