Trending

David Warner : AUS vs SL मैच में डेविड वार्नर ने 99 रन बनाकर भी बना दिया शर्मनाक रिकॉर्ड, कोई बल्लेबाज़ ऐसा नहीं चाहेगा!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 22 Jun 2022, 12:00 AM | Updated: 22 Jun 2022, 12:00 AM

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ सलामी बल्लेबाज़ डेविड वार्नर (David Warner) ने श्रीलंका (Srilanka)के खिलाफ अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए भले ही 99 रनों की शानदार पारी खेली हो लेकिन उनके नाम क्रिकेट ऐतिहास में एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी बना डाला है। जिसे कोई भी बल्लेबाज़ अपने क्रिकेट करियर में नहीं चाहेगा। दरअसल David Warner ने श्रीलंका के खिलाफ चौथे एक दिवसीय वनडे में 99 के स्कोर पर स्टंप आउट हो गए। वार्नर मैच में धनंजय डि सिल्वा की गेंद पर डिकवेला के हाथों स्टंप्स आउट हुए। इसी के साथ 99 के स्कोर पर स्टंप आउट होने वाले वनडे में दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले 4 बल्लेबाज महज शतक से एक रन पहले स्टंप्स आउट हुए। उनमें पाकिस्तानी के मकसूद अहमद, न्यूजीलैंड के जॉन राइट, भारत के वीवीएस लक्ष्मण और वीरेंद्र सहवाग इस स्कोर पर आउट हो चुके हैं। वॉर्नर साथ ही वनडे में 99 के स्कोर पर आउट होने वाले दुनिया के 32वें बल्लेबाज बन गए हैं।

35 साल के सलामी बल्लेबाज वॉर्नर अगर अपना शतक पूरा कर लेते तो उनके करियर का यह 19वां वनडे शतक होता। वनडे में वार्नर के बल्ले से पिछला शतक 16 परियों पहले जनवरी 2020 में निकला था। दूसरी ओर, वॉर्नर ने इस मैच के दौरान अपने 16 हजार इंटरनेशनल रन भी पूरे किए। वह ऐसा करने वाले ऑस्ट्रेलिया (Australia) के छठे बल्लेबाज हैं। उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 43 शतक और 80 अर्धशतक दर्ज है। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे अधिक इंटरनेशनल रन बनाने का रिकॉर्ड रिकी पोंटिंग (27368 रन) के नाम है। फिर स्टीव वा (18496), एलन बार्डर (17698) , माइकल क्लार्क (17112), मार्क वा (16529) के बाद डेविड वॉर्नर (16037) का नंबर आता है।

ऑस्ट्रेलिया को 30 साल बाद हरा श्रीलंका ने सीरीज जीती

David Warner : AUS vs SL मैच में डेविड वार्नर ने 99 रन बनाकर भी बना दिया शर्मनाक रिकॉर्ड, कोई बल्लेबाज़ ऐसा नहीं चाहेगा! — Nedrick News

David Warner की112 गेंदों में 12 चौके के दम पर 99 रन की पारी के बावजूद श्रीलंका ने चौथे वनडे में कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलियाई टीम को 4 रन से करारी शिकस्त दी । जिसके साथ ही श्रीलंका (SL) ने ऑस्ट्रेलिया (AUS) पर जीत की हैट्रिक लगा दी। श्रीलंका ने चौथे वनडे में जीत के साथ 5 मैचों की वनडे सीरीज में 3-1 की निर्णायक बढ़त ले ली है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था, जिसके जवाब में श्रीलंका ने विकेट खोकर 258 रन बनाए थे, जबकि ऑस्ट्रेलिया सभी विकेट खोकर 154 रन ही बना सकी। बता दें, David Warner पिछले साल हुए टी-20 वर्ल्ड कप से ही शानदार फॉर्म में चल रहें हैं। उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाज़ी से ऑस्ट्रेलिया  को टी-20 वर्ल्ड कप जीताने में अहम योगदान दिया था। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds