सावधान! अगले 6 दिन अटकेगा SBI का काम, कर्मचारियों की हड़ताल और छुट्टियों ने बढ़ाई मुसीबत

Rajni | Nedrick News India Published: 22 May 2026, 12:08 PM | Updated: 22 May 2026, 12:08 PM

SBI Holiday: सावधान! SBI खाताधारकों के लिए बेहद जरूरी खबर। कल से अगले 6 दिनों के लिए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के दरवाजे बंद होने जा रहे हैं। जानिए आखिर क्या है इसकी वजह और आपके पास क्या हैं विकल्प। 23 मई से 28 मई 2026 तक लगातार कई दिनों तक बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप रहने वाली हैं। ऐसे में अगर आपको चेक क्लियर करवाना है, कैश जमा करना है, पासबुक अपडेट करवानी है या कोई और जरूरी ब्रांच का काम है, तो उसे आज ही पूरा कर लेना बेहतर होगा।

और पढ़ें: Top 5 Ghaziabad News: 700 करोड़ साफ! अस्पताल बदहाल और सड़कों पर फैला मौत का जाल, खबरों ने प्रशासन को किया बेनकाब

दरअसल, इन 6 दिनों में अलग-अलग वजहों से SBI की शाखाएं बंद रहेंगी। इनमें चौथा शनिवार, रविवार, कर्मचारियों की हड़ताल और बकरीद की छुट्टियां शामिल हैं। यही कारण है कि देशभर में कई शाखाओं में कामकाज प्रभावित हो सकता है।

किस दिन क्यों बंद रहेगा SBI?

  • 23 मई – चौथा शनिवार होने की वजह से बैंक बंद रहेगा।
  • 24 मई – रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
  • 25 और 26 मई – SBI कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल रहेगी।
  • 27 मई – बकरीद के मौके पर ज्यादातर राज्यों में छुट्टी रहेगी।
  • 28 मई – कुछ राज्यों में बकरीद की छुट्टी जारी रहेगी, जबकि जम्मू-कश्मीर में दोनों दिन अवकाश रहेगा।

आखिर SBI कर्मचारी हड़ताल क्यों कर रहे हैं?

SBI कर्मचारियों के संगठन AISBISF (ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन) ने इस हड़ताल का ऐलान किया है। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी कई मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसी वजह से वे 16 मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

इन मांगों में बैंक में खाली पदों पर भर्ती, शाखाओं में सुरक्षा बढ़ाना, कर्मचारियों पर काम का दबाव कम करना, मेडिकल सुविधाओं में सुधार, प्रमोशन नीति में बदलाव और आउटसोर्सिंग बंद करने जैसी बातें शामिल हैं। कर्मचारियों का यह भी कहना है कि उन पर ग्राहकों को जबरदस्ती कुछ बैंकिंग प्रोडक्ट बेचने का दबाव डाला जाता है, जिसे बंद किया जाना चाहिए।

ग्राहकों पर क्या असर पड़ेगा?

डिजिटल सेवाएं चालू रहने से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन तो हो जाएंगे, लेकिन शाखाएं बंद होने से ग्राहकों को इन कामों में दिक्कत आ सकती है:

  • चेक क्लीयरेंस: 6 दिनों तक चेक क्लियर होने में लंबा समय लग सकता है।
  • लोन और डॉक्यूमेंटेशन: लोन पास कराने या जरूरी दस्तावेज जमा करने का काम अटक जाएगा।
  • नया अकाउंट या KYC: बैंक जाकर नया खाता खुलवाने या KYC अपडेट कराने का काम नहीं हो सकेगा।
  • कैश क्रंच की आशंका: लगातार छुट्टियां होने के कारण कई एटीएम में कैश खत्म होने की समस्या आ सकती है।

क्या चालू रहेगा?

शाखाएं बंद होने के बावजूद आपको पैसों के लेन-देन में दिक्कत नहीं होगी। आप इन डिजिटल सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं:

  • ATM और ADWM: कैश निकालने और जमा करने के लिए मशीनें चालू रहेंगी।
  • UPI पेमेंट्स: गूगल पे, फोनपे, पेटीएम आदि से पैसे ट्रांसफर होते रहेंगे।
  • नेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप: SBI YONO ऐप और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं 24×7 चालू रहेंगी।

Rajni

rajni@nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds