BJP छोड़ते ही मुश्किलों में घिरे Swami Prasad Maurya, जारी हुआ गिरफ्तारी वॉरेंट, जानिए पूरा मामला…

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

उत्तर प्रदेश की राजनीति में बीते दिन से तब हलचल मच गई, जब श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने योगी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना गया। बीजेपी छोड़ने के बाद अब मौर्य जल्द ही समाजवादी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। 

इस बीच एक और बड़ी खबर स्वामी प्रसाद मौर्य से जुड़ी सामने आ रही है, जो उनकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। दरअसल, मौर्य के खिलाफ गिरफ्तारी का वॉरेंट जारी हुआ है। MP-MLA कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया। सुल्तानपुर के कोर्ट ने उनको 24 जनवरी तक पेश होने का आदेश दिया है। मामला 7 साल पुराना है, जब मौर्य बहुजम समाज पार्टी में थे। तब उन्होंने देवी देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसको लेकर उनके खिलाफ मुकदमा चल रहा है।   

दरअसल, मामले में बुधवार को पूर्व श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य कोर्ट में पेश होना था, लेकिन वो हाजिर नहीं हुए। जिसके बाद अपर मुख्य दंडाधिकारी MP-MLA ने उनके खिलाफ पूर्ववत जारी गिरफ्तारी वारंट को जारी करने का आदेश दिया है। मामले में अगली सुनवाई 24 जनवरी को होगी। 

वैसे आपको बता दें कि मौर्य के खिलाफ कोई नया गिरफ्तारी वारेंट जारी नहीं किया गया है। वारंट पहले से ही जारी था, लेकिन हाईकोर्ट से 2016 से इस पर स्टे ले रखा था। 6 जनवरी को MP-MLA कोर्ट ने मौर्य को 12 जनवरी को पेश होने के आदेश दिए थे। जब वो कोर्ट में हाजिर नहीं हुए तो वारंट पूर्ववत जारी कर दिया गया। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds