WhatsApp New Feature: वॉट्सऐप (WhatsApp) ने भारतीय यूजर्स के लिए एक शानदार इन-ऐप बिल पेमेंट्स (In-App Bill Payments) फीचर पेश किया है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) और ‘भारत कनेक्ट’ (Bharat Connect – BBPS) के साथ साझेदारी के बाद, अब यूजर्स को बिजली-पानी के बिल, फास्टैग (FASTag) रिचार्ज और क्रेडिट कार्ड पेमेंट जैसे जरूरी कामों के लिए अलग-अलग ऐप्स डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी।
यूजर्स अब बिना चैट छोड़े सीधे वॉट्सऐप के अंदर से ही अपनी सुविधानुसार सभी तरह के बिलों का भुगतान और उन्हें मैनेज कर सकते हैं। तो चलिए इस लेख के जरिए जानते है पूरा प्रोसेस।
वॉट्सऐप पर किन-किन बिलों का कर सकते हैं भुगतान
यूजर्स इस फीचर के जरिए कई तरह के घरेलू और यूटिलिटी बिलों का मैनेजमेंट और पेमेंट सीधे ऐप से कर सकते हैं:
बिजली और पानी का बिल
LPG गैस सिलेंडर बुकिंग
FASTag रिचार्ज
इंश्योरेंस प्रीमियम (बीमा)
क्रेडिट कार्ड का बिल
लोन रिपेमेंट
WhatsApp Bill Payment का पूरा प्रोसेस
पेमेंट्स मेनू खोलें: अपने फोन में वॉट्सऐप खोलें और होम स्क्रीन (चैट्स विंडो) पर सबसे ऊपर दिख रहे ‘₹’ (रुपये) के आइकन पर टैप करें।
कैटेगरी और बिलर चुनें: ‘Bills payments’ सेक्शन में जाएं। अपनी पसंद की कैटेगरी (जैसे- Electricity, FASTag, Water) चुनें। इसके बाद अपने सर्विस प्रोवाइडर (Biller) का नाम लिस्ट में से चुनें।
अकाउंट डिटेल्स दर्ज करें: अपना कंज्यूमर नंबर, अकाउंट नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें। आप चाहें तो आसानी के लिए इस अकाउंट को कोई उपनाम (जैसे “Home” या “Office”) भी दे सकते हैं।
बिल चेक करें: डिटेल्स डालने के बाद ‘Confirm’ पर टैप करें। वॉट्सऐप ऑटोमैटिकली आपका मौजूदा बिल, ड्यू डेट और उपभोक्ता का नाम स्क्रीन पर दिखा देगा। इसे अच्छे से वेरिफाई कर लें।
पेमेंट मोड चुनें: भुगतान करने के लिए UPI, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड में से अपना पसंदीदा तरीका चुनें।
पेमेंट पूरा करें: अपना पिन (PIN) या जरूरी ऑथेंटिकेशन कोड डालकर पेमेंट को कन्फर्म करें। भुगतान सफल होते ही आपको स्क्रीन पर कन्फर्मेशन मिल जाएगा।
कुछ हफ्तों मिल जाएगा फीचर (WhatsApp New Feature)
यह फीचर सभी एंड्रॉइड और iOS यूजर्स को अगले कुछ हफ्तों (Coming Weeks) में मिल जाएगा। मेटा (Meta) के स्वामित्व वाले वॉट्सऐप ने इस फीचर को ग्रेजुअली (चरणबद्ध तरीके से) रोलआउट करना शुरू किया है। इसका मतलब है कि यह अपडेट एक साथ सभी फोन में न आकर, धीरे-धीरे अलग-अलग बैच में यूजर्स तक पहुँचाया जा रहा है।













































