Prabhas की ‘फौजी’ तोड़ेगी बाहुबली के सारे रिकॉर्ड? फर्स्ट-लुक के बाद बड़ा खुलासा!

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 27 जुलाई 2026, 08:50 PM Updated: 27 जुलाई 2026, 08:50 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Prabhas News: साउथ सिनेमा में अपना लोहा मनवाने वाले बाहुबली सुपरस्टार प्रभास के फैन्स का इंतजार खत्म! पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास एक बार फिर बड़े पर्दे पर तबाही मचाने के लिए तैयार हैं। एक ऐसी जंग..जहां इतिहास गवाह बनेगा एक नई बगावत का! तैयार हो जाइए पैन-इंडिया स्टार प्रभास की धमाकेदार फिल्म ‘फौजी’ के लिए, जो 3 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में बगावत का नया इतिहास लिखने आ रही है! फिल्म की रिलीज डेट के इस ग्रैंड अनाउंसमेंट ने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया है।

और पढ़ें: कौन हैं विलियम इश्माइल? जिनसे Jennifer Winget ने अचानक शादी कर सबको चौंकाया

फौजी से Prabhas के फर्स्ट-लुक से बड़ा खुलासा

डायरेक्टर हनु राघवपुडी की इस अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘फौजी’ से प्रभास के खूंखार रोल का सबसे बड़ा खुलासा हो गया है! रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में प्रभास का अब तक का सबसे खतरनाक, हिंसक और अनोखा अवतार देखने को मिलने वाला है। फिल्म के फर्स्ट-लुक पोस्टर में प्रभास युद्ध के मैदान के खंडहरों के बीच, चेहरे पर जख्म, खून और धूल से सने हुए एक रोंगटे खड़े कर देने वाले लुक में नजर आए हैं।

फिल्म की कहानी 1940 के दशक के ब्रिटिश राज के दौर की है। खबरों के अनुसार, प्रभास इसमें एक बेहद शांत ब्राह्मण परिवार के लड़के के रोल में हैं, जो परिस्थितियों के चलते देश की रक्षा के लिए हथियार उठाने पर मजबूर हो जाता है। वह ब्रिटिश भारतीय सेना के सैनिक से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज (INA) का जांबाज सिपाही बनता है।

फिल्म के पोस्टर पर लिखा टैगलाइन—’अ बटालियन हू फाइट्स अलोन’—यह साफ बयां करता है कि प्रभास का यह किरदार अकेले ही पूरी ब्रिटिश सेना की बटालियन पर भारी पड़ने वाला है। उनका यह रोल ट्रिपल-शेडेड (Triple-shaded) होने वाला है, जिसमें भारी इमोशनल ट्रांसफॉर्मेशन दिखेगा।

 फिल्म की स्टार कास्ट

इस फिल्म का स्केल बेहद शानदार है। फिल्म में प्रभास के अपोजिट सोशल मीडिया सेंसेशन इमानवी लीड एक्ट्रेस के तौर पर अपना बड़ा एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं, जिनकी केमिस्ट्री पर्दे पर आग लगाने के लिए तैयार है। उनके साथ ही भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकार मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और जया प्रदा भी दमदार किरदारों में नजर आने वाले हैं, फिल्म को म्यूजिकल ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए मशहूर संगीतकार विशाल भारद्वाज इसका म्यूजिक तैयार कर रहे हैं।

‘सीता रामम’ जैसी इमोशनल ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर हनु राघवपुडी इस बार देशभक्ति, रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन और एक बेहद खूबसूरत लेकिन दर्दभरी लव स्टोरी का ऐसा कॉम्बिनेशन ला रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस के सारे पुराने रिकॉर्ड्स तोड़ देगा। यह फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सहित कई भाषाओं में रिलीज होगी।

Rajni

rajni@nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds