जसदीप सिंह गिल कैसे बने जस्सी गिल, यूं मिली शोहरत, जानिए फर्श से अर्श तक की पूरी कहानी…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 22 जून 2022, 05:30 AM Updated: 22 जून 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

आज की तारीख में पंजाबी गानों के बिना हर फंक्शन अधूरा है, फिर चाहे वो शादी हो, पार्टी हो या कुछ और… अब पंजाबी गाने हो और उसमें जस्सी गिल का नाम न हो… ये तो हो ही नहीं सकता। पंजाबी गानों के लिए फेमस जस्सी गिल को आज हर कोई जानता है… तो आइए जानते है जसदीप सिंह गिल… लंबा सफर तय कर कैसे बने जस्सी गिल।

जस्सी गिल पंजाबी सिंगर और अभिनेता है। जस्सी गिल का जन्म पंजाब के लुधियाना जिले के जंदैल में 26 नवंबर 1988 को हुआ था। उनका पूरा नाम जसदीप सिंह गिल है। उन्होंने अपनी कॉलेज की पढ़ाई गोबिंदगढ़ पब्लिक कॉलेज में Singing और Physical Education से पूरी की। हालांकि जस्सी गिल ने ये सब्जेक्ट पढ़ाई से बचने के लिए लिये थे। 

जसदीप सिंह गिल कैसे बने जस्सी गिल, यूं मिली शोहरत, जानिए फर्श से अर्श तक की पूरी कहानी... — NEDRICK NEWS

क्लास के दौरान प्रोफेसर ने उनसे गाने को कहा, तो उन्हें जबरन गाना पड़ा। लेकिन इस समय तक उन्हें अपने टैलेंट के बारे में भनक तक नहीं थी। प्रोफेसर ने उनकी आवाज सुनकर उन्हें कॉलेज के यूथ फेस्ट में गाने के लिए तैयार किया। जिसके बाद 4 सालों के लिए वे कॉलेज के हर यूथ फेस्ट में गानें के लिए चुने जाते रहे। इन सालों में जस्सी गिल का म्यूजिक की ओर झुकाव बढ़ने लगा और इसके बाद उन्होंने सिंगर बनने की ठान ली। 

जसदीप सिंह गिल कैसे बने जस्सी गिल, यूं मिली शोहरत, जानिए फर्श से अर्श तक की पूरी कहानी... — NEDRICK NEWS

उनके सिंगिंग के शौक के चलते उन्होंने अपने आस-पास के छोटे-मोटे कार्यक्रमों में गाने का मन बनया और वे गाने लगे। जिसके बाद लोकल एरिया में अपनी थोड़ी पहचान बनाने के बाद जस्सी गिल ने अपनी एल्बम ‘बैचमेट’ रिलीज की। इस एल्बम की ‘चूड़िया’ सॉन्ग ने जस्सी गिल को थोड़ी पहचान दी। हालांकि इसके बाद भी वे कई सॉन्ग रिलीज करते रहे, इसके बावजूद भी उन्हें वो पहचान न मिल सकी, जो वो चाहते थे। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और 2013 में वे अपनी एक और एल्मब लेकर आए ‘बैचमेट-2’ जिसके सॉन्ग ‘लैंसर’ ने उन्हें पंजाबी इंडस्ट्री में पहचान दिलाई। और इस तरह से धीरे-धीरे वे अपनी मंजिल के करीब आते गए और फिर वे बतौर गायक के रूप में उभरे। 

जसदीप सिंह गिल कैसे बने जस्सी गिल, यूं मिली शोहरत, जानिए फर्श से अर्श तक की पूरी कहानी... — NEDRICK NEWS

जस्सी गिल के लैंसर गाने के बाद वे पंजाबी गाने सुनने वालों के बीच फेमस हो गए। इसके बाद उनका गाना नेहा कक्कड़ के साथ आया जिसका नाम था ‘निकले करंट’। इस गाने ने उन्हें देशभर में पहचान दिलाई। इसके अलावा उन्होंने पंजाबी फिल्में और एक हिंदी फिल्म भी की और उनकी दमदार एक्टिंग की खूब सराहना हुई। बात करें अगर उनकी हिंदी फिल्म की… तो वे फिल्म ‘पंगा’ में कंगना रनौत के पति के किरदार में नजर आए थे। 

जसदीप सिंह गिल कैसे बने जस्सी गिल, यूं मिली शोहरत, जानिए फर्श से अर्श तक की पूरी कहानी... — NEDRICK NEWS

अब बताते है कि आखिर जस्सी गिल का नेटवर्थ कितना है। दरअसल, उनका नेटवर्थ लगभग 60 लाख रुपये है। उनकी इनकम तकरीबन 2-5 मिलियन तक है। इसके अलावा उनके पास कई मंहगी गाड़ियो का कलेक्शन भी है। वहीं उनके कमाई का जरिया गाने के अलावा फिल्में करना और लाइव कॉन्सर्ट्स है। जस्सी गिल के इंस्टाग्राम पर 8.6 मिलियन फॉलोवर्स है। उनके फेमस गानों के बाद लोगों ने उन्हें सिर आंखो पर बैठा लिया। आज वो देशभर में अपने फैंस के चहीते है। आज लोग उन्हें सुनना काफी पसंद करते हैऔर उनके गाने हर शादी-पार्टियों में सुनने को मिलते रहते है।

जसदीप सिंह गिल कैसे बने जस्सी गिल, यूं मिली शोहरत, जानिए फर्श से अर्श तक की पूरी कहानी... — NEDRICK NEWS

अगर बात करें उनकी पर्सनल लाइफ की तो वे अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग-अलग रखना ही पसंद करते है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जस्सी गिल ने अपनी कॉलेज की फ्रेंड रुपिंदर कौर संग 2016 में शादी की थी। दोनों की एक प्यारी से बेटी भी है जिसका नाम Roojas है। खैर, उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में फिल्म कभी ईद कभी दिवाली शामिल है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds