Trending

इस शहर में बसने पर मिलेंगे लाखों रुपये, बस माननी होगी ये शर्त!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 13 Jul 2021, 12:00 AM | Updated: 13 Jul 2021, 12:00 AM

आजकल के समय में ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाना कौन नहीं चाहता? पैसा लोगों की एक बड़ी जरूरत होता है। अपने कई सपनों को पूरा करने के लिए लोगों को इसकी जरूरत होती है। लेकिन अगर आपको एक शहर में बसने के लिए लाखों रुपये दिए जाएं, तो?

अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है। लेकिन ऐसा ऑफर सच में दिया जा रहा है। इटली के एक शहर में बसने के लिए लाखों रुपये दिए जा रहे हैं। हालांकि इसके लिए एक शर्त भी रखी गई है। ये पूरा ऑफर किया है, जिसके जरिए लोगों को लखपति बनने का मौका मिल रहा है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं…

इटली के कैलाब्रिया शहर में बसने के लिए लोगों को लाखों रुपये दिए जा रहे हैं। ऐसा करने पर लोगों को 28 हजार यूरो यानी 24 लाख से भी ज्यादा रुपये ऑफर किए जा रहे हैं। हालांकि इसके लिए उम्र सीमा की भी एक शर्त रखी गई है। जो लोग इस शहर में आकर बसना चाहते हैं, उनकी उम्र 40 साल से कम ही होनी चाहिए। 

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा ऑफर क्यों दिया जा रहा है? क्यों यहां लोगों को बसने के लिए लाखों रुपये दिए जा रहे हैं? 

इसकी वजह है कैलाब्रिया की जनसंख्या कम होना। दरअसल, जहां भारत समेत कुछ देश बढ़ती जनसंख्या की समस्या से परेशान है। तो वहीं इटली का ये शहर ऐसा है, जहां जनसंख्या की भारी कमी है। बीते कई समय से ये शहर जनसंख्या की कमी से जूझ रहा है। अभी इस शहर के 75 फीसदी से अधिक कस्बों में 5 हजार से भी कम लोग रह रहे हैं। यही वजह है कि यहां कि जनसंख्या बढ़ाने के लिए लाखों रुपये का ऑफर दिया जा रहा है। 

वैसे जो लोग इटली के इस शहर में आकर बसना चाहते हैं, उनको की अर्थव्यवस्था को भी बढ़ाना होगा। जिसके लिए उन्हें यहां पर बिजनेस करना पड़ा। जो लोग यहां पर शिफ्ट होना चाहते हैं, उनको सफल आवेदन के 90 दिनों के अंदर ऐसा करना होगा। 

अगर बात इस ऑफर के आवेदन की करें, तो इसके लिए प्रक्रिया कुछ हफ्तों में शुरू हो सकती है। जो कलैब्रिया क्षेत्र की वेबसाइट पर शुरू की जा सकती है। साथ ही इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी पाने के लिए आप ऑफिशिय वेबसाइट पर भी जाकर चेक कर सकते हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds