एक तरफ श्रीलंका टीम इंग्लैंड से हारी, दूसरी तरफ गुणातिलका की रेप मामले में गिरफ्तारी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 06 Nov 2022, 12:00 AM | Updated: 06 Nov 2022, 12:00 AM

गुणातिलका की रेप मामले में गिरफ्तारी 

एक तरफ जहां श्रीलंका पूरे तरीके से आर्थिक  रूप से बर्बाद  हो चूका है वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका क्रिकेट टीम के दनुष्का गुणातिलका को एक महिला की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया गया है। श्रीलंका की टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आखिरी मुकाबला इंग्लैंड के साथ था। ये मैच शनिवार, 5 नवंबर को खेला गया था, जिसमें इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। सिडनी में खेले गए इस मैच में गुणातिलका नहीं खेल रहे थे, लेकिन वह टीम के साथ थे। मैच के  कुछ देर बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। 

Also read- T20 World Cup: जानिए कौन है ये पाकिस्तानी एक्ट्रेस सहर शिनवारी, जो भारत के हराने पर करेगी ‘जिम्बाब्वे के लड़के से शादी’

श्रीलंकाई क्रिकेटर गुणातिलका तीन हफ्ते पहले चोटिल हो गए थे जिस कारण उनकी जगह आशेन बंडारा ने ली थी। लेकिन टीम प्रबंधन ने उन्हें घर नहीं भेजा बल्कि टीम के साथ ही रखा था। इसकी वजह शनिवार के मैच को बताई जा रही  थी। इंग्लैंड के साथ मैच हारने के बाद जहां पूरी टीम घर वापसी की तैयारी मर थी वहीं  गुणातिलका को रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी की खबर से श्रीलंका क्रिकेट में हलचल मचा हुआ है। 

29 साल की महिला ने लगाया रेप का आरोप

29 साल की महिला ने दनुष्का गुनाथिलका पर रेप का आरोप लगाया है। सूत्रों के मुताबिक ये महिला, श्रीलंकाई क्रिकेटर को एक डेटिंग एप के जरिए मिली थी और ये रेप की घटना इस हफ्ते के शुरुआत में हुई थी। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के अनुसार, श्रीलंका के 31 साल के ये क्रिकेटर को सिडनी के ससेक्स स्ट्रीट होटल से रविवार तड़के 1am को गिरफ्तार किया गया है। क्रिकेटर की ये गिरफ्तारी 29 साल की महिला के लगाए आरोप के एवज में की गई है।” गुनाथिलका को इसके बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। दूसरी तरफ पूरी श्रीलंकाई टीम गुनाथिलका के बगैर ही कोलंबो के लिए रवाना हो गई है। 

न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने भी अपनी वेबसाइट पर श्रीलंका के एक नागरिक की गिरफ्तारी के बारे में लिखा है। वेबसाइट पे लिखा गया है कि, ” यौन अपराध टीम ने पिछले सप्ताह सिडनी में एक महिला के कथित यौन उत्पीड़न के मामले की जांच के बाद श्रीलंका के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।”

श्रीलंका की इस वर्ल्ड कप की आखिरी मैच 

सिडनी में श्रीलंका-इंग्लैंड के बीच खेले गए मुकाबले में श्रीलंका को 4 विकेट से हार का मुहँ देखना पड़ा। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए  20 ओवर में 8 विकेट पर 141 रन का टारगेट दिया था जिसके जवाब में इंग्लैंड ने इस लक्ष्य को 19.4 ओवरों में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इंग्लैंड T20 वर्ल्ड कप 2022 में इस जीत के साथ ही  सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनीं, वहीं हार के साथ श्रीलंका के घर वापस लौटने का इंतजाम हो गया। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds