भारत में लॉन्च हुआ Poco X8 Power 5G, 3 दिन चलेगी बैटरी और मिलेंगे ये 5 सबसे धांसू फीचर्स!

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 04 सितम्बर 2026, 10:51 PM Updated: 04 सितम्बर 2026, 10:51 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Poco X8 Power 5G: स्मार्टफोन की दुनिया में आया एक नया ‘बैटरी किंग’! पोको (POCO) ने भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में तहलका मचाते हुए अपनी नई X8 सीरीज़ को लॉन्च कर दिया है।

इस लाइनअप का सबसे बड़ा आकर्षण Poco X8 Power 5G है, जो एक विशाल 10,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी और 100W की सुपरफास्ट चार्जिंग के साथ आता है। तो चलिए, इस लेख के जरिए 50MP OIS कैमरा और दमदार प्रोसेसर से लैस इस फोन की कीमत, लॉन्च ऑफर्स और सभी कमाल के फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

और पढ़ें: Google Pay-PhonePe की छुट्टी? अब सीधे WhatsApp से भरें सारे बिल,यह है पूरा प्रोसेस | WhatsApp New Feature

बता दें कि Poco X8 Power 5G को भारत में आधिकारिक तौर पर आज यानी 4 सितंबर 2026 को लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इस बार बैटरी टेक्नोलॉजी में बड़ा अपग्रेड करते हुए इसमें नई सिलिकॉन-कार्बन (Silicon-Carbon) तकनीक का इस्तेमाल किया है, जिससे इतनी बड़ी बैटरी होने के बाद भी फोन ज्यादा भारी या मोटा नहीं लगता।

Poco X8 Power 5G की कीमत और ऑफर्स

भारत में Poco X8 Power 5G को 35,999 की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। ग्राहकों को 2,000 का कूपन डिस्काउंट और 1,000 का बैंक या एक्सचेंज बोनस मिल रहा है, जिससे इसकी प्रभावी शुरुआती कीमत 32,999 हो जाती है। इसकी सेल 11 सितंबर 2026 से दोपहर 12 बजे से एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart और पोको के स्टोर पर शुरू होगी।

गजब फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

दमदार बैटरी और चार्जिंग: इसमें 10,000mAh की विशाल बैटरी दी गई है जो सिंगल चार्ज पर करीब 3.5 दिन का बैकअप दे सकती है। यह 100W HyperCharge को सपोर्ट करती है और इसमें 27W की वायर्ड रिवर्स चार्जिंग भी है, जिससे आप दूसरे फोन चार्ज कर सकते हैं।

शानदार डिस्प्ले: फोन में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। सुरक्षा के लिए इस पर Corning Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस: बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जो 12GB तक की LPDDR5X RAM और 256GB की UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है।

कैमरा सेटअप: फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर 50MP का मुख्य OIS कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस मिलता है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

सॉफ्टवेयर और ड्यूरेबिलिटी: यह स्मार्टफोन लेटेस्ट Android 16 पर आधारित HyperOS 3 पर रन करता है। कंपनी ने इसके साथ 4 साल के OS अपडेट और 6 साल के सुरक्षा पैच का वादा किया है। इसके अलावा, फोन को मजबूत बनाने के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K की तगड़ी रेटिंग्स दी गई हैं।

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds