Smartphone Security Alert: आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा बन चुका है। सेल्फी लेने, वीडियो कॉल करने से लेकर ऑफिस के काम और पेमेंट तक, हम दिनभर कई बार फोन के कैमरे का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस कैमरे को आप अपनी मर्जी से खोलते हैं, उस पर किसी अनजान शख्स या हैकर की नजर भी हो सकती है? अगर आपके फोन में कोई फर्जी ऐप या मालवेयर घुस आया है, तो वह बैकग्राउंड में कैमरे और माइक का गलत इस्तेमाल कर सकता है। हालांकि हर छोटी गड़बड़ी हैकिंग नहीं होती, लेकिन अगर फोन में लगातार कुछ अजीब बदलाव दिख रहे हैं, तो वक्त रहते सतर्क होना बहुत जरूरी है।
और पढ़ें: iPhone में अचानक आ गया SOS Mode? इन गलतियों की वजह से गायब हो जाता है नेटवर्क| iPhone SOS Mode fix
फोन का कैमरा कैसे निशाने पर आता है?
अक्सर हम किसी अनजान वेबसाइट, सोशल मीडिया ग्रुप या संदिग्ध मैसेज में आए लिंक पर क्लिक करके एपीके (APK) फाइल या थर्ड पार्टी ऐप इंस्टॉल कर लेते हैं। डाउनलोड होते ही ये ऐप्स फोटो, वीडियो, कॉन्टैक्ट्स और कैमरे की गैर-जरूरी परमिशन मांगते हैं। जैसे ही यूजर बिना सोचे-समझे ‘Allow’ पर क्लिक करता है, ऐप को बैकग्राउंड में कैमरा चालू करने की खुली छूट मिल जाती है।
ये 5 लक्षण दिखें तो तुरंत हो जाएं सावधान: Smartphone Security Alert
- बिना वजह स्क्रीन पर हरा डॉट (Green Dot) दिखना: आजकल ज्यादातर एंड्रॉइड और आईफोन में जब भी कैमरा या माइक ऑन होता है, तो स्क्रीन के ऊपरी कोने में एक छोटा हरा निशान दिखाई देता है। अगर आपने कोई कैमरा या वीडियो कॉलिंग ऐप नहीं खोला है, फिर भी यह हरा डॉट बार-बार जल-बुझ रहा है, तो समझ लीजिए कि कोई ऐप बैकग्राउंड में आपकी गतिविधियों को रिकॉर्ड कर रहा है।
- ‘Camera in use’ का एरर मैसेज आना: जब आप फोटो खींचने के लिए कैमरा ऐप खोलते हैं और स्क्रीन पर लिखा आता है कि “Camera is already in use by another app”, तो यह खतरे की घंटी हो सकती है। रीसेंट ऐप्स बंद करने के बाद भी अगर यह दिक्कत बार-बार आए, तो ऐप परमिशन की जांच करें।
- गैलरी में अनजान फोटो या वीडियो मिलना: अगर फोन की गैलरी में अचानक ऐसी तस्वीरें, ब्लैक स्क्रीन शॉट्स या छोटी वीडियो क्लिप्स दिखने लगें जो आपने नहीं खींचीं, तो इसका मतलब है कि कोई ऐप अपने आप बैकग्राउंड में तस्वीरें क्लिक कर सेव कर रहा है।
- फोन का अचानक ज्यादा गर्म होना: बिना गेम खेले या भारी काम किए भी अगर जेब में रखा फोन लगातार गर्म रहता है, तो हो सकता है कि कोई जासूसी सॉफ्टवेयर पर्दे के पीछे तेजी से काम कर रहा हो।
- बैटरी का तेजी से गिरना और ज्यादा डेटा खपत: अगर फोन की बैटरी पहले के मुकाबले बहुत तेजी से खत्म होने लगी है, तो सेटिंग्स में जाकर बैटरी यूसेज चेक करें। अगर कोई ऐसा अनजान ऐप दिखे जो सबसे ज्यादा बैटरी और इंटरनेट खा रहा है, तो उसे तुरंत हटा दें।
फोन को हैकिंग और जासूसी से कैसे सुरक्षित रखें?
- ऐप परमिशन रिव्यू करें: फोन की सेटिंग्स में जाएं, ‘Privacy’ या ‘Permission Manager’ में जाकर ‘Camera’ ऑप्शन चुनें। जिन ऐप्स को कैमरे की जरूरत नहीं है (जैसे कैलकुलेटर, टॉर्च या फाइल्स), उनकी परमिशन तुरंत बंद (Don’t Allow) कर दें।
- अनजान ऐप्स को अनइंस्टॉल करें: फोन में मौजूद उन सभी ऐप्स को तुरंत डिलीट करें जिन्हें आपने कभी खुद इंस्टॉल नहीं किया या जिनकी पहचान आपको नहीं है।
- सॉफ्टवेयर अपडेट रखें: अपने फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम और गूगल प्ले स्टोर/ऐप स्टोर के सभी ऐप्स को हमेशा लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच पर अपडेट रखें।
- अनजान लिंक और एपीके से बचें: किसी भी लॉटरी, डिस्काउंट या अनजान वीडियो लिंक पर क्लिक करके अनवेरिफाइड वेबसाइट्स से ऐप डाउनलोड करने की गलती कभी न करें।
और पढ़ें: अब घर बैठे बन जाएगा लोकल टोल पास! NHAI ने लॉन्च किए नए स्मार्ट फीचर्स| RajmargYatra Local Pass












































