Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्टनिस्ट’ आमिर खान और गौरी स्प्रैट कल यानी रविवार को बेहद सादगी से शादी के बंधन में बंध गए। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की कई तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों के बीच इंटरनेट पर एक खबर चर्चा का केंद्र बनी हुई है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि आमिर खान से शादी के बाद गौरी स्प्रैट ने इस्लाम कुबूल कर लिया है। आखिर इस दावे में कितनी सच्चाई है? क्या यह महज एक अफवाह है या वाकई गौरी ने अपना धर्म बदल लिया है? तो चलिए इस लेख के जरिए जानते हैं पूरा सच।
शादी के बंधन में बंध आमिर खान और गौरी
आपको बता दें कि आमिर खान (Aamir Khan) और वेलनेस एंटरप्रेन्योर गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) ने 5 जुलाई 2026 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर एक बेहद सादे समारोह में रजिस्टर्ड मैरिज (Registered Marriage) की है। जहां उनकी फैमिली और दोनों एक्स-वाइफ रीना दत्ता और किरण राव भी मौजुद थी।
बता दें कि आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने ‘स्पेशल मैरिज एक्ट’ (Special Marriage Act) के तहत कानूनी रूप से शादी की है। अब इस कानून की खास बात ये है कि इसके तहत अलग-अलग धर्म के दो लोग बिना अपना धर्म बदले एक-दूसरे के साथ विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। यानी कानूनन गौरी स्प्रैट को आमिर से शादी करने के लिए अपना धर्म बदलने की कोई जरूरत नहीं थी।
Aamir Khan की शादी को लेकर पहले भी उड़ी थी अफवाहें
देखा जाए तो सोशल मीडिया पर चल रहे इन दावों में रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है। आमिर खान (Aamir Khan) या गौरी स्प्रैट की तरफ से धर्म परिवर्तन को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वैसे यह पहली बार नहीं है जब आमिर खान की शादी को लेकर इस तरह की अफवाहें उड़ी हों।
इससे पहले उनकी पूर्व पत्नियों रीना दत्ता और किरण राव को लेकर भी इंटरनेट पर ऐसे ही दावे किए गए थे। लेकिन सच ये है कि उन्होंने भी शादी के बाद कभी अपना धर्म नहीं बदला और हमेशा अपने ही धर्म का पालन किया। साफ है कि गौरी स्प्रैट के इस्लाम कबूल करने की खबर पूरी तरह से झूठी और मनगढ़ंत अफवाह है। दोनों ने बिना किसी धार्मिक रीति-रिवाज या धर्मांतरण के, आपसी सहमति से सिविल मैरिज की है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे इन दावों पर बिल्कुल भी भरोसा न करें।































