भारत ही नहीं… इन देशों में भी काफी प्रचलित हैं हिंदी भाषा!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 24 अक्टूबर 2021, 05:30 AM Updated: 24 अक्टूबर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

भारत में एक बड़ी जनसंख्या ऐसी है जो हिंदी बोलती है। देश में करीब 75 फीसदी जनसंख्या हिंदी बोल सकती है। लेकिन क्या आपको ये पता है कि दुनियाभर में 80 करोड़ लोग ऐसे है, जो कि हिंदी बोल सकते है और समझ भी सकते हैं। आज हम ऐसे देशों ही कुछ देशों के बारे में जानेंगे…

हिंदी बोलने और समझने की लिस्ट में सबसे पहला नाम है फिजी

फिजी में करीब 38 फीसदी आबादी जो बसी हुई है वो भारतीय मूल की है। ऐसे में वहां हिंदी बोलने वालों की संख्या भी काफी ज्यादा है। दरअसल इन भारतीयों को अंग्रेज यहां गन्ने की खेती करवाने के लिए लाए जिनमें कुछ ऐसे थे जो कभी भारत लौटे ही नहीं। कई द्वीपों से बना फिजी एक द्वीपीय देश है, जहां कि बड़ी संख्या में इंडियन टूरिस्ट जाते हैं। फिजी संग्रहालय, श्री सुवा सुब्रमण्य मंदिर, कोलो-ए-सुवा, सिगाटोका रेत के टीले जैसी जगहों को लेकर यहां देखने आते हैं। ये देश हिंदी भाषी भी है।

हिंदी बोलने वाले देशों की लिस्ट में एक नाम मॉरीशस का भी है

हिंद महासागर में स्थित एक द्वीपीय देश है मॉरीशस जहां पर काफी भारी संख्या में इंडियंस रहते हैं और करीब तीन शताब्दियों तक इस देश पर ब्रिटिश, डच और फ्रांसीसियों का राज रहा। यहां भी अंग्रेज इंडियंस को दास बनाकर लाया करते थे।

एक देश है सिंगापुर जहां पर हिंदी बोली और समझी जाती है

500 साल पहले ग्रेटर इंडिया का हिस्सा सिंगापुर को माना जाता था जहां पर भारतीय समुदाय के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। यहां पर इंडिया में बोले जाने वाली भाषाओं में एक तमिल को राजभाषा का दर्जा दिया गया है। यहां भी हिंदी भाषा बोलने वालों की काफी ज्यादा संख्या है। सिंगापुर इंडियन टूरिस्ट के लिए एक मेन टूरिस्ट प्लेसेज में एक है।

भारत एक पड़ोसी देश नेपाल में भी समझी और बोली जाती जाती है हिंदी

नेपाल में हिंदी भाषी लोग काफी ज्यादा है और इसे समझने वाले भी वहां बहुत हैं। यहां आपको हिंदी में बात करने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। और तो और इस देश में बॉलीवुड फिल्मों और इंडियंस चैनल को काफी अहमियत दी जाती है। नेपाल में काफी भारतीय पर्यटक भी जाते हैं। काठमांडू, सागरमाथा नेशनल पार्क, नगरकोट, भक्तपुर,चितवन नेशनल पार्क जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं।

पाकिस्तान में भी हिंदी बोलते और समझते हैं लोग

बंटवारे के पहले तक तो पाकिस्तान भी भारत का हुआ करता था। मौजूदा वक्त में पाकिस्तान में भले ही उर्दू और अंग्रेजी ऑफिशियल लैंग्वेज है पर यहां पर हिंदी, पंजाबी, सिंधी, पश्तो, बलूची ये सारी भाषाएं भी बोली जाती है और समझी जाती है।

एक देश है दक्षिण अफ्रीका

भारत पर जब अंग्रेजी शासन था तब दक्षिण अफ्रीका में भी अंग्रेजों का राज चल रहा था। अंग्रेजों ने बड़ी संख्या में इंडियंस को ले जाकर दक्षिण अफ्रीका में बसाया। दक्षिण अफ्रीका की ऑफिशियल लैंगवेज तो अंग्रेजी और अफ्रीकी ही है पर हिंदी यहां के कई अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के साथ साथ बोली जाती है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds