कहां गायब हैं Kasautii के Anurag! Shweta Tiwari को लेकर हुआ बड़ा खुलासा! | Cezanne Khan Controversy

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 30 जुलाई 2026, 05:22 PM Updated: 30 जुलाई 2026, 05:22 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Cezanne Khan Controversy: याद है साल 2001 का वो दौर? जब हर घर में सिर्फ एक ही धुन गूंजती थी—’कसौटी जिंदगी की’। उस दौर में प्रेरणा के ‘अनुराग बासु’ यानी सिजेन खान टीवी इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार बन चुके थे। जो स्टार कभी एकता कपूर के सबसे बड़े शो का चेहरा था और लाखों दिलों पर राज करता था, उनकी एक मुस्कान पर फैंस दिल हार बैठते थे। लेकिन फिर अचानक, रातों-रात सुपरस्टार बनने के बाद सिजेन ने एक्टिंग से दूरी क्यों बना ली? आखिर आज कहां हैं सिजेन खान और कैसी जिंदगी जी रहे हैं टीवी की चकाचौंध से दूर रहने वाले ये एक्टर? आइए जानते हैं।

और पढ़ें: Milind Soman संग बोल्ड फोटोशूट से मचाया था बवाल, फिर क्यों इटली में गुमनाम हो गईं Madhu Sapre?

लाइमलाइट से गायब होने की वजह

कसौटी जिंदगी की का आइकॉनिक रोल निभाने वाले सिजेन खान (Cezanne Khan ) आजकल टीवी की चकाचौंध और लाइमलाइट से दूर एक शांत जिंदगी जी रहे हैं। साल 2001 से 2007 तक चले इस सुपरहिट शो से वह रातों-रात भारत के सबसे बड़े टीवी स्टार्स में शुमार हो गए थे। हालांकि, इस शो के बाद उन्होंने लगातार डेली सोप्स में काम करने के बजाय अपनी मर्जी से स्क्रीन से दूरी बना ली।

बता दें कि सिजेन ने एक्टिंग को फुल-टाइम करियर की तरह देखना बंद कर दिया था और अपने पुराने कमाए पैसों को सही जगह इन्वेस्ट किया। वे फिलहाल अपनी मर्जी से लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं, जिसमें देश-विदेश घूमना और परिवार के साथ वक्त बिताना शामिल है। इस बीच उन्हें कई बड़े और रियलिटी शोज के ऑफर्स भी मिले, लेकिन उन्होंने लाइमलाइट में आने के लिए इनमें हिस्सा लेने से साफ इनकार कर दिया।

Cezanne Khan ने पाकिस्तानी शोज से किया कमबैक

कसौटी के बाद उन्होंने ‘पिया के घर जाना है’ जैसे कुछ पाकिस्तानी शोज में काम किया। फिर करीब 10 साल के लंबे गैप के बाद उन्होंने 2021 में कलर्स टीवी के शो ‘शक्ति – अस्तित्व के एहसास की’ में हरमन सिंह का रोल निभाया। वे आखिरी बार 2022 में सोनी टीवी के सीरियल ‘अपनापन – बदलते रिश्तों का बंधन’ में निखिल जयसिंह के लीड रोल में नजर आए थे। इसके बाद से वे किसी नए प्रोजेक्ट में नहीं दिखे हैं।

लेकिन, कहानी यहीं खत्म नहीं होती! जो अनुराग पिछले कई सालों से इतनी शांत जिंदगी जी रहा था, वो अचानक साल 2026 में एक बार फिर बड़े विवादों में आ गया।

दरअसल, ‘कसौटी’ शो के दौरान प्रेरणा यानी श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) और सिजेन (Cezanne Khan ) के अफेयर की खबरें खूब उड़ी थीं। हालांकि, श्वेता तिवारी ने हमेशा इन खबरों को अफवाह बताया था, जबकि सिजेन खान ने सालों पहले एक इंटरव्यू में श्वेता संग अपने छोटे से रिश्ते को अपनी ‘सबसे बड़ी गलती’ करार दिया था।

राजा चौधरी के चौंकाने वाले दावे

अब सालों बाद, श्वेता तिवारी के एक्स हसबेंड राजा चौधरी ने होस्ट सिद्धार्थ कानन को दिए एक इंटरव्यू में सिजेन खान और श्वेता तिवारी को लेकर कई विस्फोटक दावे किए हैं, जिससे इस पुराने अफेयर की चर्चा फिर शुरू हो गई है।

राजा चौधरी ने आरोप लगाया कि जब वे और श्वेता शादीशुदा थे, तब श्वेता का सिजेन खान (Cezanne Khan ) के साथ अफेयर था। राजा चौधरी ने दावा किया कि जब उन्होंने सिजेन खान को फोन कर अपने परिवार से दूर रहने को कहा, तो सिजेन ने पलटकर जवाब दिया, ‘कौन-सा परिवार? वो तुम्हारे साथ कभी थी ही नहीं। तुम तो उसके अनपेड बॉय यानी बिना वेतन वाले नौकर हो।’ सिजेन ने उन्हें चुनौती देते हुए अपने कोलीवाड़ा वाले घर पर मिलने भी बुलाया था।

राजा ने इंटरव्यू में बताया कि यह सब सुनी-सुनाई बातें नहीं हैं, बल्कि उन्होंने अपनी आँखों से देखा है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘वह कहती थी कि वह शूटिंग पर जा रही है… मैं सेट पर जाता तो वह वहां नहीं होती, लेकिन एक घंटे बाद, वह उसकी गाड़ी में आ रही होती थी।’ एक और घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि श्वेता ने डबिंग स्टूडियो जाने की बात कही थी,

लेकिन वहां जाने पर पता चला कि उस दिन कोई डबिंग ही नहीं थी और वह सिजेन के साथ थीं। बता दें कि राजा चौधरी के इन ताजा और चौंकाने वाले दावों पर फिलहाल श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) या सिजेन खान की तरफ से कोई नई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Rajni

rajni@nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds