शाहरुख खान की फिल्म जवान का बढ़ा क्रेज, जानें इस फिल्म में क्या कुछ है खास…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 07 जून 2022, 05:30 AM Updated: 07 जून 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की आने वाली फिल्म जवान दर्शकों के बीच धूम मचाने को तैयार है। इस फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है। वहीं टीजर के एक दिन बाद ही फिल्म का पोस्टर भी साझा कर दिया गया है।

शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम पर जवान का पोस्टर साझा किया। इस पोस्टर में शाहरुख का चेहरा घायल दिख रहा है, जिसे वे पट्टी से लपेटे हुए दिख रहे है। इस फिल्म को रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट का स्पेशल प्रोजेक्ट भी माना जा रहा है।

शाहरुख खान की फिल्म जवान का बढ़ा क्रेज, जानें इस फिल्म में क्या कुछ है खास... — NEDRICK NEWS

इस फिल्म का निर्देशन साउथ के मशहूर डायरेक्टर एटली कर रहे है। एटली कई ब्लॉकबस्टर और सुपरहिट फिल्में दी है। इनमें राजा-रानी, थेरी, मर्सल और बिगिल जैसी कई फिल्में शामिल है। जिसके बाद अब साउथ डायरेक्टर एटली हिंदी फिल्म जवान के जरिये दर्शकों पर अपना जादू बिखरने जा रहे है। उनकी ये फिल्म दर्शकों को कितना भाती है ये तो फिल्म जवान रिलीज के बाद ही पता चलेगा।

शाहरुख खान की फिल्म जवान का बढ़ा क्रेज, जानें इस फिल्म में क्या कुछ है खास... — NEDRICK NEWS

क्या है फिल्म की कहानी

इस फिल्म के बारे में बात करते हुए किंग खान ने बताया कि “जवान एक यूनिवर्सल कहानी है जो भाषाओं, भौगोलिक क्षेत्रों से बेहद परे है और सभी के मनोरंजन के लिए है। उन्होंने आगे बताया कि जवान जैसी अनोखी फिल्म को बनाने का क्रेडिट एटली को जाता है। इस फिल्म में शाहरुख खान के लिए काम करना शानदार अनुभव था। उन्होंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि उन्हें एक्शन फिल्में पसंद हैं। जाहिर है कि टीज़र सिर्फ एक शुरुआत है और फिल्म में आने वाले सस्पेंस की की झलक दे रहा है।”

शाहरुख खान की फिल्म जवान का बढ़ा क्रेज, जानें इस फिल्म में क्या कुछ है खास... — NEDRICK NEWS

फिल्म जवान के बारे में बात करते हुए एटली ने बताया कि “जवान में हर किसी के लिए कुछ न कुछ है, चाहे वह एक्शन हो, इमोशन हो या फिर ड्रामा हो। ये फिल्म सभी को एक विजुअल ट्रीट बनाने के लिए बुनी गई है। एटली ने आगे कहा कि मैं दर्शकों को एक असाधारण अनुभव देना चाहता हूं, जैसा पहले कभी नहीं पेश किया गया था।” दर्शकों को एक ऐसा इवेंट देने की एटली की कोशिश है जिसे सभी एक साथ हर इंमोशन को एंजॉय कर सकें और इसे देने के लिए खुद शाहरुख खान से बेहतर और कौन हो सकता है? 

बता दें कि फिल्म जवान में शाहरुख खान लीड रोल में हैं। ये फिल्म उनकी वाइफ गौरी खान द्वारा निर्मित हैं। जवान 2 जून 2023 को लगभग पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इसके बाद ये शाहरुख खान की पहली पैन इंडिया फिल्म बन जाएगी। वहीं शाहरुख खान ने इस फिल्म के ऐलान के साथ ही दर्शकों को एक और ट्रीट देने की घोषणा की है। अगले साल शाहरुख खान उनकी तीन फिल्म डंकी, पठान और अब जवान के साथ दर्शकों के बीच धूम मचाने के लिए तैयार कर रहे है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds