Batwara 1947 को लेकर आमिर खान और सनी देओल का मास्टरप्लान, हिल जाएगा बॉक्स ऑफिस!

Rajni | Nedrick News Ghaziabad Published: 17 जुलाई 2026, 07:29 PM Updated: 17 जुलाई 2026, 07:29 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Batwara 1947: साल 1947 का वो दर्दनाक बंटवारा, जिसने सिर्फ देश की सरहदों को ही नहीं बांटा, बल्कि लाखों हंसते-खेलते परिवारों के आशियाने हमेशा के लिए उजाड़ दिए। वो एक ऐसा खौफनाक मंजर था जिसने करोड़ों मासूमों की जिंदगियां तबाह कर दीं और जिसके जिक्र मात्र से आज भी लोगों की रूह कांप उठती है,

अब इतिहास के उसी दिल दहला देने वाले पन्ने को एक बार फिर बड़े पर्दे पर फिल्माया जा रहा है। तो चलिए, इस लेख के जरिए जानते हैं फिल्म के रिलीज अपडेट और मेगा प्रमोशनल ग्राउंड टूर के इस खास प्लान के बारे में।

और पढ़ें: 2 करोड़ की धोखाधड़ी, लिफ्ट में लाइव फाइट और GDA की महा-नीलामी! | Top 5 Ghaziabad News

रिलीज को लेकर एक बड़ा अपडेट

हम बात कर रहे हैं आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही और सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बंटवारा 1947’ (Batwara 1947) की। बता दें कि पहले इस फिल्म का नाम ‘लाहौर 1947′ रखा गया था, जिसे बाद में मेकर्स ने बदल दिया। अब इस फिल्म की रिलीज को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

मेकर्स ने फिल्म के प्रमोशन के लिए भारतीय सिनेमा के इतिहास का सबसे बड़ा ’12 शहरों का मेगा प्रमोशनल ग्राउंड टूर’ प्लान किया है। यह मोस्ट अवेटेड फिल्म स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड पर 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

ब्लॉकबस्टर जोड़ी का साथ

मेकर्स का मकसद सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित रहना नहीं, बल्कि सीधे ग्राउंड पर जाकर दर्शकों से जुड़ना और फिल्म से जुड़ी खास बातें उन तक पहुंचाना है। भारतीय सिनेमा के इतिहास के इस सबसे बड़े टूर में सनी देओल के साथ फिल्म की स्टार कास्ट और पूरी टीम भी शामिल होगी।

आपको बता दें कि ‘बंटवारा 1947’ (Batwara 1947) की कहानी फेमस राइटर असग़र वजाहत के मशहूर नाटक ‘जिस लाहौर नई देख्या, ओ जम्या ही नई’ से प्रेरित है। इस फिल्म की कमान नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के हाथों में है। इस फिल्म के जरिए सनी देओल और राजकुमार संतोषी की ब्लॉकबस्टर जोड़ी लगभग तीन दशकों (घायल और दामिनी जैसी कल्ट फिल्मों के बाद) बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है।

Batwara 1947 की स्टार कास्ट

फिल्म की स्टार कास्ट भी काफी दमदार है। सनी देओल के साथ इस फिल्म में प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, करण देओल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं, फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक ऑस्कर विनर ए. आर. रहमान ने तैयार किया है।

हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के पोस्टर्स और टीजर को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है, जिसके बाद से ही फैंस सनी देओल को एक बार फिर इस कड़क अंदाज में देखने के लिए बेताब हैं। अब देखना होगा कि 12 शहरों का यह मेगा टूर बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचाता है। वैसे, क्या आप सनी देओल की इस फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं?

Rajni

rajni@nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds