CWG 2026 में जश्न के बीच बड़ा विवाद! भारत के नक्शे से गायब दिखा नॉर्थ-ईस्ट, भड़कीं लवलीना| Lovlina Borgohain Controversy

Nandani | Nedrick News Ghaziabad Published: 03 अगस्त 2026, 10:19 PM Updated: 03 अगस्त 2026, 10:19 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाने के लिए आयोजित एक डिनर के दौरान ऐसा मामला सामने आया, जिसने नया विवाद खड़ा कर दिया। ओलंपिक पदक विजेता भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने एक रेस्टोरेंट के नैपकिन और बाहर लगे भारत के नक्शे को लेकर आपत्ति जताई। उनका आरोप है कि नक्शे में पूर्वोत्तर भारत को सही तरीके से नहीं दिखाया गया था।

लवलीना ने इस गलती को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि भारत का कोई भी हिस्सा देश के नक्शे से गायब नहीं होना चाहिए। उन्होंने रेस्टोरेंट प्रबंधन से अपील की कि इस डिजाइन को जल्द से जल्द ठीक किया जाए।

और पढ़ें: संन्यास के बाद भी धोनी को मिलती है BCCI से पेंशन? जानिए कितनी है रकम और क्या है नियम| MS Dhoni Pension

नैपकिन पर नक्शा देखकर हुईं निराश लवलीना| Commonwealth Games 2026

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय बॉक्सिंग टीम के शानदार प्रदर्शन के बाद ग्लासगो के प्रसिद्ध भारतीय रेस्टोरेंट ‘मिस्टर सिंह्स इंडिया- द होम ऑफ करी’ में टीम के दौरे के दौरान यह मामला सामने आया। असम की रहने वाली लवलीना ने समाचार एजेंसी IANS से बातचीत में कहा कि रेस्टोरेंट में इस्तेमाल हो रहे नैपकिन और बाहर दिखाए गए नक्शे में पूर्वोत्तर भारत का हिस्सा नजर नहीं आ रहा था। उन्होंने कहा कि इस तरह की गलती देखकर उन्हें काफी दुख पहुंचा।

लवलीना ने कहा, “कृपया इसे गलत तरीके से न लें। मुझे इससे दुख हुआ। भारत के नक्शे में हमारा नॉर्थ-ईस्ट गायब है। बाहर भी जो नक्शा दिखाया गया है, उसमें नॉर्थ-ईस्ट को हटा दिया गया है।”

उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र से आने के कारण यह बात उन्हें और वहां के लोगों को भावनात्मक रूप से आहत करती है। उन्होंने रेस्टोरेंट से भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराने की अपील की।

बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने भी उठाया मुद्दा

लवलीना की आपत्ति का समर्थन बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) के अध्यक्ष अजय सिंह ने भी किया। उन्होंने कहा कि नक्शे में सिर्फ पूर्वोत्तर ही नहीं, बल्कि जम्मू-कश्मीर को भी पूरी तरह सही तरीके से नहीं दिखाया गया था। अजय सिंह ने रेस्टोरेंट प्रबंधन से आग्रह किया कि गलत डिजाइन को हटाकर भारत की क्षेत्रीय सीमाओं को सही तरीके से दर्शाने वाला नक्शा लगाया जाए।

हालांकि, खबर लिखे जाने तक रेस्टोरेंट की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

भारत की रिकॉर्ड तोड़ बॉक्सिंग सफलता का था जश्न

यह पूरा विवाद उस समय सामने आया, जब भारतीय बॉक्सिंग टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था। भारत ने बॉक्सिंग में अपना अब तक का सबसे शानदार अभियान पूरा किया। महिला बॉक्सरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच गोल्ड मेडल जीते। प्रीति पवार, जैस्मिन लैंबोरिया, साक्षी चौधरी, अरुंधति चौधरी और प्रिया घांघस ने अपनी-अपनी कैटेगरी में स्वर्ण पदक हासिल किए।

वहीं पुरुष वर्ग में सचिन सिवाच और अंकुश पांघल ने भी गोल्ड मेडल जीतकर भारत की कुल बॉक्सिंग गोल्ड मेडल संख्या को सात तक पहुंचा दिया। लवलीना खुद महिलाओं की 70 किलोग्राम कैटेगरी के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की एम्मा-सू ग्रीनट्री के खिलाफ कड़े मुकाबले में 4-1 से हार गई थीं और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था।

मेडल सेलिब्रेशन से शुरू हुई चर्चा नक्शे के विवाद तक पहुंची

भारतीय बॉक्सिंग दल का यह रेस्टोरेंट दौरा देश के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाने के लिए था, लेकिन बातचीत खेल उपलब्धियों से हटकर नक्शे की गलती पर पहुंच गई। लवलीना और भारतीय बॉक्सिंग दल ने इस मुद्दे को उठाते हुए साफ कहा कि भारत के नक्शे को सही तरीके से दिखाना जरूरी है।

और पढ़ें: युवराज नहीं, इस भारतीय बल्लेबाज के नाम है सबसे तेज T20 फिफ्टी का रिकॉर्ड! 11 गेंदों में मचाई तबाही| Fastest T20 fifty record

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds