Diljit Dosanjh की जिंदगी का कैसा रहा सफर, जानिए करियर से लेकर पर्सनल लाइफ तक दिलजीत से जुड़ी कुछ खास बातें…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 02 Jun 2022, 12:00 AM | Updated: 02 Jun 2022, 12:00 AM

दिलजीत दोसांज आज इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा है, जिसे पंजाब इंडस्ट्री के अलावा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी एक बड़ा नाम मिल चुका है। उनके पंजाबी अंदाज और charming personality पर फैंस उनके दीवाने है। जिसके चलते उनके फैंस करोड़ों में है। आज भले ही दिलजीत दोसांझ एक ठाठ बाट की जिंदगी बीता रहे हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उनके परिवार की आर्थिक स्थिती बेहद ही खराब रही। वे इसके लिए काफी मेहनत करते थे। अपने घर का खर्चा निकालने के लिए कीर्तनों में गाया करते थे।

चाहे आज दुनिया उनके गायिकी की फैन हो, या फिर दिलजीत के गानों पर लोगों का थिरकना हो, लेकिन एक समय उनकी जिंदगी में ऐसा दौर भी था। जब उन्हें अपनी जिंदगी में रोजमर्रा के खाने के लिए कमाना पड़ता था, तब जाकर उनका घर चलता था। अपना और अपने परिवार का पेट पालने के लिए दिलजीत कीर्तनों में गाया करते थे और इसी तरीक से वे अपनी जिंदगी बिताते थे। और कहीं न कहीं यहीं से एक सिंगर के तौर पर दिलजीत दोसांझ के करियर की शुरुआत हुई।

Diljit Dosanjh की जिंदगी का कैसा रहा सफर, जानिए करियर से लेकर पर्सनल लाइफ तक दिलजीत से जुड़ी कुछ खास बातें... — Nedrick News

आपके चहिते सिंगर दिलजीत दोसांझ का जन्म 6 जनवरी 1984 में पंजाब में जालंधर के दोसांझ कलां गांव में हुआ था। दिलजीत केवल दसवीं पास है। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई पंजाब के एक गांव दोसांझ कलां में की उसके बाद वे लुधियाना चले गए। दिलजीत के पिता पंजाब रोडवेज़ में काम करते थे। इसके बावजूद उस समय दिलजीत की आर्थिक स्थिती ठीक नहीं थी। जिसके बाद उन्होंने गुरुद्वारे के कीर्तनों में गाने का तय किया। कीर्तनों में गाने के दौरान ही उनकी आवाज के लोग दीवाने हो चुके थे। इसके अलावा दिलजीत ने क्लासिकल सिंगिंग भी सीखी थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कीर्तनों के बाद वे शादी ब्याह में भी गाने लगे।

Diljit Dosanjh की जिंदगी का कैसा रहा सफर, जानिए करियर से लेकर पर्सनल लाइफ तक दिलजीत से जुड़ी कुछ खास बातें... — Nedrick News

दिलजीत को गाने में बहुत रूचि थी, वे यहीं तक सीमित नहीं रहना चाहते थे। इसलिए उन्होंने और आगे बढ़ने की ओर कदम बढ़ाया। जिसके बाद 2004 में दिलजीत की पहली एल्बम ‘इश्क दा उड़ा अड्डा’ रिलीज हुई। इस एल्बम को लोगों का खूब प्यार मिला और दिलजीत के गाने पसंद किए गए। वहीं 2009 में रैपर के लिए चर्चित हनी सिंह के साथ उनका गाना रिलीज हुआ गोलियां… इस गाने से दिलजीत को असली पहचान मिली। इस गाने के हिट होने के बाद दिलजीत को पंजाब इंडस्ट्री में एंट्री मिली। उन्होंने पंजाबी फिल्में भी की, जो लगातार हिट होती गई और वे स्टार बन गए। इसके बाद दिलजीत ने हिंदी फिल्मों में भी हाथ आजमाया। दिलजीत ने 2016 में उड़ता पंजाब से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में उनके उम्दा अभिनय के लिए फिल्मफेअर और आईफा एवार्ड के ‘बेस्ट डेब्यू एक्टर’ का पुरस्कार मिला। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक फिल्मों में काम किया। और अपने अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाई।

Diljit Dosanjh की जिंदगी का कैसा रहा सफर, जानिए करियर से लेकर पर्सनल लाइफ तक दिलजीत से जुड़ी कुछ खास बातें... — Nedrick News

दिलजीत दोसांझ की इनकम उनके एक्टिंग और सिंगिंग करियर पर ही ज्यादातर निर्भर है। दिलजीत एक फिल्म के लिए लगभग 4 करोड़ चार्ज करते हैं। 37 साल के एक्टर और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ करीब 16 मिलियन डॉलर्स की संपत्ति के मालिक हैं। दिलजीत दोसांझ की टोटल प्रोपर्टी में करोड़ों का बंगला, करोड़ों की गाड़ियाँ और इन्वेस्टमेंट शामिल है। इतना ही नहीं 2019 की Forbes टॉप 100 इंडियन सेलेब्रिटी की लिस्ट में… दिलजीत 36 करोड़ की कमाई के साथ 39वें स्थान पर शामिल थे।

Diljit Dosanjh की जिंदगी का कैसा रहा सफर, जानिए करियर से लेकर पर्सनल लाइफ तक दिलजीत से जुड़ी कुछ खास बातें... — Nedrick News

अगर दिलजीत की निजी जिंदगी की बात करे तो, बहुत ही कम लोग उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानते हैं। दिलजीत बहुत ही प्राइवेट पर्सन हैं और यही वजह है कि उन्होंने इतना बड़ा स्टार बनने के बावजूद अपनी फैमिली को लाइमलाइट से दूर ही रखा हैं। 

Diljit Dosanjh की जिंदगी का कैसा रहा सफर, जानिए करियर से लेकर पर्सनल लाइफ तक दिलजीत से जुड़ी कुछ खास बातें... — Nedrick News

जाहिर है कि दिलजीत दोसांझ पंजाब इंडस्ट्री के सुपरस्टार है… हालांकि अब पंजाब में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी उन्हें बेहद पसंद किया जाता है। दिलजीत दोसांझ ने अब तक कई फिल्मों में काम किया है जिसमें सूरमा, उड़ता पंजाब, फिल्लौरी और गुड न्यूज जैसी फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों दिलजीत की एक्टिंग और उनके काम को भी खूब सराहा गया है। आज दिलजीत का नाम बड़े सितारों में गिना जाता है। उनके पास किसी चीज की कमी नहीं है। इसके अलावा दिलजीत आज करोड़ों दिलों पर राज भी कर रहे है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds