तेजस्वी प्रकाश को मिला खास सरप्राइज, करण कुंद्रा ने रिंग पहनाकर किया प्यार का इजहार – Karan Kundrra proposes

👤 Shikha Mishra | Nedrick News 📍 Ghaziabad 🕒 Published: 22 मई 2026, 12:28 PM 🔄 Updated: 23 मई 2026, 07:14 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Karan Kundrra proposes:  Colours channel का मोस्ट पॉपुलर और कॉन्ट्रोवर्सियल रियलिटी शो बिग बॉस एक ऐसा मंच बन चुका है, जिसने एक तरफ तो कई सेलिब्रिटीज के डूबते करियर को फिर से संवार दिये है तो वहीं कई ऐसी जोड़ियां भी बना दी है जो हमेशा के लिए मेड फॉर इच अदर हो गई और उन्हीं में से एक जोड़ी है टेलीविजन के दो पॉपुलर स्टार्स करण कुंद्रा और तेजस्वनी प्रकाश की जोड़ी।

और पढ़े: 46°C की आग में तपती दिल्ली! AC-कूलर की लूट, सोलर और इन्वर्टर की भी मची होड़| Delhi Heatwave 2026

करण कुंद्रा ने तेजस्वी को किया प्रपोज

बिग बॉस के घर में भले ही दोनों की केमिस्ट्री को कैमरे के लिए किया गया स्टंट कहा हो, लेकिन दोनों के बीच में कैसा रिश्ता रहा, वो दोनों ने ही कभी नहीं छिपाया। ये जोड़ी टीवी इंडस्ट्री की हॉट जोड़ियों में से एक है और सोशल मीडिया पर एक बार फिर से ये दोनों काफी चर्चा में है, वजह कारण का तेजस्विनी को प्रपोज करना। दरअसल अभी हाल ही में करण ने तेजस्वी को बड़े ही फिल्मी अंदाज में किया है प्रोपोज.. और तेजू ने भी कर दी है शादी के लिए हां… करीब 4 सालो का रिश्ता अब अपनी मंजिल तक पहुंच ही रहा है। अपने इस लेख में हम जानेंगे कि कैसे किया करण से तेजू को प्रोपोज और कैसे रहे तेजरन के बीचे का ये 4 सालो का रिश्ता।

और पढ़े: एयर होस्टेस नहीं बनीं तो ट्रक ड्राइवर बनकर छा गईं नेहा ठाकुर…पुरुषों के पेशे में बनाई अलग पहचान Female Truck Driver Neha

सही अंदाज डायमंड रिंग के साथ किया प्रपोज

साल 2021 में बिग बॉस सीजन 15 में दोनो ही सितारे बतौर कंटेस्टेंट बन कर आये थे, दोनों के बीच पहली मुलाकात हुई और धीरे धीरे दोस्ती और फिर प्यार भी हो गया। दोनो शो में काफी लवी डवी कपल थे, लेकिन जैसा कि हमेशा कहने वाले कहते ही है, शो से बाहर आने के बाद ये अफवाहें फैलाई गई कि ये केवल पब्लिसिटी स्टंट था, दोनो का रिश्ता 2 हफ्ते भी नहीं टिकेगा.. लेकिन सबके तानों और मजाकों का जवाब दे दिया है करण ने.. उन्होंने पब्लिकली नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होनो वाले दुबई ब्लिंग के स्पिन-ऑफ देसी ब्लिंग के 20 मई को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट शाही अंजाद में एक स्वीमिंग पूल के किनारे खड़े थे और इंतजार था को केवल तेजस्वी का.. जैसे ही तेजू की एंट्री होती है, स्वीमिंग पूल में बड़े खूबसूरत तरीके से गुलाब के फूलो से लिखा था will you marry me… हालांकि तेज को ये सब कुछ बस शो का हिस्सा लगा लेकिन जैसे ही करण ने अचानक झुक कर तेज को रिंग निकाल कर शादी के लिए प्रोपोज किया…पूरा माहौल ही बदल गया।

4 साल की डेटिंग के बाद प्रपोज

तेज ने कहा कि वो कांप रही है.. उनके हाथ हिल रहे है….लेकिन करण ने अपने दिल की बात पंजाबी अंदाज में कही.. उन्होंने तेज के आँखो में आँखे डाल कर कहा- बिग बॉस के शो में जब हम मिले थे, तो बहुत कुछ हुआ था.. बहुत उतार चढ़ाव आया…शो से जब हम बाहर आए तो लोगो ने कहा कि ये तो 2 हफ्ते नहीं टिकेंगे। किसी ने कहा था मैं फेक हूं, किसी ने कहा तू फेक है। हमारे रिश्ते को चार साल हो गए… हमने बहुद कुछ देखा है इन सालो में, हम हर चीज से गुजरे हैं। लेकिन हर साल मेरे लिए तेरे साथ रह कर प्यार का मतलब बदला है। करण ने तेज को धन्यवाद कहा कि उन्होंने करण को प्यार करने की हिम्मत दी।

उन्हें वो बनाया जो आज वो है, जो खुल कर अपने दिल की बात कह सकते है.. हम हमेशा ऐसे ही रहेंगे। इस प्रोपोजल ने तेजा काफी इमोशनल हो गई और करण के गले लग कर फूट फूट कर रोने लगी। अपूर्ण रूप से परिपूर्ण प्रेम कहानी … नाम दिया है अपनी लव स्टोरी को तेजस्वी ने.. जिन्होंने बिना किसी शर्त के एक दूसरे का साथ स्वीकार किया है। दोनो की जोड़ी को पसंद करने वाले फैंस दोनो के लिए काफी खुश है और बधाईयां दे रहे है। वेल करण का ये अंजाद वाकई में किसी के लिए भी एक ड्रीम कम्स ट्रू जैसा ही है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds