बदायूं हत्याकांड: सैलून मालिक ने उस्तरे से की दो मासूमों की हत्या, पुलिस ने बताया अब कैसे हैं हालात

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 20 मार्च 2024, 05:30 AM Updated: 20 मार्च 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 19 मार्च की शाम को सैलून मालिक साजिद ने बाल काटने वाले उस्तरे से दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी। इस घटना के बाद बदायूं में माहौल तनावपूर्ण है। हालांकि इस मामले के मुख्य आरोपी साजिद की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो चुकी है, जबकि उसके भाई जावेद की तलाश अभी भी जारी है। फिलहाल मौत के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

और पढ़ें: क्या था रामपुर तिराहा कांड, जिसमें 3 दशक बाद ‘दरिंदे’ पुलिसकर्मियों को सुनाई गई सजा ?

क्या हुआ था वारदात के दिन

यह घटना बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बाबा कॉलोनी की है, जहां मंगलवार की देर शाम साजिद नाम का एक शख्स विनोद सिंह की दुकान के सामने स्थित उनके घर पर आया था। इस दौरान उसने विनोद सिंह की पत्नी से पांच हजार रुपये मांगे थे। जब उसने पैसे लिए तो उसने कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है और वह छत पर चला गया। जहां दो बच्चे आयुष (12) और अहान (6) थे, उसने उन पर हमला कर दिया।

जिसके बाद बच्चों के चिल्लाने की आवाज आई, उनका तीसरा भाई आवाज सुनकर छत पर गया, जहां उसने देखा कि साजिद ने उसके दोनों भाइयों की हत्या कर दी है। जब साजिद ने तीसरे बच्चे को देखा तो साजिद ने उसे भी मारने की कोशिश की। तभी बच्चा साजिद को धक्का देकर भाग गया। घटना के वक्त साजिद और जावेद दोनों मौजूद थे।

बच्चों की चीख-पुकार सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद भीड़ साजिद को पकड़ने में जुट गयी और साजिद भीड़ से बचकर भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। जब पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसकी मौत हो गई।

मृतक बच्चों के पिता ने क्या कहा

मृतक बच्चों के पिता विनोद सिंह ने कहा,“समझ नहीं आ रहा है आखिर साजिद ने बेटों की हत्या क्यों की। साजिद ने मेरी पत्नी से पांच हजार रुपये मांगे थे, जो उसे दे दिए गए। साजिद के एनकाउंटर के बाद अब जावेद पकड़ा जाएगा तभी पता चलेगा की हत्या क्यों हुई। इसलिए उसका एनकाउंटर नहीं, जिंदा पकड़ा जाना ज्यादा जरूरी है।”

पुलिस ने क्या कहा

SSP बदायूं आलोक प्रियदर्शी ने कहा,“कानून-व्यवस्था बिल्कुल सामान्य है। शहर में कोई दिक्कत नहीं है। जनपद में हर जगह स्थिति सामान्य है। हम सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए हैं। आरोपी साजिद अपना नाई का खोखा पीड़ित परिवार के घर के समाने रखता था। उसके घर में आना-जाना भी था। कल शाम 7:30 बजे वे घर के अंदर गया और छत पर दोनों बच्चे खेल रहे थे। उन पर हमला किया और दोनों बच्चों की हत्या कर दी।”

और पढ़ें: क्या है NDPS एक्ट, जिसके तहत हुई एल्विश यादव की गिरफ्तारी, जानिए इस कानून के बारे में सबकुछ

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds