बघेल गो बैक के नारों के बाद कांग्रेस का कड़ा एक्शन: पंजाब की कमान अब सचिन पायलट के हाथ, भूपेश को भेजा असम| Punjab politics

Nandani | Nedrick News Punjab Published: 06 सितम्बर 2026, 06:32 PM Updated: 06 सितम्बर 2026, 06:32 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Punjab politics: आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस आलाकमान ने अपने संगठन में बड़ा फेरबदल कर दिया है। पार्टी नेतृत्व ने पंजाब में जारी भीषण सिरफुटव्वल और गुटबाजी पर कड़ा एक्शन लेते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पंजाब प्रभारी के पद से हटा दिया है। बघेल को अब पूर्वोत्तर के राज्य असम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, पंजाब में पार्टी को एकजुट करने और पटरी पर लाने का जिम्मा तेजतर्रार वरिष्ठ नेता सचिन पायलट के कंधों पर डाला गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूरी के बाद एआईसीसी (AICC) के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने इस फेरबदल की आधिकारिक सूची जारी की। पार्टी ने साफ किया है कि ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

और पढ़ें: मोदी कैबिनेट में फेरबदल! ब्रिक्स के बाद आ सकती है नई टीम; 24 नए चेहरों की एंट्री और कई की छुट्टी संभव! Modi cabinet reshuffle updates

सुरजेवाला को गुजरात और कर्नाटक, कई राज्यों में नए चेहरे| Punjab politics

कांग्रेस ने सिर्फ पंजाब ही नहीं, बल्कि चुनावी राज्यों और अहम प्रदेशों में भी संगठनात्मक सर्जरी की है:

  • रणदीप सिंह सुरजेवाला: सुरजेवाला को गुजरात का नया महासचिव प्रभारी बनाया गया है, साथ ही वे कर्नाटक के महासचिव प्रभारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभालते रहेंगे।
  • सुखदेव भगत: छत्तीसगढ़ का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
  • डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद: इन्हें महाराष्ट्र का प्रभारी बनाया गया है।
  • पी. वी. मोहन: आंध्र प्रदेश के प्रभारी की कमान संभालेंगे।
  • मुकुल वासनिक: पार्टी ने स्पष्ट किया है कि मुकुल वासनिक पहले की तरह एआईसीसी के महासचिव पद पर अपनी सेवाएं देते रहेंगे।

क्यों गई भूपेश बघेल की कुर्सी? समझिए पंजाब का विवाद

पंजाब कांग्रेस में पिछले कई महीनों से चल रही अंतर्कलह खुलकर सड़कों पर आ चुकी थी। मुख्य टकराव पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खेमों के बीच था। विवाद की शुरुआत जुलाई 2026 में तब और बढ़ गई जब पार्टी आलाकमान ने राजा वड़िंग को प्रदेश अध्यक्ष बनाए रखा और चन्नी को कैंपेन कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया। इस फैसले से चन्नी गुट बिल्कुल खुश नहीं था और उसने खुले तौर पर मोर्चा खोल दिया। पार्टी की बैठकों में कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई तक हो गई। कार्यकर्ताओं ने मंच पर ‘चन्नी जिंदाबाद’ और तत्कालीन प्रभारी ‘बघेल गो बैक’ के नारे तक लगा डाले। भूपेश बघेल ने कई बार पंजाब का दौरा कर दोनों गुटों को साधने और बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन खींचतान थमने के बजाय बढ़ती ही चली गई।

अब सचिन पायलट के सामने क्या है चुनौती?

सूत्रों का कहना है कि गुटबाजी से बेहाल पंजाब यूनिट में अनुशासन कायम करने के लिए आलाकमान आने वाले दिनों में कुछ और कड़े फैसले ले सकता है। राजस्थान की सियासत में लंबा अनुभव रखने वाले सचिन पायलट के लिए पंजाब के इस बिखरे कुनबे को एक मंच पर लाना आसान नहीं होगा। चन्नी और वड़िंग खेमे के बीच तालमेल बिठाना, कार्यकर्ताओं का भरोसा जीतना और चुनावी जंग से पहले पार्टी को एकजुट करना नए प्रभारी के तौर पर उनकी सबसे बड़ी परीक्षा होगी।

और पढ़ें: मछली भोज विवाद पर यूपी में सियासी घमासान: सीएम योगी के खिलाफ कोर्ट पहुंचे अजय राय, जानिए क्या हैं कानूनी पेंच| CM Yogi defamation case

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds