गाजियाबाद के मोदीनगर में हीरोइन बनाने का झांसा देकर 10वीं की छात्रा के साथ हुई दुष्कर्म की घटना

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 22 दिसम्बर 2023, 05:30 AM Updated: 22 दिसम्बर 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके में एक घटना हुई है और ये घटना दसवीं क्लास की एक छात्रा के साथ हुई है. वहीं इस मामले में जहाँ तीन आरोपी शामिल हैं तो वहीं इनमें से 2 आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया साथ ही तीसरे शख्स ने शारीरिक शोषण किया. वहीं इस मामले पर कारवाई करते हुए जहाँ पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ लिया है तो वहीं तीसरा आरोपी अभी फरार है.

Also Read- क्राइम गाजियाबाद में चाय लाने में हुई देरी पर पति ने कर दी तलवार से पत्नी की हत्या. 

जानिए क्या है मामला 

जानकारी के अनुसार, दसवीं क्लास की इस छात्रा के दुष्कर्म हुआ है और वो मोदीनगर इलाके की एक कॉलोनी रहती थी. इस 16 वर्षीय दसवीं क्लास की छात्रा की मुलाकात सोशल साइट पर 1 साल पहले अक्षय नाम के एक युवक से हुई. वहीँ दोस्ती बढ़ने के बाद अक्षय ने छात्रा को हीरोइन बनने का झांसा देकर दिल्ली बुलाया और यहाँ पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

छात्रा ने बताया कि दिल्ली आने के बाद अक्षय मुझे एक होटल में ले गया जहाँ उसने उसे नशीला पदार्थ पिलाया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और इस दुआरण उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बना ली. वहीं कुछ महीने पहले आरोपित छात्रा को दिल्ली के भजनपुरा भी लेकर गया, वहां उसकी मुलाकात विपिन से कराई उसे डायरेक्टर बताते हुए जल्द ही फिल्म में अभिनय का झांसा दिया. साथ ही आरोपित ने मोदीनगर के सीकरी गांव के गोविंद से भी उसकी मुलाकात कराई और इन दोनों ने भी उसका शारीरिक शोषण किया.

इस तरह हुआ मामले का खुलासा 

इसी के साथ इस मामले का खुलासा तब हुआ जब उत्पीड़न से तंग आकर छात्रा ने ये बात अपने परिजनों को बताई तो परिजनों ने अक्षय सहित तीन लोगों के खिलाफ थाना मोदीनगर क्षेत्र में मुकदमा दर्ज कराया. पुलिस ने मंगलवार को छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराकर उसके बयान भी दर्ज करा दिए हैं.

वहीं एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित अक्षय और गोविंद को जेल भेज दिया है. फरार आरोपित विपिन की तलाश में टीम जुटी है. केस दर्ज होने के बाद ही मंगलवार को टीमें आरोपितों की तलाश में भेज दी गई थी और अब जल्द ही विपिन भी गिरफ्तार हो जायेगा.

Also Read- रैपिडो बाइक की सवारी नहीं है सुरक्षित, सफ़र के दौरान लड़की के साथ हुई घटना. 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds