संसद में PM मोदी ने शायराना अंदाज में राहुल गाँधी और कांग्रेस पर साधा निशाना

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 08 फ़रवरी 2023, 05:30 AM Updated: 08 फ़रवरी 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

संसद में गरजे PM मोदी, कांग्रेस और राहुल गाँधी पर लगाए ये बड़े आरोप 

बजट सत्र के दौरान देश की संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर संसद में जोरदार बहस हो रही है। संसद में अदाणी कंपनी के शेयरों के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस के बीच जमकर घमासान मचा हुआ है. मंगलवार को जहाँ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गौतम अदाणी को लेकर प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया था उर उनके कई सारे सवालों का जवाब माँगा. वहीं इस बीच बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपना जवाब दिया. 

Also Read- संसद में मल्लिकार्जुन खड़गे का आरोप सुनकर हंस पड़े पीएम मोदी? जानिए क्या थी वो बात

शायराना अंदाज में राहुल पर साधा निशाना 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में अपने संबोधन के दौरान कहा कि राष्ट्रपति के चलते आदिवासी समाज में गौरव की अनुभूति हो रही है. पीएम ने कहा कि रुचि, प्रकृति के अनुरूप सभी लोग अपनी बात रख रहे हैं। देश देख रहा है कि किसकी क्या मंशा है। कुछ लोगों के भाषण के बाद पूरा इकोसिस्टम, समर्थक उछल रहे थे। खुश होकर कह रहे थे ये हुई न बात। ऐसे लोगों के लिए कहा गया है ‘ये कह-कहकर हम दिल को बहला रहे हैं, वो अब चल चुके हैं। वो अब आ रहे हैं।’

जब राष्ट्रपति जी का भाषण हो रहा था तो कुछ लोग कन्नी काट गए। एक बड़े नेता राष्ट्रपति का अपमान भी कर चुके हैं। जनजातीय समाज के प्रति उनकी सोच क्या है, लेकिन जब इस प्रकार की बातें टीवी के सामने कही गई तो भीतर पड़ा नफरत का भाव बाहर आ गया। सभी के भाषण को सुनने पर लगा कि किसी को राष्ट्रपति के भाषण पर ऐतराज नहीं है।

आत्मविश्वास से भरा है देश

पीएम ने कहा कि मुझे आशंका थी कि राष्ट्रपति के भाषण पर ऐतराज हो सकता है, लेकिन मुझे खुशी है कि किसी ने विरोध नहीं किया। राष्ट्रपति ने कहा था कि देश को भ्रष्टाचार से मुक्ति मिली है। आज राष्ट्र के रूप में गौरवपूर्ण अवसर हमारे सामने है। कोरोना महामारी, युद्ध की स्थिति, बंटा हुआ विश्व, इस संकट के माहौल में देश को जिस प्रकार से संभाला गया है इससे पूरे देश आत्मविश्वास से भरा हुआ है।

विश्वभर में भारत को लेकर है पॉजिटिविटी

पीएम मोदी ने ये भी कहा कि आज पूरे विश्व में भारत को लेकर पॉजिटिविटी है। एक आशा है, भरोसा है। ये भी खुशी की बात है कि आज भारत को विश्व के समृद्ध देशों के समूह जी 20 की अध्यक्षता करने का अवसर मिला है। यह देश के लिए गर्व की बात है। मुझे लग रहा है कि कुछ लोगों को इससे भी दुख हो रहा है। आज दुनिया की हर विश्वसनीय संस्था सारे एक्सपर्ट्स जो भविष्य का अच्छे से अनुमान लगा सकते हैं उन सबको आज भारत के प्रति बहुत आशा, विश्वास और उमंग है। आज पूरी दुनिया भारत की तरफ आशा की नजर से देख रही है इसके पीछे कारण है।

डिजिटल इंडिया की हो रही वाहवाही

पीएम मोदी ने ये भी कहा कि भारत में दो तीन दशक अस्थिरता के रहे हैं। आज स्थिरता है। एक निर्णायक सरकार राष्ट्रहित में फैसले लेने का सामर्थ्य रखती है। हमारी सरकार सुधार ला रही है। हम इस मार्ग से हटने वाले नहीं हैं। आज भारत के डिजिटल इंन्फ्रास्ट्रक्चर ने जिस तेजी से अपनी ताकत दिखाई है विश्व इसका अध्ययन कर रहा है। डिजिटल इंडिया की वाहवाही पूरी दुनिया में हो रही है।

निराशा में डूबे लोग नहीं कर पा रहे देश की प्रगति स्वीकार 

पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत में नई संभावनाएं हैं। कोरोन काल में सप्लाई चेन की कमी ने दुनिया को हिला दिया था। आज भारत इस कमी को पूरा कर रहा है। भारत मैन्यूफैक्चरिंग हब के रूप में उभर रहा है। निराशा में डूबे हुए कुछ लोग इस देश की प्रगति को स्वीकार नहीं कर सकते। उन्हें भारत के लोगों की उपलब्धियां नजर नहीं आ रही हैं। पिछले 9 साल में भारत में 90 हजार स्टार्टअप्स बने। देश में 108 यूनिकॉर्न बने। हम इस मामले में दुनिया में तीसरे नंबर पर हैं। आज भारत दुनिया में मोबाइल निर्माण में दूसरे नंबर पर है। घरेलू विमान यात्री के मामले में हम तीसरे नंबर पर हैं। एनर्जी खपत में भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर है। रिन्यूएबल एनर्जी में चौथे नंबर पर हैं।

पीएम ने कहा कि कुछ लोग ऐसे निराशा में डूबे हैं। काका हाथरसे ने कहा था, ‘आगा पीछा देखकर क्यों होते गमगीन, जैसी जिसकी भावना वैसा दिखे सीन।’ यह निराशा ऐसे नहीं आई है। इसके पीछे कारण है। एक तो जनता का हुकुम लेकिन साथ-साथ इस निराशा के पीछे अंतरमन में पड़ी चीज चैन से सोने नहीं देती। पिछले 10 साल में 2014 से पहले 2004 से 2014 में भारत की अर्थव्यवस्था खस्ताहाल हो गई। महंगाई डबल डिजिट रही। इसलिए अगर कुछ अच्छा होता है तो निराशा और उभरकर आती है। जिन्होंने बेरोजारी दूर करने के वादे किए थे।

बेरोजगारी दूर नहीं की कानून बनाकर दिखा दिया

वहीं पीएम ने एक कहानी सुनाते हुए कहा कि एक बार जंगल में दे नौजवान शिकार करने गए वो बंदूक गाड़ी में छोड़कर उतरे। गए थे बाघ का शिकार करने। बाघ वहीं था। बंदूक गाड़ी में छूट गई थी। उन्होंने बाघ को बंदूक का लाइसेंस दिखाया। कहा मेरे पास बंदूक का लाइसेंस है। उन्होंने बेरोजगारी दूर नहीं की कानून बनाकर दिखा दिया। 2004-2014 आजादी के इतिहास का सबसे घोटाले का वक्त रहा। यही दस साल कश्मीर से कन्याकुमारी भारत के हर कोने में आतंकवादी हमलों का सिलसिला चलता रहा। हर नागरिक असुरक्षित था। दस साल में जम्मू-कश्मीर से लेकर नॉर्थ इस्ट तक हिंसा ही हिंसा थी। उस 10 साल में भारत की आवाज ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर इतनी कमजोर थी कि दुनिया सुनने तक को तैयार नहीं थी।

कॉमनवेल्थ घोटाले से देश हुआ बदनाम

इनकी निराशा का कारण यह भी है आज जब देश की क्षमता का परिचय हो रहा है। 140 करोड़ देशवासियों का सामर्थ्य खुलकर सामने आ रहा है। उन्होंने अपने 10 साल में वो अवसर गंवा दिया। हर मौके को मुसीबत में पलट दिया। जब टेक्नोलॉजी की युग आया तो ये टूजी में फंसे रहे। सिविल न्यूक्लियर डील की चर्चा हुई तो ये कैश फोर वोट के खेल में फंसे रहे। 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स हुए। भारत को दुनिया के सामने लाने का मौका था। कॉमनवेल्थ घोटाले से देश बदनाम हुआ.

कांग्रेस की बर्बादी पर हार्बर्ड में होगी स्टडी

विपक्ष को लेकर पीएम ने कहा कि कहा कि कुछ लोग 9 साल से गाली दे रहे हैं। कोर्ट से मन मुताबिक फैसला नहीं आया तो उसके खिलाफ बोलो। सदन में भ्रष्टाचार का जांच कर रही एजेंसी के खिलाफ बहुत कुछ कहा गया। सदन में कुछ लोग सुर में सुर मिला रहे थे। इनलोगों को ईडी का धन्यवाद करना चाहिए कि इन्हें एक मंच पर ला दिया है। कुछ लोगों को हार्बर्ड की स्टडी का बड़ा शौक है। कोरोना काल में ऐसा ही कहा गया था कि भारत की बर्बादी पर हार्बर्ड में स्टडी होगी। बीते वर्षों में हार्बर्ड में एक स्टडी हुई। इसका टॉपिक था द राइज एंड डिक्लाइन ऑफ इंडियाज कांग्रेस पार्टी। मुझे विश्वास है कि भविष्य में कांग्रेस की बर्बादी पर सिर्फ हार्बर्ड ही नहीं विश्व के बड़े-बड़े विश्वविद्यालयों में स्टडी होगी। इस प्रकार के लोगों के लिए दुष्यंत कुमार ने कहा है ‘तुम्हारे पांव के नीचे कोई जमीन नहीं, कमाल ये हैं कि फिर भी तुम्हें यकीन नहीं।’

पीएम ने आगे कहा कि ये लोग सोचते हैं को मोदी को गाली देकर काम हो जाएगा। वे 22 साल से ऐसा कर रहे हैं। मोदी पर लोगों का भरोसा अखबारों की खबरों और टीवी पर चमकते चेहरे से पैदा नहीं हुआ है। मोदी पर देशवासियों को भरोसा है। हमने पूरा जीवन खपा दिया, एक-एक पल लगा दिया। पीएम के यह कहने पर सदन में मोदी…मोदी… के नारे लगे। इसके बाद पीएम ने कहा कि देश के लोग आपकी गालियों पर विश्वास नहीं करते। जो कल फुटपाथ पर जीने के लिए मजबूर था ऐसे 3 करोड़ से ज्यादा लोगों को पक्के घर मिले हैं, उनको झूठी बातों पर कैसे विश्वास होगा। 9 करोड़ लोगों को मुफ्त गैस का कनेक्शन मिला है। 11 करोड़ बहनों को इज्जत घर मिला है।

Also Read- इस वजह से पत्नी के शव को कंधे पर रखकर 80 किलोमीटर दूर ले जाने पर मजबूर हुआ ये शख्स, जानिए क्या है मामला.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds