Father’s Health and PM Modi: पापा की सेहत और मोदी का प्यार, जब इंफ्लुएंसर की वीडियो पर खुद प्रधानमंत्री ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब

Shikha Mishra | Nedrick News India Published: 26 मार्च 2026, 12:42 PM Updated: 27 मार्च 2026, 04:48 PM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Father’s Health and PM Modi: सोशल मीडिया पर एक बार फिर से पीएम मोदी सुर्खियों में है, लेकिन इस बार सुर्खियों की वजह है एक पापा, जिनके सुगर को कंट्रोल करने के लिए उनके बेटे ने पीएम मोदी से गुहार लगाई है, तो वहीं सबकी एक्पेक्टेशन के बाहर पीएम मोदी ने भी इस रिक्वेस्ट को मानते हुए पापा को दी है अपनी हेल्थ का ख्याल रखने की सलाह। लेकिन ऐसा क्या हो गया कि युवराज को वीडियो बना कर अपने पापा के शुगर को कंट्रोल करने के लिए मोदी जी से मदद मांगनी पड़ी है।

और पढ़े: Guru Granth Sahib में बताया गया कि बिना धर्म बदले भी कैसे चले सिक्खी की राह पर.. सिक्खों को लेकर गुरुसाहिब ने क्या कहा था

युवराज के पापा PM Modi के जबरा फैन

दरअसल कंटेंट क्रिएटर युवराज दुआ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो बनाया है जिसमें वो अपने पिता के बढ़े हुए सुगर के बारे चिंता जाहिर करते हुए कह रहे है कि उनके पिता मोदी पगलू है। यानि की वो मोदी के जबरा फैन है, उनके पापा मोदी जी के इतने बड़े फैन है कि अगर आग में से उन्हें मोदी जी, अपने बच्चे और अपनी पत्नी को बचाना हो तो वो मोदीजी को ही बचायेंगे। युवराज ने कहा कि उनके पापा किसी पार्टी में भी जाते  है को वो चार लोग खोजते है जिनसे वो मोदी जी की ताऱीफ कर सकें।

मोदी जी ने जो कह दिया वो पत्थर की लकीर

यानि की जो मोदी जी ने कह दिया वो पत्थर की लकीर है..और ऐसा इसीलिये है क्योंकि नो मोदी पगलू है। युवराज ने कहा कि लोग कहते है कि बेटे बदनाम है कि वो अपने पापा से प्यार एक्प्रेस नहीं कर पाते है, तो जरा बताइयें कि कैसे एक्सप्रेस करें, उनके अपनो की लिस्ट में तीसरे नंबर पर दोस्त आते है, दूसरे पर फैमिली और पहले नंबर पर तो हमेशा ही मोदी जी आते है, और दुनिया का कोई भी शख्स मोदी जी से पापा के सामने कम्पीट नहीं कर सकता है। युवराज ने पीएम मोदी से रिक्वेस्ट की है कि चुंकि उनके पापा मोदी पगलू है तो अगली बार वो मन की बात में मीठे के खिलाफ कुछ बातें कहें, ताकि उनके पापा को विश्वास हो जाये कि मीठा उनके लुए नुक्सानकारी है।

और पढ़े: Aditya Dhar Struggle Story: उरी फेम आदित्य धर का दर्द एक पाकिस्तानी एक्टर की वजह से जब टूट गया था सालों पुराना सपना, फिर ऐसे खड़ा किया अपना साम्राज्य

पीएम मोदी का रिप्लाई

युवराज दुआ का ये वीडियो काफी वायरल हो गया और पीएम मोदी के पास भी पहुंचा.. लेकिन पीएम मोदी ने इस बार युवराज की अपील का जवाब देने के लिए मन की बात का इंतजार नहीं किया बल्कि उन्होंने युवराज की वीडियो को टैग करते हुए शेयर करते हुए लिखा कि युवराज की अपील पर मैं उनके पिताजी और सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि शुगर का सेवन कम करें…स्वस्थ रहें, खुश रहें…साथ ही उन्होंने ये भी संदेश दिया कि ज्यादा शुगर की सेवन कई बीमारियों को आमंत्रित करती है. जिससे मोटापे का खतरा भी बढ़ता है… अपनी जीवनशैली में योग को जरूर शामिल करें. यह एक्टिव और फिट रहने का सबसे बेहतर तरीका है।

पगलू वाले वीडियो पर पीएम ने क्या कहा?

पीएम मोदी के रिप्लाई के कारण युवराज का ये वीडियो और तेजी से वायरल हो गया है.. खुद युवराज को भी इस बात का यकीन नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा है कि पीएम मोदी ने उनकी रिक्वेस्ट का इतनी जल्दी रिप्लाई किया। युवराज ने कहा कि वो जड़मत से हो गये है, ये वीडियो कहां से कहां तक पहुंच गई..सोचा नहीं था। वेल पीएम मोदी स्वास्थ्य को लेकर कितने सजग है, ये तो हम सभी जानते है, ऐसे में देखना ये होगा कि पीएम के रिप्लाई के बाद अब युवराज के पापा का क्या रिएक्शन होगा।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds