नया फोन खरीदने जा रहे है तो ये खबर आपके लिए, इस महीने लॉन्च हो रहे ये दमदार स्मार्टफोन | Upcoming Smartphones

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 05 सितम्बर 2026, 11:30 PM Updated: 05 सितम्बर 2026, 11:33 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Upcoming Smartphones: अगर आप भी इस महीने फोन खरीदने का विचार बना रहे हैं तो आपके लिए बेहतरीन ऑप्शंस आने वाले हैं। सितंबर 2026 में भारतीय और ग्लोबल टेक मार्केट में कई बड़े स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं। इस महीने Apple के प्रीमियम iPhone से लेकर OPPO, Vivo और Xiaomi जैसे दिग्गज ब्रांड्स अपने धांसू स्मार्टफोन बाजार में उतारने के लिए तैयार हैं। तो चलिए इस लेख के जरिए जानते हैं इस महीने लॉन्च होने वाले सबसे खास स्मार्टफोन्स और उनके संभावित फीचर्स के बारे में।

और पढ़ें: भारत में लॉन्च हुआ Poco X8 Power 5G, 3 दिन चलेगी बैटरी और मिलेंगे ये 5 सबसे धांसू फीचर्स!

Apple iPhone 18 Pro सीरीज और iPhone Ultra

Apple iPhone 18 Pro सीरीज और iPhone UltraApple का सबसे बड़ा लॉन्च इवेंट 9 सितंबर 2026 को होने की उम्मीद है। इस इवेंट में पेश होने वाले प्रीमियम मॉडल्स में TSMC की आधुनिक 2nm प्रोसेस पर बना A20 Pro चिपसेट, नया वेरिएबल अपर्चर मेन कैमरा और एक आकर्षक बरगंडी कलर मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, रिपोर्ट्स के अनुसार Apple इस बार अपना पहला फोल्डेबल iPhone भी दुनिया के सामने पेश कर सकता है, जो बड़े डिस्प्ले और बेहतरीन हिंज डिजाइन के साथ आएगा।

OPPO F35 सीरीज और Reno16 Pro

ओप्पो भी इस महीने भारतीय और ग्लोबल मार्केट में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, OPPO F35 सीरीज को सितंबर के मध्य या अंत तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है। बेहतरीन कैमरा और प्रीमियम लुक्स के साथ आने वाले इसके प्रो मॉडल की कीमत करीब 40,000 से 45,000 के बीच होने की उम्मीद है। इसके अलावा, इस महीने OPPO Reno16 Pro 5G भी मार्केट में एंट्री ले सकता है, जिसमें 200MP का मुख्य कैमरा और 6,000mAh की दमदार बैटरी देखने को मिल सकती है।

Ai+ Nova 2 Power 5G (Upcoming Smartphones)

नए स्मार्टफोन ब्रांड Ai+ ने भी इस महीने भारत में हलचल मचा दी है। कंपनी ने हाल ही में अपने ‘Project Open Review 2.0’ के तहत Ai+ Nova 2 Power 5G का पहला लुक पेश किया है, जिसे इस महीने सितंबर 2026 में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन खास Blue Fusion और Golden Blue Fusion जैसे आकर्षक दोहरे रंग (Dual-tone) वाले ग्रेडिएंट बैक पैनल और स्टाइलिश रेड पावर बटन एक्सेंट के साथ आता है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 7100 5G प्रोसेसर दिया गया है और यह कंपनी के लेटेस्ट NxtQuantum OS पर रन करेगा। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके ‘Power’ नाम को सही साबित करने के लिए इसमें 7,000mAh तक की एक विशाल मॉन्स्टर बैटरी Youtube और 144Hz रिफ्रेश रेट वाला बड़ा डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसकी संभावित कीमत 18,999 से 23,999 Smartprix के आसपास होने की उम्मीद है।

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds