SRK: किंग खान के बॉलीवुड इंडस्ट्री में 30 साल पूरे, पठान की रिलीज डेट का किया ऐलान

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 25 Jun 2022, 12:00 AM | Updated: 25 Jun 2022, 12:00 AM

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की फिल्म पठान की रिलीज डेट सामने आ गई है। शाहरुख ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 30 साल पूरे करने की खुशी में मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान की रिलीज डेट का ऐलान किया है। इस फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आने वाले है।

शाहरुख खान ने इंडस्ट्री में 30 साल कर लिए है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर पठान का फर्स्ट पोस्टर रिलीज कर दी। 56 साल के शाहरुख इस पोस्टर में लंबे बालों और दाढ़ी में दिख रहे है। इसके साथ ही उन्होंने हाथ में बंदूक भी पकड़ी हुई है। ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।

पठान में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगे। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री में शाहरुख खान के 30 साल पूरे करने पर जॉन अब्राहम ने उन्हें इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये बधाई दी। जॉन अब्राहम ने पोस्ट कर लिखा- ‘‘दुनिया भर में लाखों दिलों को जीतने के 30 साल। वास्तव में आपके जैसा कोई नहीं है। पठान के रूप में शाहरुख खान का स्वागत है। यह पठान की पहली झलक है।’’

SRK: किंग खान के बॉलीवुड इंडस्ट्री में 30 साल पूरे, पठान की रिलीज डेट का किया ऐलान — Nedrick News

गौरतलब है कि शाहरुख खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत टीवी शो फौजी और सर्कस से की थी। शाहरुख ने 1992 में फिल्म दीवाना में दिव्या भारती और ऋषि कपूर के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद ‘चमत्कार’, ‘राजू बन गया जेंटलमैन’ और ‘कभी हां कभी ना’ जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने एक्टिंग में अपनी पहचान बना एक छाप छोड़ी।

SRK: किंग खान के बॉलीवुड इंडस्ट्री में 30 साल पूरे, पठान की रिलीज डेट का किया ऐलान — Nedrick News

जिसके बाद एक्टर ने बाजीगर, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कभी खुशी कभी गम, देवदास, स्वदेस, चक दे! इंडिया, और माई नेम इज खान जैसी सुपरहिट फिल्में दी। अपनी इन फिल्मों के जरिये शाहरुख खान ने लोगों के दिलों पर राज किया और सभी को अपना दीवाना बना दिया।

SRK: किंग खान के बॉलीवुड इंडस्ट्री में 30 साल पूरे, पठान की रिलीज डेट का किया ऐलान — Nedrick News

बता दें कि शाहरुख की फिल्म पठान यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी है। उनकी ये फिल्म जीरो के पांच साल पर सिनेमाघरो में आएगी। एक्टर को 2023 में दो और फिल्मों में देखा जाएगा। इसमें डायरेक्टर एटली की फिल्म जवान (2 जून) और राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी (दिसंबर) में भी देखा जाएगा। ये दोनों ही फिल्में 2023 में रिलीज़ होगी।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds