यूपी की राजनीति को लेकर Sharad Pawar ने किए ऐसे बड़े दावे, जो बढ़ाएंगे BJP की मुश्किलें!

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

आज का दिन सियासी लिहाज से उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के लिए काफी भारी रहा। चुनाव से पहले श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और तीन MLA ने बीजेपी का साथ छोड़कर पार्टी को तगड़ा झटका दिया। जहां एक ओर पार्टी इसका डैमेज कंट्रोल करने में जुट गई, तो दूसरी तरफ कहा जा रहा है कि बीजेपी को झटके लगने का अभी अंत नहीं हुआ। आने वाले समय में पार्टी को और झटके मिल सकते है। 

दरअसल, ऐसा दावा किया है NCP प्रमुख शरद पवार ने किया है। स्वामी प्रसाद मौर्य के बीजेपी छोड़ने के बाद शरद पवार का बड़ा बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि उनका इस्तीफा तो सिर्फ शुरुआत है। आगे और भी बहुत कुछ होगा।

यही नहीं पवार ने ये भी दावा किया कि 13 और विधायक समाजवादी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। पवार ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव की तलाश में है। हम निश्चित रूप से राज्य में बदलाव देखेंगे।

इस दौरान शरद पवार ने यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने की भी बात कही। पवार ने कहा कि यूपी में सपा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सरकार बनाएगी। इसके साथ ही शरद पवार ने बातों बातों में ये भी बता दिया कि वो यूपी चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने चुनावों के लिए सपा के साथ हाथ मिलाने के भी संकेत दे दिए। उन्होंने ये भी कहा कि वो यूपी के चुनाव प्रचार में भी हिस्सा लेंगे। 

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर शरद पवार का ये बयान ऐसे वक्त में आया, जब बीजेपी में इस्तीफों की झंडी लग गई। महज कुछ ही घंटों में कई बडे़ नेताओं ने पार्टी का साथ छोड़ दिया। इस्तीफों की शुरुआत हुई श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य से। इसके बाद बीजेपी के तीन विधायकों ने  कानपुर के बिल्हौर से BJP विधायक भगवती प्रसाद सागर और शाहजहांपुर की तिलहर से विधायक रोशन लाल वर्मा और बांदा के तिंदवारी से विधायक ब्रजेश प्रजापति ने भी बीजेपी को छोड़ दिया। देखना होगा कि इन इस्तीफों का क्या असर आने वाले वक्त में उत्तर प्रदेश की राजनीति पर पड़ता है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds