बुर्का पहनकर ड्रग्स बेचने वाली हिना की खौफनाक कहानी…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 03 अप्रैल 2023, 05:30 AM Updated: 03 अप्रैल 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

‘NO Drugs In Surat City’ के नाम से सूरत पुलिस ने एक अभियान शुरू किया है. और इस कड़ी में पुलिस विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक महिल को गिरफ्तार किया है. जिसके पास 507 ग्राम मेफड्रोन नाम का ड्रग (Drug) बरामद हुआ है.  जिसकी अगर अन्तराष्ट्रीय मार्केट में अगर कीमत लगायी जाए तो करीब 50 रुपये तक है. पुलिस की गिरफ्त में आई इस 25 साल कि महिला का नाम हिना है. जो सूरत के रादेर इलाके में रहती है. इसका पति इस्माइल मुबारक शेख लंबे समय से सूरत जेल में बंद है. वो भी नशे के कारोबार में जुड़ा रहा है. उसके खिलाफ कोकीन की बरामदगी का मामला भी दर्ज है. इसके साथ ही अवैध हथियार रखने, हत्या की कोशिश और हत्या का केस भी दर्ज है.

बुर्का पहनकर करती है कारोबार

ड्रग्स मामले में पति के जेल जाने के बाद हिना ड्रग्स के कारोबार में उतरी थी. ‘नो ड्रग्स इन सूरत सिटी’ अभियान के तहत पुलिस की एसओजी टीम को इसके मामल की जानकारी एक मुखबिर से मिली. जिसने बताया था कि एक खूबसूरत महिला बुर्का पहनकर ड्रग्स का कारोबार करती है.

बुर्का पहनकर ड्रग्स बेचने वाली हिना की खौफनाक कहानी... — NEDRICK NEWS

ALSO READ: ड्रग्स मामले में आया नया मोड़, भारती सिंह और उनके पति हर्ष को जाना पड़ सकता है जेल!

इस पर टीम ने हिना पर नजर रखनी शुरू की और 507 ग्राम ड्रग्स के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता पाई. आरोपी महिला के पास से 507 ग्राम ड्रग्स, 10 हजार रुपये और मोबाइल फोन समेत कुल 51 लाख 30 हजार का माल जब्त किया गया है.

साहिल ने मुंबई से ड्रग्स लाकर हिना को दी थी 

पुलिस ने बताया कि हिना को साहिल अरविंद भाई गोसाईं नाम के शख्स ने ड्रग्स सप्लाई की थी. जो कि झंडा चौक भेंसान सूरत का रहने वाला है. ये ड्रग्स उसने मुंबई से लाकर हिना को ड्रग्स दी थी.

ALSO READ: Deepika controversy : बिकनी से पहले इन विवादों का हिस्सा बन चुकी है दीपिका.

इसके अलावा एक अन्य आरोपी वसीम मुस्ताक मिर्जा शेख है. वो इस मामले में सह आरोपी है, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लगी हुई है. पुलिस की गिरफ्त में आई इस महिला की करतूत के बारे में सुनकर हर कोई हैरान है. पति के जेल में जाने के बाद वो ड्रग्स के गैर कानूनी धंधे को संभाल रही थी.

सूरत पुलिस कमिश्नर अजय कुमार का बयान 

सूरत पुलिस कमिश्नर अजय कुमार तोमर ने बताया कि सितंबर 2020 से पुलिस ने ‘नो ड्रग्स इन सूरत सिटी’ के नाम से एक अभियान छेड़ा है. इसके तहत पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर ड्रग्स के नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी हुई हैं. पुलिस अभी तक करीब 15 करोड़ रुपये की ड्रग्स के साथ 257 आरोपियों को पकड़ चुकी है.

इनमें से 147 आरोपी सूरत सहित गुजरात राज्य के अलग-अलग इलाकों के हैं, जबकि अन्य आरोपियों में राजस्थान से 21, महाराष्ट्र से 25, उड़ीसा से 57, हिमाचल प्रदेश से 5, मध्य प्रदेश से 1 और एक नाइजीरियन है.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds