क्या भारत में सीनियर सिटीजन होना गुनाह है?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 05 Apr 2023, 12:00 AM | Updated: 05 Apr 2023, 12:00 AM

भारत में 70 साल से ज्यादा आयु के लोगों को सीनियर सिटीजन (senior citizen) यानि कि वरिष्ठ नागरिक का टाइटल मिल जाता है. भारत में जहाँ वरिष्ठ नागरिक को मेट्रो (Metro), ट्रेन (Train) और बस (Bus) में सीनियर सिटीजन वाली सीट मिल जाती है. तो वहीं अपनी सीनियर सिटीजन वाली उम्र का प्रमाण दिखने पर इन लोगों को टिकट में भी छूट मिलती है. जहाँ भारत में सीनियर सिटिजन के लोगों को अच्छे नजरिये से देखा जाता है और इनके दिलों में सभी लोगों के लिए इज्ज़त होती है तो वहीं अब भारत में कुछ मामलों में सीनियर सिटिजन होना गुनाह है और ऐसा लगता है कि बढती उम्र में जहाँ उन्हें सहूलित मिलनी चाहिए वो अभी नहीं मिलती है.  

Also Read- IPS वैभव कृष्णा कंट्रोवर्सी: अश्लील वीडियो कांड में सस्पेंड होने के बाद इनकी तैनाती कैसे हो गई?.

सीनियर सिटीजन नहीं है मेडिकल इंश्योरेंस के पात्र 

एक रिपोट के अनुसार, बढ़ती उम्र के साथ-साथ लोगों में कई प्रकार की बीमारी हो जाती है और इस बीमारी के कारण उन्हें कई बार मेडिकल सेवा की जरुरत पड़ती है पर भारत में  अब 70 वर्ष की आयु के बाद वरिष्ठ नागरिक को मेडिकल इंश्योरेंस (Health Insurance) यानि कि चिकित्सा बीमा के लिए पात्र नहीं हैं और यदि उसे मेडीकल इंश्योरेंस मिल भी जाता है तो उसे इंश्योरेंस की तय रकम से कम खर्च दिया जाता है. 

क्या भारत में सीनियर सिटीजन होना गुनाह है? — Nedrick News 

ईएमआई पर नहीं मिलता लोन

इसी के साथ वरिष्ठ नागरिक को ईएमआई (EMI) पर लोन (Loan) भी नहीं मिलता है साथ ही अगर वो हाउस लोन (House Loan) या किसी भी चीज के लिए बैंक के पास लोन के लिए अप्लाई करते हैं तो उन्हें लोन देने से मना कर दिया जाता है. इसी के साथ इन लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस (Driving license) नहीं दिया जाता है और जल्दी से इन्हें नौकरी भी नहीं दी जाती है.वहीं सीनियर सिटिजन बनने के बाद भी उन्हें सारे टैक्स (Tax) चुकाने होंगे. भारत में वरिष्ठ नागरिकों के लिए कई सारी योजना नहीं है लेकिन इनका फायदा इन लोगों को कम ही होता है.

रेलवे टिकट पर नहीं मिलती छूट

क्या भारत में सीनियर सिटीजन होना गुनाह है? — Nedrick News

इसी के साथ रेलवे के टिकट पर अब सीनियर सिटिजन को छूट मिलना बंद हो गयी है. दरअसल, कोरोना महामारी (कोरोना महामारी) के पहले रेलवे में सीनियर सिटिजन को  यात्रा करने पर 50% की छूट दी जाती थी लेकिन अब ये छूट बंद कर दी गई है लेकिन कहा जा रहा है कि अब उन्हें ये छूट दोबारा मिल सकती है पर अभी तक इस बात की कोई घोषणा नहीं हुई है.

Also Read- यूपी में अब नहीं पढ़ाया जाएगा मुगलों का इतिहास.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds