राखी सावंत ने अपने पति पर लगाए गंभीर आरोप, 14 दिन के लिए जेल में गये आदिल

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 09 फ़रवरी 2023, 05:30 AM Updated: 09 फ़रवरी 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

राखी सावंत ने आदिल को भेजा जेल 

राखी सावंत (Rakhi Sawant) और उनके पति आदिल दुर्रानी (Adil Durrani) के इस समय चर्चा का विषय बने हुए हैं और ये चर्चा पहले इनकी सीक्रेट मैरिज, उसके बाद राखी द्वारा आदिल पर आरोप लगाने और अब आदिल को जेल भेजने को लेकर है.

Also Read- एक-दूजे के हुए कियारा और सिद्धार्थ, नयी दुल्हन के कलीरे में नजर आई पूरी लव स्टोरी.

पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत 

जानकारी के अनुसार, राखी ने हाल ही में खुलासा किया था कि पिछले साल उन्होंने आदिल दुर्रानी के साथ सीक्रेट मैरिज की थी, इस शादी का खुलासा होने के बाद से ही राखी ने अपने पति पर इल्जाम लगाना शुरू कर दिए .  पहले राखी ने कहा कि आदिल को अफेयर चल रहा है उसने मुझे धोखा दिया है. वहीं अब हाल ही में उन्होंने पति पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है. इसके बाद उन्होंने आदिल के खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी और आरोप लगाया था कि उसने उनके पैसे और गहने ले लिए है. 

राखी ने आदिल पर लगाये ये आरोप 

पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, राखी ने सोमवार देर रात अपने पति के खिलाफ कथित तौर पर मारपीट करने, गाली देने और ओशिवारा स्थित अपने फ्लैट से बिना उनकी जानकारी के पैसे और ज्वैलरी लेने के लिए FIR दर्ज करवाई थी. पुलिस को दिए बयान में राखी ने कहा था- जनवरी 2022 में दुर्रानी के संपर्क में आई और दोनों ने एक ज्वाइंट खाता खोला थी. पुलिस अधिकार का कहना है कि राखी ने पुलिस को बताया कि उसकी जानकारी के बिना दुर्रानी ने कार खरीदने के लिए जून में खाते से 1.5 करोड़ रुपए से अधिक निकाल लिए, लेकिन उसने कोई आपत्ति नहीं की, क्योंकि उसने उससे शादी करने का वादा किया था.

आदिल को हुई 14 दिन की जेल 

राखी की शिकायत के बाद पुलिस ने बुधवार को आदिल को हिरासत में लेकर 14 दिन की न्यायिक हिसारत में जेल भेज दिया है और अब राखी ने यह भी कहा है कि वह आदिल से तलाक लेगी.

Also Read- इस वजह से खास है ‘बिग बॉस 16’ की ट्रॉफी, जीतने वाले ट्रॉफी के साथ मिलेगी ये मोटी रकम

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds