सिर्फ 1,000 रुपये से शुरू करें निवेश, बिना जोखिम 5 साल में मिल सकता है 5 लाख से ज्यादा ब्याज| Post Office Time Deposit

Nandani | Nedrick News Ghaziabad Published: 03 अगस्त 2026, 10:24 PM Updated: 03 अगस्त 2026, 10:24 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Post Office Time Deposit: अगर आप ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं, जहां पूंजी पूरी तरह सुरक्षित रहे और अच्छा रिटर्न भी मिले, तो पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट (TD) स्कीम आपके लिए एक भरोसेमंद विकल्प हो सकती है। सरकार की गारंटी वाली इस योजना में निवेशकों को बिना बाजार के उतार-चढ़ाव की चिंता किए तय ब्याज दर पर रिटर्न मिलता है। अच्छी बात यह है कि वित्त मंत्रालय ने जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही के लिए भी इस स्कीम की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है, यानी निवेशकों को पहले की तरह आकर्षक रिटर्न मिलता रहेगा।

और पढ़ें: तीसरा बच्चा होने पर 30 हजार और चौथे पर 40 हजार रुपये… आंध्र सरकार की नई पॉपुलेशन पॉलिसी चर्चा में| Andhra Pradesh Scheme

सरकार की गारंटी, इसलिए निवेश पूरी तरह सुरक्षित| Post Office Time Deposit

पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स लंबे समय से सुरक्षित निवेश के लिए जानी जाती हैं। इन योजनाओं में लगाया गया पैसा सरकार की गारंटी के तहत होता है, इसलिए इसमें डूबने का जोखिम बेहद कम माना जाता है। यही वजह है कि छोटे निवेशकों से लेकर वरिष्ठ नागरिक तक बड़ी संख्या में लोग इस स्कीम को पसंद करते हैं।

बाजार आधारित निवेश विकल्पों के विपरीत, पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट में शेयर बाजार या अन्य आर्थिक उतार-चढ़ाव का सीधा असर नहीं पड़ता। इससे निवेशकों को तय समय पर निश्चित रिटर्न मिलता है।

जानिए कितनी मिल रही है ब्याज दर

जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही के लिए पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट की ब्याज दरें पहले की तरह ही बरकरार रखी गई हैं।

1 साल: 6.90% सालाना

2 साल: 7.00% सालाना

3 साल: 7.10% सालाना

5 साल: 7.50% सालाना

खास बात यह है कि इन दरों में लगातार नौ तिमाहियों से कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे निवेशकों को स्थिर और अनुमानित रिटर्न का भरोसा मिलता है।

5 साल की स्कीम में टैक्स बचाने का भी मौका

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट की 5 साल वाली योजना सिर्फ बेहतर ब्याज ही नहीं देती, बल्कि टैक्स बचाने का अवसर भी देती है। इस योजना में निवेश करने पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स छूट का लाभ लिया जा सकता है। यानी एक ही निवेश से सुरक्षित रिटर्न और टैक्स सेविंग, दोनों का फायदा मिलता है।

सिर्फ 1,000 रुपये से खुल जाएगा खाता

इस योजना की एक और खासियत यह है कि इसमें निवेश शुरू करने के लिए बड़ी रकम की जरूरत नहीं होती। केवल 1,000 रुपये से टाइम डिपॉजिट खाता खोला जा सकता है। अधिकतम निवेश की कोई सीमा तय नहीं है। निवेशक अपनी जरूरत के अनुसार सिंगल या जॉइंट अकाउंट भी खुलवा सकते हैं। इसके लिए नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर आवेदन करना होता है।

11.5 लाख रुपये निवेश करने पर कितना मिलेगा रिटर्न?

अगर कोई निवेशक 5 साल की टाइम डिपॉजिट योजना में एकमुश्त 11.5 लाख रुपये जमा करता है, तो मौजूदा 7.50 फीसदी सालाना ब्याज दर के हिसाब से मैच्योरिटी पर उसे करीब 16,67,440 रुपये मिलेंगे। यानी सिर्फ ब्याज के रूप में लगभग 5,17,440 रुपये की कमाई होगी। यह पूरा रिटर्न तय नियमों के अनुसार मिलेगा और इसमें बाजार के उतार-चढ़ाव का कोई असर नहीं होगा।

किन निवेशकों के लिए बेहतर है यह स्कीम?

जो लोग शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड जैसे जोखिम वाले विकल्पों से दूर रहना चाहते हैं और सुरक्षित निवेश के साथ निश्चित रिटर्न की तलाश में हैं, उनके लिए पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट एक मजबूत विकल्प माना जाता है। सरकारी सुरक्षा, आकर्षक ब्याज दर और टैक्स छूट जैसे फायदे इसे खासतौर पर मध्यम वर्गीय परिवारों और सुरक्षित भविष्य की योजना बनाने वाले निवेशकों के बीच लोकप्रिय बनाते हैं।

और पढ़ें: प्रीमियम भरते रहो और क्लेम के वक्त इंतजार करो! बजाज की हेल्थ इंश्योरेंस से लोग क्यों है परेशान? Bajaj health insurance controversy

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds