देवरिया हत्याकांड में मारे गये प्रेमचंद यादव की बेटी ने किया बड़ा खुलासा, सरकार पर लगाया ये बड़ा आरोप

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 11 अक्टूबर 2023, 05:30 AM Updated: 11 अक्टूबर 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

हाल ही में उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में जमीन विवाद को लेकर एक बड़ी घटना हुई है और इस 6 लोगों की मौत हो गयी थी. जहाँ इस घटना के बाद योगी सरकार ने एक बड़ी कारवाई की और कुछ लोगों को गिरफ्तार किया तो वहीं राजस्व विभाग द्वारा प्रेमचंद यादव के घर को गिराने की कारवाई की जा रही है. वहीं इस कारवाई को  इस मामले में मरने वाले प्रेमचंद यादव की बेटी ने योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Also Read- साईं उपवन पार्क की तरह इन मामलों में भी लग चुका है पुलिसवालों पर अश्लील हरकत करने का आरोप.

जानिए क्या था मामला

देवरिया में ये घटना सोमवार को हुई और ये घटना 10 बीघा जमीन के झगडे के कारण हुई. यहां के पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव और सत्य प्रकाश दुबे के बीच विवाद चल रहा था और सत्य प्रकाश का आरोप ये था कि प्रेम यादव उनकी जमीन पर कब्जा करने की फिराक में है साथ ही प्रेम यादव का दावा था कि वो जमीन उसकी है. इसी बात पर दोनों परिवारों में लंबे समय से विवाद चल रहा था. वहीं विवाद इस हद तक बढ़ गया कि जहाँ 2 अक्टूबर को पहले प्रेम यादव की हत्या की गई तो वहीं फिर बदला लेने के लिए प्रेम यादव पक्ष के लोगों ने सत्यप्रकाश दुबे समेत उनके परिवार के पांच सदस्यों का मर्डर कर दिया था. वहीं बा इस मामले में अब प्रेमचंद यादव की बेटी ने गंभीर आरोप लगाए हैं.

प्रेम चंद यादव की बेटी ने  सरकार पर लगाया भेदभाव का आरोप

प्रेमचंद यादव की बेटी अर्चना ने राज्य का सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार हमारे साथ भेदभाव कर रही है. वो हमारे घर भी आएं. सत्यप्रकाश का बेटा देवेश नेता के घर पर रह रहा है. उसे नेता सपोर्ट कर रहे हैं. सरकार हमारे साथ भेदभाव कर रही है. उसे नौकरी देने की भी बात कर रहे हैं. उन्हें दोनों पक्षों की बात करनी चाहिए.

इसी के साथ सत्यप्रकाश का बेटे पर गंभीर आरोप लगाते हुए अर्चना ने कहा कि उनके बेटे देवेश ने मेरे पिता को मारा है. मेरे पापा के पास उस दिन सुबह कॉल आया था. उन्होंने सिर्फ इतना बताया था कि खेत से संबंधित काम को लेकर कॉल था. फिर पापा खेत चले गए. वहां से सत्यप्रकाश दूबे का बड़ा बेटा पापा की बाइक लेकर चला गया. पापा बाइक लेने गए तो पीछे से उनपर वार किया गया. इसके बाद देवेश को वहां से भगा दिया गया था. वही मेरे पापा का कातिल है. इसी के साथ अर्चना ने ये भी कहा कि देवेश ने बयान दिया कि वो कथा में गया था. हिंदू धर्म में पितृ पक्ष में किसके यहां कथा होती है.

प्रेम चंद यादव पर लगा नोटिस 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घर गिराने की बात पर अर्चना ने कहा कि मेरे दादा जी फौज में थे, उन्होंने ही ये घर बनवाया है. हम लोग बचपन से इसी घर में है. गांव के लोगों के साथ-साथ रिश्तेदारों को भी फंसाया जा रहा है. इसी के साथ उसने ये भी कहा कि सरकार हमारा घर गिराना चाहती है क्या हम इस देश की बेटो नहीं है हम कहां रहेंगे. इस घटना के बाद तो हमारी पूरी दुनिया ही उजाड़ गयी है.

आपको बता दें कि, राजस्व विभाग ने प्रेम चंद यादव के मकान पर बेदखली की कार्रवाई के लिए नोटिस चिपका दिया है. इसमें कहा गया कि प्रेम चंद का मकान सरकारी जमीन पर बना है. वहीं कुछ अन्य आरोपियों को भी इस तरह का नोटिस दिया गया है.

Also Read- देवरिया कांड: ज़मीन विवाद के चक्कर में एक मर्डर के बदले परिवार के 5 लोगों का हुआ कत्ल.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds