मम्मी-पापा पहले लड़ते थे लेकिन…बेटी ने बताया कत्ल से पहले कैसा था घर का माहौल! मजदूर ने बताई पूरी कहानी |Agra Bathroom Murder Case

Nandani | Nedrick News Agra Published: 06 जुलाई 2026, 07:29 PM Updated: 06 जुलाई 2026, 07:29 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Agra Bathroom Murder Case ने पूरे देश को हैरान कर दिया है। उत्तर प्रदेश के लोग अभी मेरठ के चर्चित ब्लू ड्रम केस को भूले भी नहीं थे कि अब आगरा का यह बाथरूम हत्याकांड सुर्खियों में आ गया। इस मामले के सामने आने के बाद हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि आखिर पत्नी ने अपने पति की हत्या जैसा बड़ा कदम क्यों उठाया? शुरुआत में कई तरह की बातें सामने आईं। किसी ने पति की शराब की लत को वजह बताया तो किसी ने घरेलू झगड़े को कारण माना। लेकिन अब इस मामले में मृतक सुरेंद्र शर्मा और आरोपी पत्नी रूबी की बेटी ने परिवार की सच्चाई सामने रखी है।

और पढ़ें: जिसे मिडिल फिंगर समझा गया उसकी असल कहानी कुछ और है… सिया गोयल के पिता का बड़ा दावा| Ketan Agrawal Murder Case

बेटी ने बताया, पहले होते थे झगड़े लेकिन बाद में सब ठीक था

मीडिया से बातचीत के दौरान बेटी काफी घबराई हुई नजर आई। उसने बताया कि पहले मम्मी-पापा के बीच अक्सर झगड़े होते थे, लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते सामान्य हो गए थे और घर में सब ठीक चल रहा था। बेटी ने यह भी बताया कि हाल ही में उसके चाचा, जो राजस्थान के भरतपुर में रहते हैं, उनका किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि, उस झगड़े की वजह उसे नहीं पता।

पैसों को लेकर होता था विवाद| Agra Bathroom Murder Case

बेटी के मुताबिक, पहले ज्यादातर झगड़े पैसों की वजह से होते थे। जब पिता सुरेंद्र शर्मा मां से पैसे मांगते थे और मां पैसे देने से मना कर देती थीं, तब विवाद बढ़ जाता था। कई बार पिता गुस्से में मां के साथ मारपीट भी करते थे और उस दौरान वह खुद भी डर जाती थी। हालांकि, उसने साफ कहा कि हाल के दिनों में दोनों के बीच किसी तरह का झगड़ा नहीं होता था और दोनों सामान्य तरीके से रह रहे थे। इस घटना के बाद परिवार की दोनों बेटियां सदमे में हैं और किसी से ज्यादा बात नहीं कर रही हैं।

Bathroom Plaster करने वाले मजदूर ने किया बड़ा खुलासा

इस मामले में उस मजदूर का बयान भी सामने आया है, जिसने बाथरूम में प्लास्टर किया था। मजदूर रवि ने बताया कि वह पास की बस्ती में काम कर रहा था, तभी आरोपी रूबी ने उसे घर बुलाकर कहा कि बाथरूम में प्लास्टर कराना है। रवि के मुताबिक, जब वह घर पहुंचा तब तक बाथरूम में शव को दबाकर उसके ऊपर मिट्टी और पत्थर डाल दिए गए थे। उसे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि जिस जगह वह प्लास्टर कर रहा है, उसके नीचे एक शव दफन है।

500 रुपये देकर कराया गया था काम

रवि ने बताया कि उसने महिला से कहा था कि इस काम के लिए एक और मजदूर की जरूरत पड़ेगी, लेकिन रूबी ने मना करते हुए कहा कि वह खुद मदद कर देगी और किसी दूसरे मजदूर को बुलाने की जरूरत नहीं है। इसके बाद रवि ने अकेले ही बाथरूम में प्लास्टर का काम पूरा किया। काम खत्म होने के बाद रूबी ने उसे 500 रुपये दिए। बाद में जब पूरी घटना का खुलासा हुआ तो रवि भी हैरान रह गया। उसका कहना है कि उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि जिस बाथरूम में उसने प्लास्टर किया, उसके नीचे किसी का शव दफन था।

Police Investigation में मजदूर को मिली क्लीन चिट

पुलिस जांच में रवि की किसी भी तरह की संलिप्तता नहीं मिली है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे क्लीन चिट दे दी है। हालांकि, रवि का कहना है कि इस घटना के बारे में जानने के बाद वह अब तक उस मंजर को भूल नहीं पाया है। फिलहाल Agra Bathroom Murder Case की जांच जारी है। पुलिस मामले की हर कड़ी को जोड़ने में जुटी है ताकि हत्या के पीछे की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।

और पढ़ें: डे-केयर या टॉर्चर रूम? बच्चे को वाशिंग मशीन में नहलाया…टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर मारा पानी| Bengaluru Daycare Viral Video

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds