Akankshadubeysuicde: ‘मेरी बेटी को इन्साफ दीजिए’ पुलिस आयुक्त के सामने आकांक्षा की माँ छलका का दर्द…

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

भोजपुरी की जानी मानी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे सुसाइड मामले में मौत के एक हफ्ते बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बहुत दूर है. हर कोई इस मामले का सच जानना चाहता है. शुक्रवार को सारनाथ थाने में धरना-प्रदर्शन करने वाली आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे शनिवार को पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन के कार्यालय पहुंचीं.

पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाते हुए आकांक्षा की माँ ने कहा कि  समर सिंह और संजय सिंह ने आकांक्षा को मारा है. मेरी बेटी को इंसाफ दीजिए साहेब. इतना कहकर वो बिलख पड़ीं. रोते-रोते बदहवास हो गईं. महिला पुलिसकर्मियों ने मधु दुबे को सहारा दिया. पुलिस आयुक्त ने ढाढस बंधाया. इसके साथ ही उन्होंने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया.

समर और संजय से मिली है पुलिस

बीते दिन शुक्रवार को वाराणसी पुलिस आयुक्त से मिलने पहुंची मधु दुबे ने आरोप लगाया है कि आरोप लगाया कि समर सिंह अक्सर आकांक्षा से मारपीट करता था. पैसे हड़प लेता था. उसे किसी और के साथ काम नहीं करने देता था. वह किसी और के साथ काम करती थी तो प्रताड़ित करता था. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों से मिल गई है. इस कारण गिरफ्तारी नहीं हो सकी.

Akankshadubeysuicde: ‘मेरी बेटी को इन्साफ दीजिए’ पुलिस आयुक्त के सामने आकांक्षा की माँ छलका का दर्द... — NEDRICK NEWS

ALSO READ: Akansha Dubey suicide case: आकांक्षा दूबे मामले में अभी तक क्या क्या हुआ….

मां को मिला लोक कलाकारों का साथ

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां को भदोही जिले के लोक कलाकारों का साथ मिला है. शनिवार को आकांक्षा दुबे के पैतृक आवास बरदहां पहुंचे लोक कलाकारों ने शोक संवेदना प्रकट की और न्याय की इस लड़ाई में साथ देने का वादा किया.

लोक कलाकारों ने सरकार से इस मामले में निष्पक्ष जांच के साथ ही आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की. यह भी कहा कि परिजनों को पांच करोड़ का मुआवजा मिलना चाहिए. वादा किया कि जरूरत पड़ी तो लोक कलाकार सीएम योगी से भी मिलेंगे. 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds