दुनिया में सबसे ज्यादा जीने वाला इंसान के बारे में जानते हैं आप?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 10 दिसम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 10 दिसम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

आप जरा अंदाजा लगाइए कि आखिर एक इंसान कितनी उम्र तक जिंदा रह सकता है? 60 साल, 80 साल, ज्यादा से ज्यादा 100 साल या फिर 110 साल इससे ज्यादा एक इंसान आखिर कितना जी सकता है। लेकिन क्या आप ये सोच सकते हैं कि एक इंसान उम्र के मामले में 200 साल के आंकड़े को भी पार कर गया हो। हैरानी से आंखे खुली रह गई न आपकी? तो चलिए उस इंसान के बारे में आज हम विस्तार से जानते हैं जो कि अपने जीवन में 200 साल के आंकड़े को भी पार कर गया था जिसके पीछे की वजह और भी ज्यादा हैरान करने वाली। 

हेल्दी लाइफस्टाइल या स्ट्रेसफ्री लाइफ ये वो लॉजिक है जो अक्सर लंबी उम्र के लिए दिए जाते हैं। कभी कभी तो ये भी सुनने को मिल जाता है कि सिंगल रहो और लंबी उम्र जियो, लेकिन क्या आपको ये पता है कि दुनिया के सबसे उम्रदराज इंसान कौन थे? और उनकी उम्र कितनी हो गई थी उनकी मौत तक? चलिए हम आपको बता देते हैं।

पूरे 256 साल जिया था ये शख्स 

एक शख्स जो 256 साल तक जिंदा रहा। उसकी कुल 23 बीवियां थीं और पूरे 200 बार पिता बनने का सुख पाया। उस शख्स का नाम आज भी सबसे ज्यादा साल तक जीने वाले शख्स के तौर पर याद किया जाता है, जिसका नाम ली चिंग था। 3 मई 1677 को ली चीन में पैदा हुआ और तब चीन में क्विंग का शासक था। जब ली 13 साल का हुआ तो उसने अपना घर छोड़ पहाड़ों का रास्ता लिया और वहीं रहने लगा था।

13 साल की उम्र में पहाड़ पर जा बसने वाले ली ने 51 साल की उम्र में फैसला किया कि वो अब वहां से लौट आएगा और फिर उसने आर्मी ज्वाइन कर ली। यहां ली, जनरल यू जोंग की सेना में एक सलाहकार के तौर पर काम करने लगे। 

1933 में हुई थी मौत 

 जब ली 78 साल का हुआ तो उसने आर्मी से रिटायरमेंट ले लिया। अपनी जिंदगी में गोल्डन रिवर के वॉर में पार्टिसिपेट किया। ऐसे में उसके योगदान की वजह से उसकी पहचान शाही राजघराने में बढ़ गई। शाही राजघराने से ली को शाही संदेश भेजा गया था ली के 100, 150 और फिर 200 साल पूरे होने पर और न्यूयॉर्क टाइम्स में ये सन्देश 1929 में प्रकाशित भी हुआ था। इस संदेश और दस्तावेजों के मुताबिक ली की 6 मई 1933 में मौत हुई थी। ली पेशे से एक आयुर्वेदिक डॉक्टर थे, जिनकी दवाइयों से कई लोगों की गंभीर बीमारी ठीक हुई थी। ऐसे में वो बेहद फेमस थे और खुद भी वो जिंदगी भर स्वस्थ रहे। ली मार्शल आर्ट एक्सपर्ट थे।

बनाया ये रिकॉर्ड…

लोगों के मन में उनको लेकर किस तरह की सोच थी। दरअसल, लोग ये कहते हैं कि ली को जीवन जीने का मंत्र पता लग चुका था। उसने अपने जीवन में कुल 23 शादियां रचाई थी और 23 बीवियों का उसने ही अपने जीते जी अंतिम संस्कार कर दिया था। 23 बीवियों से ली को कुल 200 बच्चे पैदा हुए। अगर सरकारी रिकॉर्ड पर गौर किया जाए तो ली की उम्र 200 साल थी लेकिन लोग मानते हैं कि ली ने 256 साल जीने का एक अद्भूत रिकॉर्ड बनाया।  

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds