Raksha Bandhan Trailer: रक्षा बंधन की होगी लाल सिंह चड्ढा से टक्कर, अक्षय कुमार ने दिया ये पॉजिटिव रिस्पॉन्स

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 22 जून 2022, 05:30 AM Updated: 22 जून 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार एक बार फिर अपनी आने वाली फिल्म रक्षा बंधन को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। रक्षा बंधन का ट्रेलर कल यानी की मंगलवार को रिलीज किया गया। जिसमें भाई-बहन के अटूट बंधन को दिखाया गया है।

दिल्ली में मंगलवार को रक्षा बंधन का ट्रेलर लॉन्च हुआ। इस ट्रेलर में कॉमेडी और इमोशन्स का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिला। इसमें भाई-बहन के खूबसूरत रिश्ते को दिखाया गया है। ट्रेलर में प्यार और मस्ती खूब दिखाई दे रही है। इस ट्रेलर को देखते ही चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।

Raksha Bandhan Trailer: रक्षा बंधन की होगी लाल सिंह चड्ढा से टक्कर, अक्षय कुमार ने दिया ये पॉजिटिव रिस्पॉन्स — NEDRICK NEWS

ट्रेलर में दिखाया गया है कि अक्षय अपनी बहनों को खूब प्यार करते है। बहनों की शादी और दहेज के लिए पैसे जोड़ने की कोशिश में लगे होते है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि अक्षय बहनों की शादी कर मां से किया हुआ वादा पूरा करना चाहते है। ये फिल्म एक फैमिली ड्रामा से भरपूर है। जहां भाई-बहन के प्यार और उनके अटूट रिश्ते को दिखाया गया है। 

Raksha Bandhan Trailer: रक्षा बंधन की होगी लाल सिंह चड्ढा से टक्कर, अक्षय कुमार ने दिया ये पॉजिटिव रिस्पॉन्स — NEDRICK NEWS

बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन 11 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन रिलीज होगी। इसी दिन आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म लाल सिंह चड्ढ़ा भी आएगी। ऐसे में दोनों ही फिल्में क्लैश होने जा रही है। अब दोनों बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है ये तो फिल्म आने के बाद ही पता चलेगा।

Raksha Bandhan Trailer: रक्षा बंधन की होगी लाल सिंह चड्ढा से टक्कर, अक्षय कुमार ने दिया ये पॉजिटिव रिस्पॉन्स — NEDRICK NEWS

खैर क्लैश को लेकर अक्षय कुमार ने कहा कि ये क्लैश नहीं है, बल्कि दो अच्छी मूवीज साथ में आ रही हैं और ये एक बड़ा दिन है। कोरोना के चलते कई फिल्में रिलीज नहीं हो पाईं हैं और कई अभी भी रिलीज डेट का इंतजार कर रही हैं तो ये नेचुरल है कि कई फिल्में साथ में रिलीज होंगी। मैं आशा करता हूं दोनों फिल्मों अच्छी चलें।

जाहिर है कि रक्षा बंधन में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की जोड़ी एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार है। वहीं लाल सिंह चड्ढ़ा में आमिर खान और करीना कपूर को एक बार फिर ऑनस्क्रीन साथ देखा जाएगा। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds