Philips 5G smartphone launch: भारत के घरों में अपनी मजबूत पहचान बना चुका मशहूर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड फिलिप्स (Philips) अब स्मार्टफोन के अखाड़े में भी उतर चुका है। होम अप्लायंस, ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स और टीवी जैसे गैजेट्स बेचने वाली दिग्गज कंपनी ने भारतीय बाजार में अपना पहला 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Philips S7221 5G रखा गया है।
कंपनी ने पहले कई फीचर फोन जरूर उतारे थे, लेकिन भारत के स्मार्टफोन मार्केट में कंपनी का यह पहला दांव है। ऐसे समय में जब तमाम मोबाइल कंपनियां अपने नए फोन्स के दाम लगातार बढ़ा रही हैं, फिलिप्स ने करीब 20 हजार रुपये के बजट सेगमेंट में बड़ी स्क्रीन, दमदार बैटरी और 5G कनेक्टिविटी देकर सीधे तौर पर अपने प्रतिद्वंद्वियों को चुनौती दी है। इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन इंडिया (Amazon India) से खरीदा जा सकता है।
स्क्रीन और परफॉर्मेंस: 120Hz का स्मूथ डिस्प्ले और Android 16| Philips 5G smartphone launch
फोन के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.67 इंच का बड़ा HD LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 720 x 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन और 120Hz के हाई रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इस रिफ्रेश रेट की वजह से सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग का अनुभव काफी स्मूथ रहता है। स्पीड और परफॉर्मेंस के लिए फोन में ऑक्टा-कोर Spreadtrum T765 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे LPDDR4 रैम के साथ जोड़ा गया है। सॉफ्टवेयर के मोर्चे पर यह फोन लेटेस्ट Android 16 पर चलता है, जिससे यूजर्स को एकदम नया इंटरफेस और प्राइवेसी फीचर्स मिलेंगे।
Phillips S7221 5G launched in 🇮🇳
. 6GB+128GB – 20,499/-
. 8GB+128GB – 22,499/-3000/- inst disc on HSBC Taj Card
. 6.67″ 120Hz HD+LCDSmooth Display
. Unisoc T8200 5G
. 64MP AI Rear 📸
. 16MP🤳
. 5700mah🔋25W⚡
. Dual Stereo Ultra Max 🔊
. IP64 Dust & Splash resistance
.… pic.twitter.com/aqfqYaYF46— Ravi Kiran – Tech Influencer (@Ravikrn36) September 2, 2026
कैमरा और साउंड क्वालिटी
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए Philips S7221 5G के रियर में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश के साथ दिया गया है। इसमें AI सीन डिटेक्शन (ऑप्टिमाइजेशन) और पोट्रेट मोड जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं, जो तस्वीर को खुद-ब-खुद बेहतर बना देते हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
ऑडियो की बात करें तो कंपनी ने इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स लगाए हैं, जो ‘Ultra Max’ मोड के साथ आते हैं। यह फीचर गाने सुनने या फिल्में देखने के दौरान आवाज को काफी लाउड और क्लीयर बना देता है।
बैटरी, चार्जिंग और बिल्ड क्वालिटी
फोन को दिनभर चालू रखने के लिए इसमें 5,700mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 25W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल नैनो 5G सिम स्लॉट, USB Type-C पोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस जैसे तमाम जरूरी फीचर्स शामिल हैं। सुरक्षा के लिहाज से फोन के पावर बटन में ही साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर फिट किया गया है। फोन को रोजमर्रा के पानी के छींटों और धूल से बचाने के लिए IP64 रेटिंग भी दी गई है। खास बात यह है कि फोन के रिटेल बॉक्स में ही चार्जर, स्क्रीन प्रोटेक्टर और प्रोटेक्टिव बैक कवर मिल जाता है, जिसके लिए आज के दौर में दूसरी कंपनियां अलग से पैसे वसूलती हैं।
वेरिएंट्स, कलर और कीमतें
कंपनी ने इसे तीन खूबसूरत रंगों… ब्लैक, ब्लू और ग्रे में उतारा है। कीमतों की बात करें तो:
- 6GB RAM + 128GB स्टोरेज: 20,499 रुपये
- 8GB RAM + 128GB स्टोरेज: 22,499 रुपये
ऑनलाइन सेल के दौरान अमेजन पर उपलब्ध बैंक ऑफर्स और डिस्काउंट कूपन का इस्तेमाल करके ग्राहक इसे और भी सस्ती कीमत पर खरीद सकते हैं।














































