डिजिटल अरेस्ट गैंग पर CBI का ऑपरेशन चक्र-VI: 5 और मास्टरमाइंड गिरफ्तार, SC के आदेश पर 20 राज्यों में एक्शन| CBI Operation Chakra VI

Nandani | Nedrick News Ghaziabad Published: 08 सितम्बर 2026, 02:51 AM Updated: 08 सितम्बर 2026, 02:51 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

CBI Operation Chakra VI: देशभर में मासूम लोगों को डरा-धमकाकर करोड़ों की चपत लगाने वाले ‘डिजिटल अरेस्ट’ गिरोह के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अपना शिकंजा और कस दिया है। एजेंसी ने अपने विशेष अभियान ‘ऑपरेशन चक्र-VI’ के तहत कार्रवाई करते हुए 5 और आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। इससे पहले इस नेटवर्क से जुड़े 3 लोगों को पकड़ा गया था। अब इस पूरे मामले में गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या बढ़कर 8 हो गई है।

CBI की यह तेज कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के कड़े निर्देशों के बाद शुरू हुई है। देश की शीर्ष अदालत ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए बढ़ रहे साइबर क्राइम के खतरनाक स्तर पर गहरी चिंता जताई थी और सीबीआई को इस सिंडिकेट की रीढ़ तोड़ने का सख्त निर्देश दिया था। इसके बाद जांच एजेंसी ने 20 राज्यों में 89 ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की थी।

और पढ़ें: केतन को खाई में फेंकने की साजिश में छिपा था तीसरा चेहरा! डिलीट चैट्स ने खोला राज, क्लासमेट भी गिरफ्तार| Ketan Agarwal murder case

बिट्स पिलानी से लेकर गुजरात और कर्नाटक तक अरबों का खेल| CBI Operation Chakra VI

CBI की जांच का दायरा मुख्य रूप से तीन बड़े मामलों पर टिका है, जिनमें पीड़ितों को कई-कई हफ्तों तक बंधक बनाकर भारी-भरकम रकम वसूली गई:

  • बिट्स पिलानी मामला: यहां एक पीड़ित को फर्जी पुलिस अफसर बनकर डराया गया और 3 महीने तक डिजिटल अरेस्ट में रखा गया। इस दौरान उससे 10 लाख रुपये ऐंठे गए, जबकि कुल ठगी का दायरा 67 करोड़ रुपये तक फैला हुआ था।
  • गुजरात का मामला: गुजरात में शातिरों ने हद पार करते हुए एक शख्स को 3 महीने तक डिजिटल अरेस्ट के जाल में फंसाए रखा और उससे 24 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड ठगी कर ली।
  • कर्नाटक का मामला: यहां एक पीड़ित को एक महीने तक कमरे में कैद की तरह डराकर रखा गया और उससे 45 करोड़ रुपये ऐंठ लिए गए।

पहले पकड़े गए थे मनी लॉन्ड्रिंग के 3 मोहरे

शुरुआती छापेमारी में सीबीआई ने तीन शातिरों को दबोचा था। इनमें हरियाणा का आकाश शामिल था, जिसने खुद अपने खाते में 1.95 करोड़ रुपये लिए थे। वहीं, कोलकाता के राजा करमाकर की फर्म के खाते में ठगी के 1.5 करोड़ रुपये पहुंचे थे। तीसरी आरोपी ज्योति रानी थी, जिसने बैंक में आए पैसे को तुरंत कैश में निकाला और बाकी रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर कर मनी लॉन्ड्रिंग में सीधी भूमिका निभाई थी।

फर्जी बैंक खाते, मैलवेयर और 5 नए आरोपी

इन तीनों से मिली कड़ियों को जोड़ते हुए सीबीआई ने अब 5 और मास्टरमाइंड्स को पकड़ा है, जो ठगी के पैसे को अलग-अलग खातों में बांटने (लेयरिंग) का काम करते थे:

  • इटारसी (मध्य प्रदेश): संकेत बस्तवार और पंकज दमाड़े ने धोखे से फर्जी बैंक खाते खुलवाए और डिजिटल अरेस्ट से आई रकम को ठिकाने लगाने में अहम रोल निभाया।
  • दिल्ली-एनसीआर: आरिफ उर्फ ‘किंग भाई’, हरीश पुरुषोत्तम यादव उर्फ ‘हैरी’ (नई दिल्ली) और शशांक सिंह उर्फ ‘रवि’ (गाजियाबाद, यूपी) पीड़ितों से पैसा लेने के लिए बैंक खातों का इंतजाम करते थे।

जांच में सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि आरिफ, हरीश और शशांक ने खाताधारकों के मोबाइल में एक खतरनाक एपीके (APK) फाइल यानी मैलवेयर इंस्टॉल करवा रखी थी। इसके जरिए ये शातिर बैंक के एसएमएस (SMS) अलर्ट को बीच में ही हैक कर लेते थे और खाताधारक को भनक लगे बिना ही खातों से करोड़ों रुपये इधर-उधर कर देते थे।

CBI का कहना है कि बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है और सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार इस पूरे साइबर नेटवर्क को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए जांच तेज कर दी गई है।

और पढ़ें: रंगदारी नहीं दी तो जिम के बाहर भून डाला! दिल्ली के नरेला में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, 48 घंटे बाद भी खाली हाथ पुलिस| Narela property dealer murder

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds