Tamannaah Bhatia से ब्रेकअप के बाद Vijay Verma को फिर हुआ प्यार! कौन है मिस्ट्री गर्ल जिसका ऐक्टर ने थामा हाथ?

Nandani | Nedrick News Mumbai Published: 15 फ़रवरी 2026, 09:12 PM Updated: 15 फ़रवरी 2026, 09:12 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Vijay Verma news: वैलेंटाइन डे के मौके पर अभिनेता विजय वर्मा ने सोशल मीडिया पर ऐसी हलचल मचाई कि कुछ ही घंटों में इंटरनेट पर चर्चा तेज हो गई। लोगों को लगा कि तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप की खबरों के बीच विजय ने अपनी नई रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। लेकिन जैसे-जैसे मामला खुला, कहानी में एक दिलचस्प मोड़ सामने आया।

और पढ़ें: Salman Khan Vs Abhinav Kashyap: दबंग के डायरेक्टर पर सलमान खान का बड़ा एक्शन, कोर्ट पहुंचे सुपरस्टार, माफी की मांग

रोमांटिक फोटो ने बढ़ाई हलचल | Vijay Verma news

14 फरवरी को विजय वर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की। फोटो में वह एक महिला का हाथ पकड़े नजर आ रहे थे। खास बात यह रही कि तस्वीर में महिला का चेहरा जानबूझकर फ्रेम से बाहर रखा गया था। इसी रहस्य ने लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दी।

Noida Couple Murder Case
Source: Instagram

विजय ने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, “मेरी हमेशा के लिए हैप्पी वैलेंटाइन डे” और साथ में लाल दिल और रेनबो इमोजी भी जोड़ा। इतना ही नहीं, उन्होंने एक इंस्टाग्राम हैंडल @khushi_ahuja को टैग भी किया। बस फिर क्या था… फैंस ने तुरंत कयास लगाने शुरू कर दिए कि अभिनेता की जिंदगी में कोई नया प्यार आ गया है।

फैंस हुए ‘इन्वेस्टिगेशन मोड’ में

पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने मान लिया कि तमन्ना भाटिया से अलग होने के बाद विजय अब आगे बढ़ चुके हैं और नई रिलेशनशिप को सार्वजनिक करने के लिए तैयार हैं।

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। टैग किए गए अकाउंट की जांच शुरू हुई तो पता चला कि वह कोई असली या वेरिफाइड प्रोफाइल नहीं है। वह एक रैंडम तरीके से बनाया गया अकाउंट लग रहा था। इससे साफ हो गया कि विजय का यह वैलेंटाइन डे पोस्ट असल में एक मजाक या प्रैंक था, जिसे लोगों ने गंभीरता से ले लिया।

तमन्ना और विजय की कहानी

विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया का नाम पहली बार 2022 में फिल्म लस्ट स्टोरीज 2 में साथ काम करने के दौरान जुड़ा था। उस समय डेटिंग की खबरें सामने आई थीं, जिन्हें दोनों ने 2023 में सार्वजनिक रूप से स्वीकार भी किया। इसके बाद दोनों कई इवेंट्स में साथ नजर आए और सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के साथ तस्वीरें साझा करते रहे।

हालांकि, इस साल की शुरुआत में खबरें आईं कि करीब दो साल तक साथ रहने के बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। इन अटकलों पर दोनों की ओर से कोई स्पष्ट आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। दिलचस्प बात यह है कि अलग होने की चर्चाओं के बावजूद दोनों अब भी इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो करते हैं और अपनी प्रोफाइल पर पुरानी तस्वीरें भी मौजूद हैं।

और पढ़ें: FIR filed against Ranveer Singh: कांतारा विवाद में फंसे रणवीर, दैव परंपरा के अपमान पर FIR; जानिए कौन हैं चावुंडी दैव और क्यों भड़का मामला?

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds