गुजरात की इस सीट को जीतने के लिए है तरसती है बीजेपी, जुड़ा है ये खास संयोग

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 01 नवम्बर 2022, 05:30 AM Updated: 01 नवम्बर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

जिस सीट से अडवाणी ने करी थी विजय रथ यात्रा की शुरुआत, उस सीट को सिर्फ 2 बार जीत पायी है बीजेपी 

बीजेपी का गढ़ कहे जाने वाले गुजरात में सोमनाथ का जिक्र जब भी होता है तब भारतीय जनता पार्टी की विजय यात्रा की यादे ताजा हो जाती है. सोमनाथ वो जगह है जहाँ से आडवाणी ने तो 25 सितंबर 1990 को अपनी प्रसिद्ध और भाजपा को राष्ट्रीय राजनीति में स्थापित करने वाली रथ यात्रा की शुरुआत करी थी लेकिन क्या आपको इस सोमनाथ विधानसभा  इस सीट को जीतने के बीजेपी तरसती है.

बीजेपी ने 2 और कांग्रेस ने 8 बार जीती ये सीट

आंकड़ों के मुताबिक, 1960 में गुजरात राज्य के गठन के बाद 1962 से 2017 तक हुए 13 विधानसभा चुनावों में सिर्फ दो ही बार बीजेपी ने इस सीट पर हासिल करी है लेकिन कांग्रेस ने आठ बार इस सीट को जीता है.
गुजरात की इस सीट को जीतने के लिए है तरसती है बीजेपी, जुड़ा है ये खास संयोग — NEDRICK NEWS

इस सीट से जुड़ा है खास संयोग

इस गिर-सोमनाथ जिले की इस विधानसभा सीट को लेकर कहा जाता है कि जिस भी पार्टी का उम्मीदवार इस विधानसभा सीट को जीतता है वो अगली बार उसी पार्टी के टिकट पर इस सीट को नहीं जीत पाता है.
इससे पहले सिर्फ दो ही मौके ऐसे आए जब वर्तमान विधायक ने अगले चुनाव में भी जीत दर्ज की लेकिन दोनों ही मौकों पर इन विधायकों ने चुनाव से पहले दल बदल लिया था.
आडवाणी ने सोमनाथ से करी थी विजय रथ यात्रा की शुरुआत
आडवाणी ने 25 सितंबर 1990 को अपनी प्रसिद्ध और भाजपा को राष्ट्रीय राजनीति में स्थापित करने वाली विजय रथ यात्रा की शुरुआत के लिए प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर को ही चुना था. यात्रा शुरू करने से पहले सोमनाथ मंदिर में ही आडवाणी ने पूजा की थी और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया था.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds