घर में अपने आप को रखना है फिट तो करें इन बेहतरीन फिटनेस ऐप्स का इस्तेमाल

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 15 मई 2021, 12:00 AM Updated: 15 मई 2021, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

देश में कोरोना के मामलों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। कई राज्यों में संपूर्ण लॉकडाउन लगा हुआ है। लोग बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं और साथ ही लोगों को बाहर न निकलने की सलाह भी दी जा रही है। लगातार घर में रहने और घर से बाहर न निकलने के कारण भी लोगों का शारीरिक और मानसिक तनाव बढ़ते जा रहा है। 

लोग जिम नहीं जा पा रहे, कहीं भी बाहर निकलने से बच रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि एक्सरसाइज करके इस तनाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आज हम आपके लिए कुछ बेहतरीन फिटनेस मोबाइल ऐप के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आप घर पर रहकर व्यायाम कर सकेंगे और अपने आप को फिट रख सकेंगे…

Home Workout

यह मोबाइल ऐस डेली वर्कआउट प्लान ऑफर करता है। इसमें आप अपने पसंद से प्लान तैयार कर सकते हैं। इसमें वीडियो और एनीमेशन गाइड की सुविधा दी गई है। इस वर्कआउट में आपको फैट बर्निंग और एचआईआईटी वर्कआउट प्लान मिलेगा। 

फीचर्स की बात करें तो यह ऐप आपकी फिटनेस ट्रैक करता है। बता दें, गूगल प्ले स्टोर पर इस ऐप को 4.9 रेटिंग मिली है। अभी तक 18 लाख से ज्यादा लोग इस पर रिव्यू दे चुके हैं। इसे 10 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है।

Workout for Men at Home

इस ऐप को खासतौर पर घर पर व्यायाप करने के लिए तैयार किया गया है। इसमें आपको शरीर के हर एक अंग के लिए एक्सरसाइज का चार्ट मिलेगा। इसमें यूजर्स को किसी भी प्लान के लिए चार्ज नहीं देना होगा। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर 4.4 की रेटिंग मिली है। इसे 5 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है।

30 Day Fitness Challenge

इस वर्कआउट ऐप की साइज 20 MB है। इसे 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है। गूगल  प्ले स्टोर पर इसे 4.8 रेटिंग मिली है। इस बेहतरीन ऐप में 30 डे फुल बॉडी चैलेंज जैसे मोड दिए गए हैं। इसमें आप अपने फिटनेस रिकार्ड को सोशल मीडिया पर साझा कर सकते हैं।

Fastic Fasting App

इस ऐप की मदद से आप अपना वजन घटाने का लक्ष्य सेट कर सकते हैं। इसमें व्यायाम के कई तरीके सुझाए गए हैं। इस फिटनेस ऐप की साइज 28 MB की है। इसे 50 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है। गूगल प्ले स्टोर पर इसे 4.7 की रेटिंग मिली है जो काफी बेहतरीन है। अभी तक 2 लाख से ज्यादा यूजर्स ने इसके रिव्यू दिए हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds