कैसा है Badshah का लाइफस्टाइल, जानिए रैपर से जुड़ी दिलचस्प बातें…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 03 जून 2022, 05:30 AM Updated: 03 जून 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

आज हम आपको मशहूर और चर्चित पंजाबी सिंगर, म्यूजिक प्रोड्यूसर, म्यूजिक कंपोजर और रैपर बादशाह के बारे में बताने जा रहे है। इनके जीवन से जुड़े हर पहलु को हम बताएंगे। साथ ही इनके लाइफ से जुड़े कुछ सिक्ररेटस् भी साझा करेंगे। तो आइए जानते है की आखिर बादशाह… बादशाह कैसे बने।

बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है। इनका जन्म 19 नवंबर 1985 को दिल्ली में हुआ। बादशाह ने अपनी पढ़ाई बाल भारती पब्लिक स्कूल से की। हालांकि उनका रुझान रैप करने की तरफ 11वीं क्लास में बढ़ा… पहली बार उन्होंने अपने बासकेट बॉल के लिए रैप किया था जिसका टाइटल था… मैं आपको हरा दूंगा। उनके रैप करने वाले पैशन की वजह से उनकी गर्लफ्रेंड ने उन्हें छोड़ भी दिया था। उनकी गर्लफ्रेंड का मानना था कि इस फिल्ड में कोई करियर नहीं है। 

कैसा है Badshah का लाइफस्टाइल, जानिए रैपर से जुड़ी दिलचस्प बातें... — NEDRICK NEWS

इसके बाद बादशाह ने यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, चंडीगढ़ के सिविल इंजिनीरिंग से ग्रेजुएशन पूरा किया। ग्रजुएशन के बाद वे UPSC क्रैक कर IAS ऑफिसर बनना चाहते थे। लेकिन ये तो आपने सुना ही होगा कि जो किस्मत में लिखा होता है, आखिर में वहीं होता है। बादशाह के साथ भी ऐसा ही हुआ हालांकि वक्त लगा लेकिन वे रॉकस्टार बन गए। बादशाह ने अपने स्ट्रगलिंग डेज़ को लेकर एक और दिलचस्प बात कही है, कि वे अपने स्ट्रगलिंग डेज को स्ट्रगल नहीं समझते थे। बल्कि बादशाह ने उन दिनों को काफी इन्जॉय किया है। बादशाह ने रैपिंग करने की अपनी इस हॉबी को अपने पैशन में बदल दिया। हालांकि इसके लिए उन्हें उनके पेरेंट्स का सपोर्ट भी नही मिला था। इसके बावजूद बादशाह ने अपनी मेहनत नहीं छोड़ी और वे रैपिंग में अपना करियर बनाने निकल पड़े। 

कैसा है Badshah का लाइफस्टाइल, जानिए रैपर से जुड़ी दिलचस्प बातें... — NEDRICK NEWS

उस दौरान बादशाह की मुलाकात रैपर हनी सिंह से माफिया मुंडिर बैंड के जरिये हुई। जिसके बाद हनी सिंह ने आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया को स्टेज नेम दिया बादशाह। इसके बाद ही आदित्य.. बादशाह नाम से फेमस हुए। बता दें कि आदित्य के अंदर हनी सिंह को एक बादशाह जैसी खूबी दिखाई दी, जिसके बाद हनी सिंह ने तय किया कि उन्हें बादशाह स्टेज नेम दिया जाना चाहिए। इस बात को बादशाह ने एक इंटरव्यू के दौरान शेयर करते हुए बताया, कि हनी सिंह ने उन्हें कहा था कि तुम आने वाले दिनों में म्यूजिक इंडस्ट्री के बादशाह बनोगे। और आज वे सच में म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना एक अलग नाम और मुकाम दोनों हासिल कर चुके है। 

कैसा है Badshah का लाइफस्टाइल, जानिए रैपर से जुड़ी दिलचस्प बातें... — NEDRICK NEWS

हालांकि उन दिनों बादशाह के पास मीडिल क्लास होने के चलते ज्यादा पैसे नहीं हुआ करते थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हनी सिंह के साथ 2006 में अपनी पहली म्यूजिक वीडियो ‘गेट अप जवानी’ के लिए 3 लाख रुपये लगाए थे। गाने के रिलीज के बाद ही ये गाना यूथस के बीच पसंद किया गया और बादशाह और हनी सिंह को पहचान मिलनी शुरू हुई। लेकिन इसके बाद भी दोनों को कुछ खास सफलता और पहचान नहीं मिल पाई। 

कैसा है Badshah का लाइफस्टाइल, जानिए रैपर से जुड़ी दिलचस्प बातें... — NEDRICK NEWS

वहीं बादशाह ने 2012 में हनी सिंह के साथ अपने रास्ते अलग कर लिए और वे अकेले ही परफॉर्म करने लगे। जिसके बाद उन्हें ‘कर गई चुल’ गाने के बाद दमदार पॉपुलैरिटी हासिल हुई। और बाद में ये गाना फिल्म कपूर एंड सन्स में भी लिया गया। वहीं फुगली मूवी में Dhup Chick गाना बादशाह का पहला डेब्यू गाना बना, जो कि उन्होंने रफ्तार के साथ गाया था। इसके अलावा हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया में बादशाह के गाने satuday satuday ने धूम मचा दी। और अगला गाना… उनका आस्था गिल के साथ डीजे वाले बाबू आया। और इस गाने ने उनकी पॉपुलैरिटी डबल कर दी। जिसके बाद उन्होंने एक के बाद एक हिट सॉग दिए और वे लोगों के बीच छा गए। उन्हें एक के बाद एक सफलता मिलने लगी। आज वे इंडस्ट्री के जाने माने रैपर बन चुके है।

कैसा है Badshah का लाइफस्टाइल, जानिए रैपर से जुड़ी दिलचस्प बातें... — NEDRICK NEWS

अब बादशाह की पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो बादशाह शादी-शुदा है। उनकी वाईफ का नाम जैसमिन मसीह है। दोनों ही एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में मिले थे। दोनों को ही म्यूजिक बेहद प्यारा था और इस कारण दोनों ही नजदीक आए और फिर गुपचुप तरीके से शादी कर ली। इसके बाद 2017 में उनकी बेटी हुई जिसका नाम जेसीमी ग्रेस मसीह सिंह (Jessemy Grace Masih Singh) है।  बादशाह दिल्ली में रहते हैं। उनके इस आलीशान और लग्जरी घर की कीमत लगभग 5-7 करोड़ रुपये है। रैपर बादशाह की कुल संपत्ति 30 करोड़ रुपये है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हर साल बादशाह की आय में 1 मिलियन का इज़ाफा होता है। इसके अलावा बादशाह का कार कलेक्शन भी काफी अच्छा है। उन्हें गाड़ियों का बहुत शौक है। उनके पास BMW640D, JAGUAR की लग्जरी सिडान जैसी कारें भी है। इसके अलावा भी उनके पास कई और मंहगी गाड़िया मौजूद है। 

हालांकि उन्होंने अपने इतने सालों की कड़ी मेहनत के बाद ये फेम हासिल किया है। जिसके बाद वे करोड़ों दिल पर राज करते है। उनकी इस बात का अंदाजा उनकी सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग को देखकर ही लगाया जा सकता है। बादशाह की 19 मिलियन से ज्यादा फैन फॉलोइंग है। इस खबर पर आपकी क्या राय है हमें कमेंट कर जरूर बताये।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds