6 सितंबर 1965: जब भारतीय सेना ने तोड़ा था पाकिस्तान का घमंड का मुंहतोड़ जवाब… लाहौर तक गूंजी थी भारत की हुंकार| Operation Gibraltar Pakistan 1965

Nandani | Nedrick News Pakistan Published: 07 सितम्बर 2026, 01:39 AM Updated: 07 सितम्बर 2026, 01:47 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Operation Gibraltar Pakistan 1965: साल के नौवें महीने की छह तारीख भारत के सैन्य इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों से दर्ज है। आज ही के दिन, यानी 6 सितंबर 1965 को भारतीय सेना ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की नापाक साजिशों को नाकाम करते हुए ऐसा करारा जवाब दिया था, जिसे वह कभी भूल नहीं सकता। जम्मू-कश्मीर पर जबरन कब्जा जमाने के इरादे से पाकिस्तान ने जिस ‘ऑपरेशन जिब्राल्टर’ की साजिश रची थी, भारतीय जांबाजों ने उस घमंड को मिट्टी में मिला दिया।

और पढ़ें: क्या थमने वाला है रूस-यूक्रेन युद्ध? पुतिन ने कीव पर 72 घंटे के लिए रोके हमले, शांति वार्ता के लिए मॉस्को पहुंचे अमेरिकी दूत| Russia Ukraine Peace Talks

विद्रोह भड़काने की साजिश: क्या था ‘ऑपरेशन जिब्राल्टर’?

दरअसल, अगस्त 1965 में पाकिस्तान ने कश्मीर घाटी में अशांति फैलाने और भारतीय शासन के खिलाफ बगावत भड़काने के लिए एक गुप्त मिशन शुरू किया था, जिसे ‘ऑपरेशन जिब्राल्टर’ नाम दिया गया। इस नापाक योजना के तहत पाकिस्तानी सेना ने सैकड़ों रेगुलर सैनिकों को स्थानीय कश्मीरी विद्रोहियों और घुसपैठियों के भेष में सीमा पार भेजा।

पाकिस्तान का सोचना था कि स्थानीय लोग उनके बहकावे में आकर भारत के खिलाफ हथियार उठा लेंगे और इस अस्थिरता का फायदा उठाकर वह पूरे कश्मीर पर अपना कब्जा जमा लेगा। लेकिन कश्मीर की अवाम और भारतीय सुरक्षा बलों ने मिलकर पाकिस्तान के इस मंसूबे को पहले ही झटके में पूरी तरह नाकाम कर दिया। कश्मीर के लोगों ने पाकिस्तान के सपनों पर पानी फेरते हुए उसकी हर उम्मीद को गलत साबित कर दिया।

अखनूर पर ‘ऑपरेशन ग्रैंड स्लैम’ और भारत का पलटवार| Operation Gibraltar Pakistan 1965

जब जिब्राल्टर फेल हो गया, तो पाकिस्तानी सेना बौखला गई और उसने जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर को निशाना बनाते हुए ‘ऑपरेशन ग्रैंड स्लैम’ छेड़ दिया। तनाव चरम पर पहुंच चुका था। हालात को भांपते हुए भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और सैन्य नेतृत्व ने रक्षात्मक होने के बजाय आक्रामक रुख अपनाने का ऐतिहासिक फैसला लिया।

6 सितंबर 1965 को भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर सीधे पश्चिमी पाकिस्तान के लाहौर और सियालकोट सेक्टर की ओर कूच कर दिया। भारत के इस अचानक और आक्रामक कदम ने पाकिस्तानी जनरलों के होश उड़ा दिए।

17 दिनों तक चला महायुद्ध, टैंकों की सबसे बड़ी जंग

इसके बाद शुरू हुआ 17 दिनों तक चलने वाला वह भीषण युद्ध, जिसमें दोनों मुल्कों की थल सेना, बख्तरबंद टुकड़ियां और वायु सेना आमने-सामने थीं। दूसरे विश्व युद्ध के बाद टैंकों की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक लड़ाई इसी युद्ध के दौरान असल उत्तर और खेमकरण के मैदानों में लड़ी गई, जहां भारत के जवानों ने पाकिस्तान के अत्याधुनिक पैटन टैंकों को लोहे के कबाड़ में तब्दील कर दिया। सियालकोट से लेकर खेमकरण तक भारतीय जांबाज रणनीतिक तौर पर भारी पड़े और पाकिस्तान के कई इलाकों पर कब्जा कर लिया।

ताशकंद समझौता और युद्ध का अंत

भारतीय सेना के लाहौर के नजदीक पहुंचते ही यह जंग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का केंद्र बन गई। बढ़ते वैश्विक दबाव के चलते 23 सितंबर 1965 को संयुक्त राष्ट्र (UN) के दखल के बाद दोनों पक्षों के बीच युद्धविराम लागू हुआ। इसके बाद सोवियत संघ की मध्यस्थता में कूटनीतिक बातचीत आगे बढ़ी और 10 जनवरी 1966 को भारतीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और पाकिस्तानी राष्ट्रपति अयूब खान के बीच ऐतिहासिक ‘ताशकंद समझौते’ पर दस्तखत किए गए। समझौते के तहत दोनों देशों ने एक-दूसरे के कब्जे वाले क्षेत्रों को खाली करने पर सहमति जताई। इस 17 दिनों के युद्ध ने पूरी दुनिया के सामने भारत की सैन्य ताकत, आत्मनिर्भर संकल्प और दृढ़ता का ऐसा लोहा मनवाया, जिसकी गूंज आज भी देश के सैन्य इतिहास में सुनाई देती है।

और पढ़ें: कीव में आमने-सामने बैठे थे जयशंकर और जेलेंस्की, ठीक उसी वक्त आसमान से बरसा रूसी बारूद! जानिए इनसाइड स्टोरी| S Jaishankar Kyiv visit update  

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds