गुरु गोबिंद सिंह जी के 10 उपदेश, जिससे जीवन में आएंगे बदलाव, जानें

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 27 अगस्त 2022, 05:30 AM Updated: 27 अगस्त 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

हम अक्सर आपको गुरु गोबिंद सिंह जी के किस्से, कहानियां, चमत्कार बताते रहते है। इसके अलावा आप ने भी गुरु जी के बारे में काफी कुछ पढ़ा-सुना होगा। हालांकि आज हम आपको गुरु गोबिंद सिंह जी के 10 उपदेश बताने जा रहे है। जो आप सभी को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। इससे आपके जीवन में काफी बदलाव आएगा और आप एक बेहतर जीवन जी पाएंगे। आइए बताते है….

1. गुरु गोबिंद सिंह जी ने हर व्यक्ति के जीवन में गुरु के महत्व को बताया है। उन्होंने कहा है कि गुरु के बिना किसी भी व्यक्ति को ईश्वर प्राप्त नहीं हो सकते हैं। ईश्वर प्राप्ति के लिए गुरु बेहद जरूरी हैं।

2. धर्म का मार्ग ही सत्य का मार्ग है। सत्य की हमेशा जीत होती है। गुरु गोबिंद सिंह जी ने अपने जीवन में हमेशा इस बात का अनुसरण किया।

3. गुरु गोबिंद सिंह जी कहते थे कि भै काहू को देत नहि, नहि भय मानत आन। किसी भी इंसान को डरने की जरूरत नहीं है और न ही उसे किसी और को डराना चाहिए। गुरु गोबिंद सिंह जी तो खुद ही महान बलिदान की प्रतिमूर्ति हैं। मुगलों के आगे वे कभी डरे नहीं, हमेशा निडर रहकर शान से जीवन बिताया।

4. गुरु गोबिंद सिंह जी का मानना था कि हर मनुष्य का जन्म अच्छे कर्मों के लिए हुआ है। उसे बुरे कर्मों से दूर ही रहना चाहिए।

5. गरीबों और जरूरतमंद लोगों की सेवा और मदद करना ही मानव धर्म है। इंसान का इंसान से प्रेम करना ही सच्ची ईश्वर भक्ति है।

6. गुरु गोबिंद सिंह जी का कहना था कि किसी भी व्यक्ति को अपने धन, कुल, जाति और जवानी का घमंड नहीं करना चाहिए।

7. जो भी काम मिला हो, उसे पूरे मन से जिम्मेदारी के साथ करें। उसमें कोई कामचोरी न करें।

8. दूसरे की निंदा करना, उसके प्रति बैरभाव रखना गलत है। अपनी मेहनत पर विश्वास करें।

9. आप कोई भी वचन दो या वादा करों, तो उसे पूरा करो।

10. हर प्रकार के नशे से दूर रहना चाहिए। दुश्मन से साम, दाम, दंड, भेद से निपटें। आखिर में में युद्ध का ऑप्शन रखें।

आज हमने आपको इस वीडियो में गुरु गोविंद सिंह जी के 10 उपदेशों के बारें में बताया। ये उपदेश गुरु जी ने इसलिए दिए ताकि हम उनके दिखाए मार्गों पर चले और हर गलत और बुरे कामों से बचे रहे। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds