फिल्म पठान को प्रमोट करने के लिए शाहरुख खान नहीं लेंगे सलमान खान और कपिल शर्मा का सहारा!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 20 जनवरी 2023, 05:30 AM Updated: 20 जनवरी 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बिग बॉस और द कपिल शर्मा शो में फिल्म पठान को प्रमोट नहीं करेंगे शाहरुख 

बड़े परदे पर जल्द ही शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्मन पठान (pathan ) आने वाली है. जहाँ ये फिल्म विवादों के बीच घिरी हुई है. वहीं इस बीच खबर  है कि इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए शाहरुख  सलमान खान (salman khan) और कपिल शर्मा (kapil sharma ) के शो का सहारा नहीं लेंगे. 

Also Read- फिल्म Pathaan में जॉन अब्राहम नहीं ये है असली विलेन!.

इस वजह से फिल्म का नही होगा प्रमोशन

जहां फीफा से लेकर हर जगह शाहरुख़ खान अपनी कमबैक फिल्म ‘पठान’ का प्रमोशन कर रहे हैं. वहीं ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) और ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) में शाहरुख़ इस फिल्म प्रमोट (promote) नहीं करेंगे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख़ ने छोटे परदे के इन दोनों शो पर फिल्म का प्रमोट करने से इनकार कर दिया है.  वहीँ रिपोर्ट में ये भी खुलासा हुआ है कि बताया इन शो में जाने के बजाए शाहरुख इस फिल्म को ऑडियंस के बीच जाकर डायरेक्ट इसका प्रमोशन करेंगे.

फिल्म पठान को प्रमोट करने के लिए शाहरुख खान नहीं लेंगे सलमान खान और कपिल शर्मा का सहारा! — NEDRICK NEWS

विवादों की वजह से फिल्म प्रमोट नहीं कर रहे शाहरुख़ 

इस फिल्म के जब गान बेशर्म रंग (besharm song) जब रिलीज़ हुआ तब इस गाने में भगवा रंग (bagwa bikni) की बिकनी को लेकर विवाद शुरू हो गया और ये विवाद इतना बड़ा हो गया कि इस फिल्म को बायकॉट(Boycott ) करने की मांग की जाने लगी साथ ही दीपिका और शाहरुख (deepika-shahrukh movie) का भी काफी विरोध किया गया. वहीं इस विवादों के बीच फिल्म का आधा प्रमोशन हो गया है. जिसकी वजह से शाहरुख़ छोटे प्लेटफार्म पर इस फिल्म प्रमोशन नहीं कर रहे हैं. 

फिल्म पठान को प्रमोट करने के लिए शाहरुख खान नहीं लेंगे सलमान खान और कपिल शर्मा का सहारा! — NEDRICK NEWS

रिलीज़ होने से पहले टिकट की हुई एडवांस बुकिंग 

इस बीच फिल्म की एडवांस (pathan movie advance booking) बुकिंग आज यानी 19 जनवरी से शुरू हो गयी है, रिपोर्ट्स के मुताबिक़, गुरुवार को दो घंटे के अंदर फिल्म के लगभग 18 हजार टिकट अकेले हैदराबाद में बिक चुके थे. वहीं, इस फिल्म ने चंद घंटों में 3 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया था. 

इस दिन रिलीज़ होगी फिल्म 

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘पठान’  के जरिये शाहरुख़ लगभग 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. वहीँ इस फिल्म में शाहरुख़ खान के सस्थ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) की भी अहम भूमिका में है और यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

Also Read- OTT प्लेटफार्म पर होगी रिलीज शाहरुख़ खान की फिल्म ‘पठान’, जानिए कब और कहां स्ट्रीम होगी फिल्म?.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds